YANTA

YANTA

Share

सत्य साहित्य संहिता

16/04/2026

यह दुनिया एक डब्बा,
डब्बे में असंख्य जीव-जान !
अपना-अपना डब्बा भरते ,
सदियों से ढूँढ रहे भगवान !!

25/03/2026

संस्कृत में लिखे सारे श्लोक और ग्रंथ जरूरी नहीं की ईश्वर की ही अभिव्यक्ति या आदेश हो , कुछ ग्रंथ तत्कालीन दुष्ट प्रवृत्तियों द्वारा भी रचित हैं! अतः अपने विचार शुद्ध रखें ईश्वर आपके साथ रहेगा , इसके लिए किसी के बन्धन में ना पड़ें!

07/03/2026

तू समंदर है तो क्या ,
मैं भी कश्ती का निर्माता हूँ,
पार जाऊँगा तेरी क्षितिज को !

05/03/2026

परीक्षा में उत्तीर्णता ,
यह पूर्णता तो नहीं ,
अक्षर साक्षर बनाते हैं,
अनुभवी नहीं!

21/12/2025

नंबर देखूँ कि नाम जपूँ,
ये काउंटर-माला बाधा है,
संकोच होता है नाम लेने में,
मेरी माँ का नाम ही राधा है!

19/12/2025

पवित्र भावना , निष्काम कामना , ईश्वर की हँसी, और श्रद्धा के दो उँगलियाँ!
छू गया जो चेहरे का पर्दा तो क्या ,
अरमाने- क़ुसूर नहीं ये , बस ख्वाहिशें- तसलियाँ!!

04/12/2025

वो रास्ता था की क्या था , कि
ना कदम बढ़े मेरे , ना मैं रुका कहीं ,
और आख़िर में जो मिला ,
वो भी कुछ ना था , पर कुछ तो था !

24/11/2025

गेंदे को गेंदे ही रहने दो,
और गुलाब को गुलाब !
यूँ कि भरे उपवन का ,
कोई, एक रंग नहीं होता !

14/10/2025

सनातन सूर्य है, हिंदुत्व ग्रहों में वृहस्पति , और बाकी के पंथ - धर्म अनेकों ग्रह हैं, जो सूर्य की ही परिक्रमा करते हैं!

12/10/2025

सकारात्मक सोच और कर्म
स्वर्ग की अनुभूति कराती है,
और नकारात्मकता नरक की ! इसी जीवन में इसी लोक पर !!

07/10/2025

अज्ञानता और निर्धनता के बीच किसी समृद्ध और उदार व्यक्ति का होना, उसे देवता और महात्मा बना देता है!

05/10/2025

ध्यान मन को धीरज धरे,
कार्य करे बुद्धि का मंचन !
जल से शुद्धि शरीर की,
अग्नि करे आत्मा को कंचन !!

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Area?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ranchi Road
Area