Bermo
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bermo, Public Figure, Ranchi, Ranchi Road, Area.
वही जोश वही दमखम लेकर आपका बेटा आपके बीच खड़ा है। बाहरी भाषा कर जयसन बाहरी प्रत्याशी नाय चलतो। पांच साल बाद मौका आता है इसे अपने हाथ से जाने ना दें।
#नोतनजोश #नोतनबेरमो
20/11/2024
भूले नहीं बेरमो के सम्मानित मतदाताओं। ये मौका आपको हर पांच साल बाद मिलता है। मैने तीन साल में बेरमो का कायाकल्प करने की ठानी है।
#नोतनजोश #नोतनबेरमो
सड़कें विकास का पैमाना नहीं हो सकता, उन सड़क पर चलने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं कितनी मिली सवाल ये है। राजेन्द्र सिंह कई बार विधायक रहे, बाटुल महतो विधायत रहे, अनुप सिंह विधायक रहे, रवीन्द्र पांडेय एक बार नहीं कई बार सांसद रहे। उन सबको तो कोई दिक्कत कोई परेशानी नहीं है, धूल भी फांके बेरमो की जनता पढ़ाई के लिए भी कई किलोमीटर चले बेरमो की जनता लेकिन वोट सिर्फआपको चाहिए क्यों भाई उनकी समस्या कौन दूर करेगा? #नोतनजोश #नोतनबेरमो
जीत जाएंगे हर जंग अगर आप देंगे संग। मैं बेरमो के लिए क्या कर सकता हूं ये जनता खुद कह रही है, ये विश्वास ये भरोसा आपके बेटे के लिए पूंजी है, इसे मैं सहेज कर रखूंगा। #नोतनजोश #नोतनबेरमो
देश दुनिया ने कितनी तरक्की कर चुकी है, चांद पर जमीन खरीदने की बातें होती हैं। लेकिन बेरमो का दुर्भाग्य देखिए कि इतने वर्षों में यहां डिग्री कॉलेज की संख्या नहीं बढ़ी। जिन बच्चों का भविष्य संवारने का जिम्मा यहां के जनप्रतिनिधियों उनका ध्यान कभी इस पर गया ही नहीं। #नोतनजोश #नोतनबेरमो
JLKM के दावे खोखले हैं, बाहरी भगाने की बात करने वालों ने बाहरी को ही टिकट दे दिया। कहां थे वे प्रत्याशी जब भाषा और खतियान आंदोलन के लिए राज्य के लोग संघर्ष कर रहे थे? #नोतनजोश #नोतनबेरमो
मैं किसी से बराबरी नहीं कर रहा हूं। अगर मेरे से पहले किसी प्रत्याशी ने ये वादे किए होते तो आज मैं ये मुद्दे लेकर बेरमो की जनता के बीच नहीं आता। #नोतनजोश #नोतनबेरमो
हम लड़ेंगे सिर्फ और सिर्फ बेरमो के विकास के लिए। जब तक बदलेंगे नहीं तब तक छोड़ेंगे नहीं। ये महज एक चुनाव नहीं बेरमो की विकास यात्रा है। #नोतनजोश #नोतनबेरमो
जयराम ने भाषा और खतियान आंदोलन को गलत दिशा में मोड़ा। हमारी लड़ाई किसी एक जाति की नहीं थी बल्कि पूरे झारखंडियों के हक और हुकूक के लिए हम एकजुट हुए थे। लेकिन अब जयराम इसे अकेले का संघर्ष बताते हैं। #नोतनजोश #नोतनबेरमो
जनमुद्दों को लेकर पहले भी खड़ा था और ये वादा है कि आगे भी आपका ये बेटा बेरमो के लिए खड़ा रहेगा। ये आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही है जो बेरमो को झारखंड का नंबर 1 विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए ऊर्जा देगा। मैं कोशिश करूंगा की जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर बेरमो के विकास के लिए निर्णय ले पाऊं। #नोतनजोश #नोतनबेरमो
आपने बहुत से सियासतदानों को देखा होगा लेकिन ऐसी कसमें लेकर शायद ही किसी ने चुनाव लड़ा हो। झारखंड तो क्या शायद देश में भी ऐसी बानगी देखने को नहीं मिलेगी। #नोतनजोश #नोतनबेरमो
JLKM का चंदा मांगने का तरीका काफी "Casual" है ! #नोतनजोश #नोतनबेरमो
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Ranchi, Ranchi Road
Area
834001