Ayodhya Touch
Ayodhya is the birth place of Lord Rama. @ayodhyatouch
11/08/2023
अयोध्या का सबसे ऊंचा मंदिर श्री राज द्वार
17/12/2022
Why are we not seeing the best in life? - Bolti Zindagi ऐसा कहा जाता है कि जीवन वह है जो आप इसे बनाते हैं जैसे हम स्वयं अपने जीवन को स्वर्ग या नरक में बदल सकते हैं। क्या फर्क...
17/12/2022
Indian Traditional Music - Bhakti and Shringar Rasa - Bolti Zindagi वैश्विक स्तरपर सदियों पुरानी भारतीय परंपरागत संगीत की चाहत और प्रतिष्ठा आज भी अनेक देशों में कायम है और उसे देखने,...
12/12/2022
(अयोध्या)। जीएसटी के सर्वे को लेकर रविवार को नगर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा। जीएसटी का रजिस्ट्रेशन न कराने वाले व्यवसायियों ने जांच के भय से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शाम तक दुकानों के शटर नहीं उठे।
रविवार सुबह नगर में जीएसटी अधिकारियों के आने की खबर से लोग हलकान रहे। 12 बजे के बाद हुसैन मार्केट, भूमिजा मार्केट, भीटी चौराहा, कटरा, रामगंज, तेलियागढ़, बस स्टैंड, नवीन मार्केट की दुकानें एकाएक बंद होने लगीं। व्यापारी नेता व नगर पंचायत भाजपा सभासद प्रशांत कुमार ने कहा कि जीएसटी की जांच सपा सरकार की तरह की जा रही है जो व्यापारियों को बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने इस पर रोक लगाए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने कहा जीएसटी के अधिकारी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ में लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जांच की कार्रवाई करें। व्यापारी नेता संजय मोदनवाल ने कहा कि यह कार्रवाई सरकार को बदनाम करने की कोशिश है, जिसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा।
वहीं वाणिज्य कर के उपायुक्त एके सिंह का कहना था कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा जीएसटी में पंजीकृत हुए बिना कारोबार करने वालों के लिए सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। जीएसटी नंबर न लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#अयोध्या
10/12/2022
Ayodhya News: रामजन्मभूमि में श्रद्धालुओं को अब मिल सकेगी चिकित्सा सुविधा
अयोध्या। रामलला के श्रद्घालुओं को बेहतर सुविधाओं के बीच अपने आराध्य का दर्शन प्राप्त हो सके इसको लेकर लगातार काम चल रहा है। इसी क्रम में अब रामभक्तों को रामजन्मभूमि में चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए रामलला के दर्शन मार्ग पर मेडिकल यूनिट की स्थापना करने की तैयारी है।
बताते चलें कि राममंदिर निर्माण के बीच रामभक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम भी तेजी से चल रहा है। दर्शनमार्ग पर जहां श्रद्धालुओं के लिए एलईडी लगाई गई है। वहीं दर्शन का समय भी डेढ़ घंटा बढ़ा दिया गया है। इसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या में भी तीन गुना वृद्धि हुई है। इसके अलावा भक्तों को रामलला की तीनों आरती में शामिल होने का मौका मिल रहा है।
सुविधाओं के क्रम में ही अब भक्तों के लिए चिकित्सा सुविधा भी रामजन्मभूमि में उपलब्ध कराई जाएगी। विगत दिनों रामजन्मभूमि के दर्शन मार्ग पर छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर लेकर आए एक शिक्षक के बेहोश होने व अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद रामजन्मभूमि ट्रस्ट व सुरक्षा एजेंसियों को प्राथमिक उपचार के व्यवस्था की भी जरूरत महसूस हुई। इसी के चलते एडीएम कानून व्यवस्था जितेंद्र कुशवाहा द्वारा डीएम को पत्र लिखकर राम जन्मभूमि के क्रांसिग टू बैरियर पर एक मेडिकल यूनिट की स्थापना करने का सुझाव दिया गया है।
एडीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रामलला के दर्शनार्थियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इसमें हर वर्ग के दर्शनार्थी बच्चे, वृद्घ, महिलाएं, युवा शामिल होते हैं। भीषण गर्मी व ठंडी के दौरान या फिर भीड़ के दबाव के चलते अक्सर श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलती है।
इसी के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मेडिकल यूनिट की स्थापना की मांग की गई है। जिससे श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। बताया कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था पहले से है ही।
पहली पाली में रामजन्मभूमि के गर्भगृह के पास शुक्रवार को लाइन में लगी एक महिला गश खाकर गिर गई, उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए।
Ayodhya Touch
31/10/2022
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147 वीं जयंती एकता दिवस पर विशेष/iron man sardar vallabhbhai patel 147 birth anniversary special - Bolti zindagi स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का पहला और बड़ा योगदान 1918 में खेड़ा संघर्ष में था। उन्होंने 1928 में हुए बारदोली सत्या....
24/10/2022
दिवाली एक धार्मिक त्यौहार है। यह भारत के सबसे प्रसिद्ध त्यौहारो में से एक है। अपनी मान्यताओं, कथाओं और ऐतिहासिक घटनाओं के अनुसार हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध इसे मनाते हैं। हालांकि उनकी मान्यताएं और तर्क भिन्न हो सकते हैं, दिवाली बुराई के खिलाफ अच्छाई की जीत, अज्ञान पर ज्ञान, अंधेरे के खिलाफ प्रकाश और दुख पर विश्वास का प्रतिनिधित्व करती है। दिवाली भगवान राम के 14 साल के वनवास के बाद अपने गृह नगर अयोध्या लौटने की याद दिलाती है और इसे व्यापक रूप से रोशनी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। भगवान राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं। अपने निर्वासन के दौरान, उन्होंने लंका के राक्षस शासक रावण से युद्ध किया और उस पर विजय प्राप्त की।
दीपावली की शुभकामनाएं #दिवालीकीशुभकामनाएँ #दिवाली_स्पेशल_उपाय #दिवालीमनाएं #दिवालीस्पेशल #दिवालीकीशुभकामनाएँ #दिवाली
08/07/2022
अयोध्या में स्थित हनुमान मंदिर (रायगंज)
08/06/2022
सुप्रभात हनुमानगढ़ी (अयोध्या)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ayodhya Road
Ayodhya
224123