Mystic Zodiac
Healthy body requires a disease free living.
We impart the fundamentals of healthy living directly connecting with the cause of illness, disease by way of providing ray of relief through Astro healing, Yoga healing
21/04/2026
#आज का न्युमरोलाजी
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यों में जल्दबाजी या गुस्से से बचना होगा वरना कोई भी फैसला आपको नुकसान दे सकता है। धैर्य और समझदारी से व्यापार में काम करेंगे तो स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया
अंक 2
मूलांक 2 वालों के लिए दिन अच्छा संकेत दे रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। आपके मिलने कोई आ भी सकता है। लेकिन इन मूलांक वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। वाहन खरीदने की योजना पर काम करेंगे।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
अंक 3
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। पुरानी बातों का भार दिल पर बना रहेगा। इस दौरान सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। खास बात यह है कि, मेहनत आपकी मान-सम्मान भी दिला सकती है।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- नीला
अंक 4
मूलांक 4 के लोगों को आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई भी नया निवेश काम आपको परेशान कर सकता है। अनावश्यक खर्च से बचें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
अंक 5
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज दोस्तों और करीबियों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। प्रेम विवाह के योग बन सकते हैं। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग-भूरा
अंक 6
मूलांक 6 वालों को व्यापार में विशेष लाभ मिल सकता है। सेहत भी पहले से शानदार रहने वाली है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नई नौकरी को लेकर प्रयास सफल होंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
अंक 7
आज वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बेवजह की बहस से बचें। घर में किसी पूजा का आयोजन आप करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग-केसरिया
अंक 8
आज का दिन धैर्य और अनुशासन की मांग कर रहा है। नया निवेश आप कर सकते हैं। अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें और किसी भी परिस्थिति में संतुलन न खोएं। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। समय कुल मिलाकर खास हो सकता है।
शुभ अंक-18
शुभ रंग- सुनहरा
अंक 9
दिन आपके लिए नए संदेश लेकर आया है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। दूसरों की सलाह को नजरअंदाज न करें, इससे आपको सही दिशा मिल सकती है। दोस्तों से मुलाकात करेंगे।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
20/04/2026
#आजका राशिफल
मेष-आज किस्मत आपके पक्ष में खड़ी है। कुछ कामों को समय पर छोड़ देना ही आपकी जीत बन सकता है। नई इनकम के रास्ते खुलेंगे और आप पूरे जोश के साथ मेहनत करेंगे। बस जल्दबाजी से बचें। यही आपकी सफलता की कुंजी है। सरकारी काम थोड़ा लटक सकता है, लेकिन शाम तक दोस्तों के साथ पार्टी मूड में रहेंगे।
वृष राशिः आज का राशिफल
आज आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इस पॉजिटिव एनर्जी को सही दिशा देंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा। मां के साथ बातचीत से नए विचार जन्म लेंगे। घर में खुशखबरी। नए मेहमान के आने के संकेत हैं। डूबा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज थोड़ा संभलकर चलने का दिन है। बिजनेस में गड़बड़ी से तनाव बढ़ सकता है, लेकिन संतान की सफलता आपका मन खुश कर देगी। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। जीवनसाथी से चल रही तकरार बातचीत से खत्म होगी और रिश्तों में फिर से मिठास लौटेगी।
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज खुशियों की लहर आपके जीवन में आएगी। संतान की उलझनें दूर होंगी और परिवार के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनेगा। पार्टी या सेलिब्रेशन का प्लान बन सकता है। दूर बैठे किसी अपने की याद आएगी। ऑफिस में सरप्राइज गिफ्ट या सम्मान मिल सकता है। दिन आपके नाम रहेगा।
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज बदलाव आपके लिए सफलता का दरवाजा खोल सकता है। नौकरी में नया अवसर और बिजनेस में बढ़ोतरी के संकेत हैं। लेकिन उधार लेने से फिलहाल बचें। विरोधियों की बातों में आकर गलती न करें। परिवार में छोटी परेशानियां आ सकती हैं और मां से बहस भी संभव है। शांत रहना ही बेहतर रहेगा।
