Mathema Classes

Mathema Classes

Share

The complete workshop for Students.....

12/05/2026

NTA (National Testing Agency ) क्या NEET जैसी परीक्षा को खेल बनाकर रख दिया है इसके साथ कितने विद्यार्थियों की भावनायें जुड़ी होती है इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा अब तो राष्ट्रीय स्तर पर पेपर लीक होने लगे हैं ये कैसा E- Governance और DIGITAL INDIA 🇮🇳 है Kya यहीं ARTIFICIAL INTELLIGENCE का आम लोगों के लिए उपयोग है...

Photos from Mathema Classes's post 10/04/2026

Mathema Classes परिवार की ओर से ढेरों शुभकामनाएं बधाइयां 🎉
Congratulation 🎉✌️🎉🎊🎉
B Sc 2020 बैच की छात्रा प्रिया पाण्डेय का चयन समीक्षा अधिकारी पद पर हुआ।।
Yogendra Ojha
Kuldeep Mishra Ramnathpur Mitali Dixit Awasthi Thakur Vikram Singh Ashish Pandey Vijay Singh Amethi

04/03/2026

"होलिकोत्सवसंपन्ने, स्नेहः सन्तु परस्परम्।
रागद्वेषविनाशाय, रंगोत्सवः शुभायते॥"

https://bit.ly/2U8KyEA

होली का यह उत्सव परस्पर प्रेम बढ़ाने वाला हो, राग-द्वेष को मिटाने वाला हो और सबके लिए मंगलकारी हो।

होलिकोत्सव की रंगों भरी हार्दिक शुभकामना! 🙏

🚩 जय श्री सीताराम 🚩

Photos from Mathema Classes's post 01/01/2026

नमस्कार!
नया वर्ष नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नए अवसरों का प्रतीक है। पिछला वर्ष चुनौतियों भरा रहा, लेकिन हमने मिलकर उनका डटकर सामना किया।

आइए, इस नववर्ष में हम सब मिलकर एक सशक्त, स्वस्थ और समृद्ध वातावरण बनाने का संकल्प लें। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों के साथ हम सबके हर परिवार के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मैथमा क्लासेज परिवार की ओर से आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! ✨🙏

https://www.facebook.com/mathemaclass/

#नयावर्ष #अमेठी #विकास #संकल्प #शुभकामनाएं #मैथमाक्लासेज #कोचिंगपरिवार #नववर्ष२०२६ #शिक्षक #शिक्षा #जनसेवा #उत्तरप्रदेश #नया_साल_मुबारक #अमेठी #नया_सवेरा #भारत

Photos from Mathema Classes's post 16/12/2025

अमेठी के लाल ने किया कमाल

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गूजीपुर गांव निवासी प्रशांत वीर त्रिपाठी पुत्र रामेन्द्र त्रिपाठी ने आईपीएल ऑक्शन में इतिहास रच दिया है। प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

आईपीएल की नीलामी में जैसे ही प्रशांत वीर का नाम पुकारा गया, फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। अंततः चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ऊंची बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल कर लिया। इस उपलब्धि के साथ ही प्रशांत वीर अमेठी जिले के सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

प्रशांत की इस सफलता से खुशी की लहर है। गांव शाहजीपुर में जश्न का माहौल है, परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशांत ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

14/11/2025

दोस्तों.....
#बाल महोत्सव👌🔜👍😘😍✍️🔝🙏🙏
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू, जिन्होंने स्वतंत्र भारत को विश्व-पटल पर तेज़ी से एक मज़बूत और महत्ववपूर्ण राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उनका जन्मदिन हम 'बाल दिवस' के रूप में मना रहे हैं। हम सब संकल्प करें कि बच्चों को विरासत में एक बेहतर दुनिया दे कर जाएंगे...
आपकी अपनी संस्था #मैथमा क्लासेज बच्चों के भविष्य के लिए पूर्णतः समर्पित है #सहृदय धन्यवाद🙏🙏

02/10/2025

दया अगर लिखने बैठूं, होते हैं अनुवादित राम।
रावण को भी नमन किया, ऐसे थे मर्यादित राम।।

