Ara Roti Bank
आरा रोटी बैंक एक निबंधित संस्था है । हम समाज के जरूरतमंद और समर्थ लोगों के बीच की कड़ी है। https://instagram.com/ara_roti_bank?igshid=YmMyMTA2M2Y=
17/09/2026
हमारे पापा को विशेष धन्यवाद। आज ही नहीं, हम आपको याद करते हैं, हर पल जब हमें आपकी कमी महसूस होती है... हम जानते हैं कि आप शारीरिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन आपके आशीर्वाद से आप हमेशा हमारे साथ हैं। पापा, आपको गए 14 साल हो गए हैं, लेकिन हम जानते हैं कि आप जहां भी हैं, अपने बच्चों पर बहुत गर्व महसूस कर रहे होंगे और आपने यह साबित कर दिया कि सफलता और सपनों को पाने का एकमात्र कारण पैसा नहीं होता। आपने सीमित संसाधनों के साथ हमें प्रेरणा और उचित मार्गदर्शन दिया और आज हम सभी बच्चे आपके आभारी हैं। पापा, आपके सभी सहयोग के लिए धन्यवाद और हम कामना करते हैं कि आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहे।
सादर,
तुषार और आलोक कुमार सिन्हा की सभी बेटियाँ, नवासी और नवासा इसी सोच के साथ आज स्व आलोक कुमार सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर उनके पूरे परिवार की ओर से आरा रोटी बैंक पाठशाला में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री, भोजन फल और मिठाई का वितरण किया गया।
संस्था स्व आलोक कुमार सिन्हा जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है 💐💐 और इस सोच के लिए पूरे परिवार को धन्यवाद देती है 🙏
16/09/2026
आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ,पटना द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया है ।
इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आकर अपनी स्वास्थ्य जाँच कराने के साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति उचित सलाह लें 🙏
स्थान-सूर्य मंदिर,चंदवा,आरा
दिनांक-19/09/2026
समय-11 PM
स्वास्थ्य शिविर के बारे में ज़्यादा जानकारी एवं रजिस्ट्रेशन के लिये सम्पर्क करे-
7979017053(राजेश कुमार)
8709649220(सतीश सिंह)
7992464199(रवि सहाय)
7488030681(निकेश पांडेय)
14/09/2026
“खुशी का ठिकाना नहीं है हमारा “👏
यह पंक्ति दृष्टिहीन विद्यालय में पढ़ रहे बच्चो के द्वारा गायन के माध्यम से कहा गया ।अवसर था जन्मदिन की खुशियाँ इनके साथ मनाने का 🥳।
आकाश रंजन उर्फ़ विक्की ने अपना जन्मदिन दृष्टिहीन बच्चो के साथ केक काटकर,उन्हें भोजन कराकर मनाया साथ ही उनके द्वारा बच्चो को नये कपड़े भी प्रदान किये गये ।
जन्मदिन की ख़ुशी इन बच्चो के साथ मनाने के लिये आकाश रंजन सिंह “विक्की “को धन्यवाद 🙏 एवं विक्की को जन्मदिन की अनेकों शुभकामनाएँ 🎉🎂
14/09/2026
संस्कार और सीख जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है।सामाजिक संस्कार और समाज के लिए आगे आकर ज़रूरतमंदों की मदद करने की सीख को समेटे हुए आज स्व उमा श्रीवास्तव जी के जन्मदिन पर उनके पति श्री संजय श्रीवास्तव जी और उनके पुत्र श्री समीर श्रीवास्तव जी एवं पुत्री सौम्या श्रीवास्तव जी और पूरे परिवार की तरफ़ से पाठशाला के बच्चो के बीच भोजन वितरण किया गया।
संस्था स्व उमा श्रीवास्तव जी को शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करती है💐🙏और पूरे परिवार को इस सोच के धन्यवाद देती है🙏
Category
Contact the organization
Telephone
Address
Ara