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज चुनौतियां आपका इम्तिहान लेंगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन नए शत्रु भी सामने आ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर रिश्तों में मिठास आएगी। किसी पर निर्भर रहना नुकसान दे सकता है। खुद पर भरोसा रखें और आगे बढ़ें।
तुला राशिः आज का राशिफल
आज सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बिजनेस में छिपे हुए विरोधी परेशानी दे सकते हैं और काम का दबाव भी बढ़ेगा। जोखिम भरे फैसलों से बचें। शॉपिंग करते समय सतर्क रहें। धोखा हो सकता है। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज नौकरी वालों के लिए खुशखबरी है। प्रमोशन या सराहना मिल सकती है। लेन-देन सोच-समझकर करें। टीमवर्क से सफलता मिलेगी, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना भारी पड़ सकता है। संतान से किया वादा निभाएं और सेहत को नजरअंदाज ना करें।
धनु राशिः आज का राशिफल
आज मेहनत का फल मिलने वाला है। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए खास दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे और पुराने कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा। जोखिम लेने से बचें और नए काम में सोच-समझकर कदम रखें। साल का अंत सुकून भरा रहेगा।
मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन प्यार और संतुलन का है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, नहीं तो प्रॉपर्टी डील बिगड़ सकती है। बजट बनाकर चलेंगे तो फायदा होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप का मौका मिल सकता है। सोच-समझकर फैसला लें।
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज मिलाजुला दिन है। पुरानी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। बिजनेस में बदलाव करने से बचें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान दें। जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और किसी को उधार देने से बचें। पिताजी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलेंगे। यात्रा के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। अजनबियों पर भरोसा न करें। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और मां से किया वादा पूरा करना जरूरी रहेगा।
18/04/2026
ketu in different houses changes the outlook of a person
गुरु मिथुन राशि में हैं, केतु सिंह राशि में, चन्द्रमा आज के दिन मकर राशि में बने रहेंगे। बुध, मंगल और राहु कुम्भ राशि में हैं। सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में हैं। दो घरों में छह ग्रह बैठे हैं और बुध और राहु का कॉम्बिनेशन जब बनता है, तो थोड़ी उतार-चढ़ाव आर्थिक स्थिति या अर्थ में या पूरे वैश्विक स्तर पर मार्केट में उतार-चढ़ाव बनता है।
दूसरी स्थिति जो होगी, रक्त से संक्रमण, स्नायुमंडल की प्रॉब्लम, नर्व से संबंधित, त्वचा से संबंधित, इस तरीके की प्रॉब्लम शारीरिक आएगी और मार्केट में उतार-चढ़ाव बनेगा। अग्रेशन नेगेटिव हो सकती है लोगों में।
बाकी दूसरी स्थिति जो सूर्य, शुक्र और शनि की है, सूर्य का यहां से निकल जाना सुखद है लेकिन शनि के साथ संयोग करना, वो भी एक वैश्विक स्तर पर उतार-चढ़ाव का संकेत है। तो ये कॉम्बिनेशन भी बहुत अच्छा नहीं है। थोड़ा अभी जनमानस के लिए प्रॉब्लम रहेगा कम से कम एक महीना और।
मेष राशि- मेष राशि की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम में दूरी रहेगी लेकिन सामंजस्य बना रहेगा। संतान को लेकर के आप परेशान रहेंगे कि आज्ञा का पालन नहीं कर रही है, लेकिन ज्यादा मत सोचिए, सब शुभ है। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित जरूर रहेगा। पहले से बेहतर समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक रीति-रिवाज़ में भाग लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्यम। संतान को लेकर के भी मन चिंतित रहेगा जो लोग संतान वाले हैं। समय सुधर रहा है और धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ आप बढ़ेंगे। काली जी को प्रणाम करना और हरी वस्तु पास रखना शुभ है