विजयादशमी पर्व पर आप सपरिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🏻

02/10/2025

जयंती पर दोनों महापुरुषों को नमन 🙏🙏

Photos from Mathema Classes's post 21/07/2025

💐 रुद्राभिषेक 💐
"ओम नमो भगवते रुद्राय।
सर्वेश्वराय महादेवाय नमः।"
#श्रावण(सावन)_मास
🙏🏻💐 ादेव 💐🙏🏻

I I 💐चतुर्थ पुण्य स्मरण💐 l l
🙏 पूज्यनीय स्मृतिशेष बाबा-अम्मा जी🙏
आपकी मधुर स्मृति, स्नेह आदर्श, मार्गदर्शन हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे । आपकी पुण्यतिथि पर परिवारजन भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
आपका आशीर्वाद एवं स्नेह सदैव बना रहे...
मान्यवर ,
मेरे पूज्यनीय बाबा श्री साकेतवासी सियाराम ओझा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु चतुर्थ पुण्य स्मरण श्रावण (सावन) मास तिथि नवमी दिनांक 19 जुलाई 2025 दिन शनिवार को साम्ब सदाशिव भूतभावन भोले नाथ प्रिय रुद्राभिषेक एवं साधु प्रसादी का कार्यक्रम पूज्यनीय माता-पिता जी के द्वारा पूर्ण हुआ...
श्रद्धानवत
समस्त परिवार एवं मित्रगण
゚ #महादेव

Photos from Mathema Classes's post 21/06/2025

आज गणित प्रयोगात्मक परीक्षा एम0 एस-सी0 द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर संपन्न होने के बाद एक यादगार छायाचित्र डॉ अतुल कुमार सिंह, डॉ अमित सिंह, डॉ आशुतोष श्रीवास्तव , डॉ राजकुमार , डॉ संदीप रावत और प्यारे बच्चों के साथ...
M Sc IV Sem Students
सदैव खुश रहो मेरे अहले चमन...

19/03/2025

कल्पना कीजिए—एक असीम सूनापन, जहाँ चारों ओर बस अंधकार और अनिश्चितता है। हर दिन सूरज उगता और ढलता है, लेकिन वहाँ, अंतरिक्ष में, समय जैसे थम गया हो। 9 महीने तक अकेले रहना… न कोई अपना, न कोई आवाज़, बस धैर्य की परीक्षा!

लेकिन हौसला अटूट था!

यह वही जज़्बा था, जो एक माँ अपने गर्भ में पल रहे शिशु के लिए रखती है—हर दर्द सहकर भी, हर मुश्किल झेलकर भी, बस आगे बढ़ते रहने का विश्वास।

सुनीता विलियम्स के लिए ये 9 महीने सिर्फ समय नहीं थे, बल्कि हर पल अपने इरादों को और मजबूत करने की घड़ी थी। जब तकनीकी खराबी ने उनकी धरती पर वापसी की राह कठिन बना दी, तब भी उन्होंने हार नहीं मानी। हर दिन, अपने अंदर के डर को हराकर, खुद को संभाला, रिसर्च जारी रखी और मन में भरोसा बनाए रखा—"मैं लौटूंगी!"

धरती पर लोग उनकी बहादुरी की कहानियाँ सुन रहे थे, उनके साहस की मिसालें दी जा रही थीं। बच्चे, महिलाएँ, युवा—हर कोई उनसे प्रेरणा ले रहा था कि मुश्किलें आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।

और फिर वह दिन आया! अंतरिक्ष यान से बाहर कदम रखते ही, उनकी आँखों में खुशी के आंसू थे। लेकिन चेहरे पर वही आत्मविश्वास था, जो उन्होंने हर कठिन घड़ी में बनाए रखा था।

उन्होंने दुनिया को सिखाया कि धैर्य, साहस और आत्मविश्वास के आगे कोई भी कठिनाई टिक नहीं सकती।

जब मन में दृढ़ निश्चय हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं!

Want your university to be the top-listed University in Amethi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Amethi

Opening Hours

Monday 8am - 7pm
Tuesday 8am - 7pm
Wednesday 8am - 7pm
Thursday 8am - 7pm
Friday 8am - 7pm
Saturday 8am - 7pm
Sunday 8am - 5pm