Ayodhya K Hum
अयोध्या के हम।
आप लोग अयोध्या में कहां कहां से हैं
एक बार जरूर आए अयोध्या प्रभु श्री राम की नगरी
27/03/2023
अखिलेश यादव के करीबी रहे पार्टी के युवा नेता पारसनाथ यादव के सिर सजा समाजवादी पार्टी अयोध्या जिले का ताज बधाइयों का दौर जारी
#अयोध्या
26/03/2023
#हैदरगंज #समिति पर #नामांकन #करने #वाले #सहकारी #संघ #संचालक #मण्डल #सदस्यो का #निर्विरोध #निर्वाचन #तय #सत्ता का #दबदबा #कायम #विपक्ष #रहा #नदारद
==========================
#तारुन #अयोध्या
तारुन ब्लाक के सहकारी संघ संचालक मण्डल सदस्यों का नामांकन शनिवार हैदरगंज समिति पर निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार बर्मा व सचिव संजय उपाध्याय की देखरेख में संपन्न हुआ।नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा को छोड़ अन्य किसी दल तथा निर्दल प्रत्त्याशी ने अपनी दावेदारी नही पेश की जिससे नामांकन करने वाले भाजपा समर्थित संचालक मंडल सदस्यो का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
नामांकन करने वाले तारुन समिति से राम मोहन भारती, जयसिंहमऊ से अखण्ड प्रताप सिंह,परसांवा महोला से राजाराम वर्मा ,नेतवारी चतुरपुर से दुर्गा प्रसाद मिश्रा , गौरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह , यादवपुर से हर्ष बर्धन सिंह हैदरगंज से घनश्याम बहादुर सिंह , जजवारा से सन्तराम ,गरौली से अरविंद यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया,एकल नामांकन के चलते सभी का निविरोध होना तय है,जबकि पलिया मलावन एवं बेनी गददौपुर से कोई नामांकन नही हुआ,यह दोनों सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी। इस मौके पर भाजपा तारुन मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, हैदरगंज महेंद्र मिश्रा,भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवम सिंह,ब्रह्मादीन तूफानी, नलिनेश प्रताप सिंह,शिवपूजन पाण्डेय, शिवपूजन यादव,जगराम बर्मा,दयाराम मौर्या, हरीराम सिंह,रामजी मिश्रा,मुकेश कुमार ,मो0 मोबीन मौजूद रहे।विपक्षी दल से किसी का नामांकन न होने से सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
#अयोध्या
25/03/2023
#सीडीओ व #डीपीआरओ के #हस्तक्षेप के बाद #तहसील #प्रशासन ने #अयोध्या ग्राम #सचिवालय को #रैन #बसेरा #बनाये #बिहारी #मजदूरों से #कराया #खाली
==========================
#तारुन #अयोध्या
सीडीओ व जिला पंचायतराज अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद तारुन ब्लाक के ग्राम पंचायत बारा के महोलिया गांव में बने ग्राम सचिवालय में करीब दस महीने से रैन बसेरा बनाये बिहारी मजदूरों को शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने खाली करा दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता व लेखपाल के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई।
मामले के शिकायतकर्त्ता गांव निवासी सपा नेता शिवपूजन यादब ने बताया कि जुलाई महीने से अनेक बिहारी मजदूर सपरिवार ग्राम सचिवालय को अपना रैन बसेरा बनाकर रह रहे थे। इसकी शिकायत ब्लाक के सम्बंधित कर्मचारियों से की गई।परन्तु किसी ने मजदूरों को ग्राम सचिवालय से बाहर करने की जहमत नही उठाई। जिस पर सपा नेता ने सीडीओ अनिता यादव व जिला पंचायतराज अधिकारी रमनदीप अरोड़ा को बगैर अनुमति के निवास कर रहे मजदूरों की विडियो एवं शिकायत पत्र दिया।जिससे कार्य बाधित हो रहा था। बताया गया की दोनों अधिकारियों ने मामले को तत्काल संज्ञान में ले लिया। शुक्रवार को नायब तहसीलदार विश्वनाथ सिंह ने लेखपाल गुरु प्रसाद सहित शिकायत कर्त्ता एवं पूर्व तथा वर्तमान ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में भवन में रखे मजदूरों के सामानों को बाहर निकलवा कर ग्राम सचिवालय को खाली करा दिया। हालांकि इस दौरान लेखपाल व शिकायत कर्त्ता में तीखी बहस हो गई।
#अयोध्या
23/03/2023
अयोध्या में सूर्य कुंड का विकास कार्य संपन्न हो चुका है।
इतने ख़ूबसूरत कायाकल्प के लिए नगर निगम का बहुत बहुत आभार।
➡️वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
https://youtu.be/LvyZ2Hkt1lY
Ayodhya News Tv
22/03/2023
संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा
➡️ हनुमानगढ़ी अयोध्या ....
बिजली कटौती से जनता परेशान तारुन ब्लाक
अयोध्या
21/03/2023
सूर्य कुंड अयोध्या
https://youtu.be/LvyZ2Hkt1lY
#अयोध्या
13/01/2023
अयोध्या राम नगरी के सभी 6 हाईवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार का हुआ नामकरण,उत्तर प्रदेश शासन ने अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों के तय किए नाम, रामायण कालीन होंगे प्रवेश द्वारों के नाम..!!🛕🚩✨
https://www.youtube.com/
🛕 लखनऊ हाईवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम होगा श्रीराम द्वार
🛕 गोरखपुर हाईवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम होगा हनुमान द्वार
🛕 प्रयागराज हाईवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम होगा भरत द्वार
🛕 अंबेडकरनगर मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम होगा जटायु द्वार
🛕 रायबरेली हाईवे पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम होगा गरुण द्वार
🛕 गोंडा मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार का नाम होगा लक्ष्मण द्वार
MYogiAdityanath #अयोध्या
जया किशोरी 🌼🌼
आप भी पहुंच कर कथा सुने हमारे #हैदरगंज (अयोध्या) में 🙏 राधे राधे जय श्री कृष्णा
#अयोध्या
अयोध्या: दुराचार मामले में युवक को आजीवन कारावास 👉 इस खबर को खूब शेयर करें
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#अयोध्या
======= स्पेशल जज पाक्सो एक्ट प्रथम शैलेन्द्र वर्मा की अदालत ने महिला संबंधी अपराधों में आरोपी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है।
बीकापुर के ताजपुर तिवारीपुर निवासी राहुल तिवारी को धारा आईपीसी, पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट में आजीवन कारावास और 30 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले की जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक विनोद उपाध्याय द्वारा बताया गया कि राहुल पर 17 जुलाई 2017 को शौच के लिए गई पीड़िता के साथ दुराचार करने और अपमानित करने का दोष सिद्ध हुआ है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता अनुसूचित जाति की थी। सुनवाई के दोष सिद्ध होने पर अदालत की ओर से सजा सुनाई गई। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को अभिरक्षा में लेकर मंडलीय कारागार भेज दिया। केस अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले पुलिस पैरोकार आरक्षी विकास गंगवार थाना बीकापुर व लोक अभियोजक विनोद कुमार उपाध्याय व लोक अभियोजक अभिषेक रघुवंशी का योगदान सराहनीय रहा है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ayodhya
224195