मिथुन राशि- थोड़ा बचकर पार करें। परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। लेकिन आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मज़बूत होगी। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि- राहत देने वाला समय है। जीवनसाथी के तरफ से कुछ अच्छी स्थिति बनेगी, सामंजस्य बनेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम अभी चल रही है। संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है। पिता के साथ आपकी जो अनबन थी उसमें कमी आ रही है। तो कुल मिलाकर के थोड़ा बेहतर समय ये कहा जा सकता है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है। संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य पर अभी भी ध्यान देना पड़ेगा आपको, बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। समय लिखने-पढ़ने में व्यतीत करें, शुभ होगा। भावुक होकर कोई निर्णय अगर लिए आप तो नुकसान संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार आपका सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ है।
तुला राशि- गृह-कलह से बचें और मानसिक दबाव बना रहेगा। प्रेम को लेकर के तू-तू मैं-मैं, संतान को लेकर के चिंता। थोड़ा गृह-कलह भी दिख रहा है। बट भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। डिस्टर्बिंग टाइम है लेकिन आप जीत जाएंगे, निकल जाएंगे। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक-ठाक है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि- आर्थिक लाभ मिलने वाला समय है, लेकिन उसको और बढ़ाने के चक्कर में अगर आपने कुछ किया तो नुकसान हो जाएगा। जो आ रहा है उसको आने दीजिये, अभी आगे की योजना मत बनाइये, उसको अभी अपने पास सुरक्षित करिए। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि- सौम्यता बढ़ेगी, सुकुमारता बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान बहुत अच्छे, व्यापार बहुत अच्छा है। शुभता मिल रही है, लेकिन किसी को भी रुपये-पैसे की लेन-देन सोच-समझकर करियेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कुंभ राशि- मानसिक अवसाद का समय है। चिंतित रहेंगे, घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। कोई उंगली उठ सकती है आप पे। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करें, शुभ होगा।
मीन राशि- आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा है, लेकिन स्वास्थ्य अभी भी थोड़ा प्रतिकूल दिख रहा है। कोई रिस्क मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करना, उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।
12/03/2026
यदि पंचम भाव लग्न भाव से कम् डिग्री में हो, चंद्रमा और गुरु दुष्ट स्थान में हों या पाप ग्रहों से दृष्ट/संबंधित हों, लग्न या पंचम भाव पापकर्तरी योग में हो, या दोनों भावों के स्वामी दुस्थान में हों, तो संतान प्राप्ति की संभावना बहुत कम होती है।
14/01/2026
I gained 38 followers, created 3 posts and received 27 reactions in the past 90 days! Thank you all for your continued support. I could not have done it without you. 🙏🤗🎉
24/12/2025
Chandra Yuti
युति का बनना एक बड़ी खगोलीय घटना है, जिसका अच्छा-खासा प्रभाव मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है. खासकर, व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन, आर्थिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य, लव लाइफ और सामाजिक संबंधों पर असर देखने को मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजे के आसपास शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 6 फरवरी 2026 की सुबह करीब 1 बजे तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच 18 जनवरी 2026 को दोपहर में 4 बजे के आसपास चंद्र ग्रह का मकर राशि में गोचर होगा. इस बार मकर राशि में चंद्र ग्रह 21 जनवरी 2026 की सुबह करीब 1 बजे तक रहने वाला है.
वैसे तो शुक्र-चंद्र की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 भाग्यशाली राशियों की तरक्की होने की संभावना अधिक है, जिनके राशिफल के बारे में हम आपको बताएंगे.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-चंद्र की युति का 2026 की शुरुआत में बनना अच्छा रहेगा. यदि आप क्या करें और क्या नहीं? इस स्थिति में फंसे हैं तो इसका जवाब किसी दोस्त की मदद से आपको नए साल में मिल जाएगा. जो लोग धार्मिक कार्यों से जुड़े हैं या समाज हित के लिए काम करते हैं, उनका मान-सम्मान बढ़ेगा. नए वर्ष में वृषभ राशि वालों के कामकाजी जातकों को 2025 की तुलना में धन संकट का सामना कम करना पड़ेगा. इसके अलावा आप अपने रिश्तों को पहले से अधिक मजबूत होते हुए जनवरी माह में देखेंगे.
