Ayodhya Development Authority

Ayodhya Development Authority

Share

Official page of Ayodhya Development Authority, Ayodhya, Uttar Pradesh.

Photos from Ayodhya Development Authority's post 03/09/2026

आज दिनांक- 03 सितम्बर 2026 को उपाध्यक्ष महोदय, अयोध्या विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में आयोजित शमन मानचित्र दिवस में विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में कुल 07 शमन मानचित्र नियमानुसार स्वीकृत किए गए। स्वीकृत प्रकरणों में श्रीमती गीता (होटल धनराज), श्री अनुज अग्रवाल (रिज़ॉर्ट- ई आर्क वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड), श्री रिजवान अहमद (होटल), श्री अंकित पटेल (होटल), श्रीमती मालती दुबे (आवासीय), श्री अमरजीत दास (होटल - अमर पैलेस) तथा श्रीमती शांति देवी (होटल द माँ जालपा क्रष्ट) के शमन मानचित्र स्वीकृत किये गये हैं, जिससे प्राधिकरण को लगभग ₹1 करोड़ की शमन (राजस्व) धनराशि प्राप्त हुई। प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त भवन, होटल, कोचिंग, हॉस्पिटल व अन्य संरचना स्वामियों से अपील है कि वे बिना चालान के ही स्वेच्छा से शमन मानचित्र प्रस्तुत कर स्वीकृत कराएं।
आम जनमानस की सुविधा हेतु प्रत्येक माह के प्रथम तथा तृतीय बृहस्पतिवार को प्राधिकरण सभागार द्वारा नियमित रूप से शमन समाधान दिवस आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित होकर प्राधिकरण द्वारा अयोजित शमन समाधान दिवस का लाभ उठाएं।

31/08/2026

फास्ट पास प्रणाली से त्वरित मानचित्र स्वीकृति का एक और उदाहरण !!!

अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा The Rama Grand Palace (स्वामी: श्री अभिषेक सिंह), खानपुर, मसौधा का मानचित्र फास्ट पास प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत स्वीकृत किया गया।

फास्ट पास व्यवस्था का उद्देश्य पात्र आवेदनों का शीघ्र, सरल एवं नियमसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को बेहतर एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

त्वरित सेवाएं • पारदर्शी प्रक्रिया • सुनियोजित विकास

Photos from Ayodhya Development Authority's post 21/08/2026

मानचित्र/शमन समाधान दिवस में जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण।

अयोध्या विकास प्राधिकरण में आयोजित मानचित्र/शमन समाधान दिवस के दौरान उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन द्वारा प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कर उनका प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

इस अवसर पर संबंधित आवेदकों को स्वीकृत मानचित्र प्रदान किए गए तथा निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनसुविधा, पारदर्शिता और त्वरित समाधान—अयोध्या विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता।

Photos from Ayodhya Development Authority's post 21/08/2026

वशिष्ठकुंज योजना में विद्युत व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक।

वशिष्ठकुंज योजना में सुचारू एवं निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में विद्युत आपूर्ति, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

बेहतर सुविधाओं के साथ वशिष्ठकुंज योजना को विकसित करने की दिशा में प्राधिकरण निरंतर कार्यरत है।

Photos from Ayodhya Development Authority's post 19/08/2026

रिधौरा परियोजना के सुनियोजित विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन द्वारा रिधौरा परियोजना के व्यवस्थित एवं सुनियोजित विस्तारीकरण को लेकर कंसलटेंट के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई।

बैठक में परियोजना के विस्तार, प्रस्तावित विकास कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उपाध्यक्ष महोदय ने परियोजना के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुनियोजित विकास के साथ अयोध्या के भविष्य को बेहतर स्वरूप देने की दिशा में प्राधिकरण निरंतर कार्यरत है।

Photos from Ayodhya Development Authority's post 15/08/2026

ज्ञान और शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।

माननीय विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्ता जी एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन जी द्वारा प्राधिकरण द्वारा निर्मित किए जा रहे पुस्तकालय भवन का भूमि पूजन विधिवत रूप से किया गया।

यह पुस्तकालय विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों को अध्ययन के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

शिक्षा, ज्ञान और बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित अयोध्या के संकल्प को साकार करने हेतु प्राधिकरण निरंतर प्रतिबद्ध है।

Photos from Ayodhya Development Authority's post 15/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता का उत्सव, राष्ट्रनिर्माण का संकल्प।

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय में उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य एवं संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष महोदय ने विद्यार्थियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

तिरंगे की शान, देश का सम्मान—यही हमारी पहचान।
जय हिंद! 🇮🇳

Photos from Ayodhya Development Authority's post 13/08/2026

सुनियोजित एवं व्यवस्थित विकास को लेकर नियोजन विभाग के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन ने नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मानचित्र स्वीकृति, नियोजन संबंधी प्रकरणों, लंबित कार्यों एवं उनकी प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपाध्यक्ष महोदय ने सभी प्रकरणों का नियमसम्मत, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब न होने के निर्देश दिए।

सुनियोजित विकास एवं बेहतर नागरिक सेवाओं के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण निरंतर प्रतिबद्ध है।

Photos from Ayodhya Development Authority's post 13/08/2026

हरित एवं सुंदर अयोध्या के लिए विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन द्वारा उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न उद्यान एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपाध्यक्ष महोदय ने सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ, हरित एवं सुंदर अयोध्या के संकल्प के साथ प्राधिकरण निरंतर कार्यरत है।

Photos from Ayodhya Development Authority's post 12/08/2026

प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अनुराज जैन ने प्रवर्तन टीम के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में चल रही प्रवर्तन कार्रवाई एवं प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Telephone

Address


Civil Lines, Parikrama Marg, Faizabad Ayodhya
Ayodhya
224001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm