Shanker Foundation Trust
SOCIAL AND EDUCATIONAL WORK https://t.me/+OR5tNHumrgNhMGE1
09/04/2026
6/04/2026 का दिन अत्यंत हर्ष और संतोष का रहा। 🎉
हमारे द्वारा विद्यालय में नन्हे बच्चों के बीच चॉकलेट एवं स्टेशनरी (कॉपी, पेन, पेंसिल आदि) का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर मन भाव-विभोर हो गया। 😊
इस छोटे से प्रयास का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।
हम हृदय से धन्यवाद देते हैं सभी सहयोगियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏
साथ ही हम समाचार पत्र (News Paper) का भी विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस सामाजिक कार्य को कवरेज देकर इसे और अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग किया। 📰
आइए, हम सभी मिलकर ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें।
09/04/2026
Chocolate and stationary distribution
By Manoj pratap sir to children
Chocolate and stationary distribution
Date 6/04/2026
SHRI SHYAM KUNJ
Shankar foundation trust
Shardapuram colony, Khurjkund,
Ayodhya dham
27/03/2026
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को अपने समाचार पत्रों में स्थान देने के लिए सभी का आभार 🙏
#सागरकलभवन
#
25/03/2026
आज कंपोजिट विद्यालय बाबा मठिया में वार्षिकोत्सव एवं नवारंभ उत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार के लिए यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।
इस शुभ अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री श्रवण कुमार तिवारी जी का माल्यार्पण कर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की झलक प्रस्तुत की, जो वास्तव में सराहनीय रहा।
इस अवसर पर शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु एस.आर.जी. विनीता कुशवाहा मैडम, स्टेट अवॉर्डी डॉ. राजेश सिंह जी, ए.आर.पी. प्रदीप जी, श्री राधेश्याम जी, श्री अशोक मौर्य जी, श्री देवी लाल मौर्य जी, श्री दिलीप मिश्रा जी, श्री उपेंद्र जी सहित अन्य शिक्षक साथियों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शंकर फाउंडेशन ट्रस्ट के तरफ से नेहा वर्मा मैडम एवं मनोज प्रताप जी ने बच्चों को बैग , कॉपी ,पेंसिल वितरित किया।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों की मेहनत एवं अभिभावकों के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता के लिए हृदय से आभार। ऐसे ही हम सब मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें, यही कामना है। 🙏🌸
#सागरकलभवन
24/02/2026
Shankar Foundation Trust द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस आयोजन को समाचार पत्रों एवं मीडिया माध्यमों में स्थान देने हेतु समस्त प्रेस प्रतिनिधियों एवं पत्रकार बंधुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आपके सहयोग से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।
सादर धन्यवाद। 🙏
#सुनील
#संस्कृति_और_प्रतिभा
#सागरकलभवन
नन्हे मुन्ने बच्चों को किताब स्टेशनरी वितरण
#सुनील आनंद
# मनोज प्रताप
05/02/2026
🙏 खाटूश्याम जी की पावन नगरी में प्रभु श्रीरामलला सरकार की दिव्य तस्वीर भेंट 🙏
खाटूश्याम जी की पावन भूमि पर प्रभु श्रीरामलला सरकार की पावन छवि भेंट करना Shankar Foundation Trust के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है।
श्याम बाबा की कृपा और प्रभु श्रीराम की मर्यादा का यह दिव्य संगम सेवा, संस्कार और सनातन मूल्यों को और सुदृढ़ करता है।
हम प्रार्थना करते हैं कि श्याम बाबा और रामलला सरकार की अनुकंपा सदैव समाज सेवा के हमारे संकल्प को शक्ति प्रदान करती रहे।
जय श्री श्याम 🙏
जय श्री राम 🚩
26/01/2026
🌺 अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ – तृतीय दिवस 🌺
तृतीय दिवस पर अयोध्या की सांस्कृतिक फिज़ा रंग, रस और राग से सराबोर रही।
लोक परंपराओं से लेकर शास्त्रीय प्रस्तुतियों तक, हर कलाकार ने अपनी कला से मंच को गौरवान्वित किया।
यह महाकुम्भ संस्कृति का उत्सव ही नहीं, बल्कि कलाकारों की साधना, संघर्ष और प्रतिभा को सम्मान देने का सशक्त माध्यम बन रहा है।
प्रत्येक प्रस्तुति में अयोध्या की आत्मा, भारतीय संस्कार और लोक चेतना की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
🎭🎼💃
संगीत की मधुरता, नृत्य की लय और भावों की अभिव्यक्ति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आइए, इस ऐतिहासिक आयोजन के सहभागी बनें और
भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान दें।
वंदे कला 🙏
वंदे संस्कृति 🇮🇳
वंदे अयोध्या ✨
#संस्कृति_और_प्रतिभा
26/01/2026
अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ प्रथम दिवस लाइव प्रसारण लिंक 👇
अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ | माधुरी पैलेस नाका बाईपास नवीन मंडी | S. B. सागर प्रजापति | अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ | माधुरी पैलेस नाका बाईपास नवीन मंडी | S. B. सागर प्रजापति |9793357811
25/01/2026
✨ अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ – दूसरा दिन ✨
अयोध्या कला संस्कृति महाकुम्भ के दूसरे दिन नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर कई प्रतिभाशाली बच्चे सेमी-फाइनल में चयनित हुए।
डिजिटल जगत में अपनी पहचान बनाने वाले मिलियन व्यूज़ प्राप्त यू-ट्यूब क्रिएटर्स को क्रिएटर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं का उत्साह और बढ़ा।
कार्यक्रम में जादूगर मिस्टर इंडिया के रोमांचक जादुई करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं सूचना विभाग से अधिकृत कलाकार प्रतिमा यादव द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन को गरिमा और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।
कुल मिलाकर महाकुम्भ का दूसरा दिन बाल प्रतिभाओं, डिजिटल क्रिएटर्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य संगम रहा। 🌸
#संस्कृति_और_प्रतिभा
#नृत्य_गायन
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the organization
Telephone
Address
HARSH CLASSES, RANOPALI
Ayodhya
224123