तुला राशि
2026 की शुरुआत में तुला राशि वालों के लिए शुक्र-चंद्र की युति का बनना सकारात्मक साबित होगा. कामकाजी लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जिन्हें वो अच्छे से पूरा करेंगे. इसके अलावा धन कमाने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी. नए साल में आपको नई योजनाओं से तो लाभ होगा ही, साथ ही कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स आपके हित में रहेंगे. बच्चों से संबंधित किसी मामले में तुला राशि वालों को जल्द खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
कुंभ राशि
वृषभ और तुला के अलावा कुंभ राशि वालों का भाग्य भी 2026 की शुरुआत में शुक्र-चंद्र की युति के सकारात्मक प्रभाव से चमक सकता है. जहां एक तरफ आपको नए प्रोजेक्ट्स से लाभ होगा. वहीं, दूसरी तरफ पुराने निवेश भी लाभदायक साबित होंगे. अचानक पुराना पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा. उम्मीद है कि साल की शुरुआत में आपके ऊपर किसी भी तरह का कर्ज नहीं रहेगा. हालांकि, रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए कदम आपको ही उठाना होगा.
13/11/2025
ଏ ବ୍ୟକ୍ତି ଙ୍କର ଜନ୍ମ ସ୍ଥାନ 12.39 N & 45.01 E ଜନ୍ମ ସମୟ 19.53 ତାରିଖ 19/04/1957 . ଏହାଙ୍କର ଜୀବିକା ବ୍ୟବସାୟ, ଚାକିରୀ, ପ୍ରୋଫେସନାଲ , ମିଲିଟାରୀ, ପୁଲିସ, ନର୍ସରି, ଜାଗା ବ୍ୟବସାୟ, ବିଲ୍ଡର, ଶିକ୍ଷକତା
ଏ ଭିତରୁ କଣ?
21/10/2025
#यदि #राहु या #केतु द्विस्वभाव राशि में स्थित हों और उक्त राशि या राशि स्वामी के साथ केंद्र या कोण के राशि या राशि स्वामी से संयुक्त या दृष्ट हों, तो दशा के समय धन तथा जमीन/जायदाद लाभ की संभावना रहती है। यदि 12वें, 8वें और 6वें स्वामी दृष्टि या युक्त हों, तो उपर्युक्त लाभ कम हो सकता है। कुछ निश्चित फल की आशा की जा सकती है। अवश्य ही शुभ ग्रह और पाप ग्रह की दृष्टि को भी विचार में लेकर फल विचार किया जा सकता है। तब मातृ पक्ष की क्षति की संभावना रहेगी।
05/09/2025
यदि #केतु #अशुभ स्थान पर न होकर केंद्र या त्रिकोण से शुभ दृष्ट युक्त है तो व्यक्ति विदेश में सम्मान और ऐश्वर्य पाता है। जातक एक लेखक/कवि बन सकता है और शत्रुओं का विनाश कारी होता है। यदि यह अशुभ स्थान पर स्थित हो, तो यह पीड़ा, असफलता, हानि, हृदय या फेफड़ों के रोग, तंत्रिका रोग कराता है। जातक का व्यवहार मूर्ख जैसा हो जाता है और वह अधिकारियों को चुनौती देता है। कानुन से पंगा लेने पर यदि शनि युक्त या दृष्ट हो, तो इसकी दशा-अंतर्दशा में #गिरफ्तारी का भय भी रहता है।
यदि किसी स्त्री जातक में सूर्य स्वनवंश (स्वयं के नक्षत्र) में स्थित हो, तो पति प्रेम के मामले में थोड़ा दीलचस्प और मनोरंजनप्रिय होते हैं। चंद्रमा की स्थिति में कन्या सुखी होती है। मंगल की स्थिति में पत्नी प्रेम के साथ-साथ व्यभिचारी प्रवृत्ति की हो सकती है। बुध की स्थिति में विद्वान, बृहस्पति की स्थिति में जितेंद्रिय (इंद्रियों पर नियंत्रण रखने वाला), शुक्र की स्थिति में पति सुंदर, सुखी और शनि की स्थिति में वृद्ध और मूर्ख करने वाला होता है।
(जातक पारिजात)
वैदिक ज्योतिष में, तीसरा भाव सामान्यतः दाहिने कान से और एकादश भाव बाएँ कान से संबंधित होता है। यदि तीसरा और एकादश भाव तथा बृहस्पति मंगल या शनि से युक्त या दृष्ट हों, तो जातक व्यक्ति कानों कि बीमारियों से पीड़ित होगा। यदि पंचम भाव में स्थित मंगल छठे भाव या स्वामी से संबंधित हो, तो जातक को यकृत, तिल्ली, आंत या आमाशय सहित पेट के रोगों से पीड़ित होना पड़ेगा।
(फल दीपिका)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Area