AFN

AFN

Share

AMBALA FAST NEWS

06/06/2026

जो अनिल विज मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे वो अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगाकर गए ।

05/06/2026

आजाद नगर-अविनाश पुरी कलोनी और आस क्षेत्र के लिए 9.93 करोड़ रुपये की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना मंजूर-डॉ. पवन सैनी पूर्व विधायक

क्षेत्रवासियों ने डॉ. पवन सैनी को लड्डू खिलाकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा तथा पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी का किया धन्यवाद।

नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आजाद नगर, अविनाश पुरी कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए हरियाणा सरकार ने 9 करोड़ 93 लाख 32 हजार रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम एवं स्टॉर्म डिस्पोजल परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। परियोजना स्वीकृत होने की सूचना मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

परियोजना की मंजूरी के बाद क्षेत्र के अनेक निवासी पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी से मिले और उन्हें लड्डू खिलाकर आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या के कारण उन्हें वर्षों से परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस परियोजना के पूरा होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा तथा पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं अम्बाला सदर नगर परिषद के अन्तर्गत आने वाले आजाद नगर, अविनाश पुरी और आसपास के क्षेत्रों की जल निकासी की समस्या को चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने उन्हें अवगत कराया था। उन्होंने उस समय जनता से वादा किया था कि सरकार बनने पर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष परियोजना मंजूर करवाई जाएगी।

डॉ. पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के समुचित विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सोच के तहत इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अंबाला छावनी के औद्योगिक क्षेत्र से सटा हुआ है और यहां जलभराव के कारण लोगों को आवागमन, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम बनने से बरसात का पानी तेजी से निकलेगा और क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
डॉ. पवन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हुई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

05/06/2026

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 'ऑपरेशन मैदान' के तहत महिला सहित तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और गांजा बरामद,

माननीय पुलिस महानिरीक्षक (IG) पंकज नैन के दिशा-निर्देशों पर और पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व मे जिला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी।

तीन अलग-अलग मामलों में 25.65 ग्राम हेरोइन और 01 किलो 149 ग्राम गांजा बरामद।

नशे की चेन तोड़ने के लिए पुलिस मुस्तैद, आरोपियों को भेजा गया जेल व रिमांड पर।

पुलिस महानिरीक्षक (IG) अंबाला मंडल, पंकज नैन के कुशल दिशा-निर्देशों पर तथा पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में अंबाला पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाया जा रहा 'ऑपरेशन मैदान' अभियान पूरी तरह से सफल हो रहा है। अंबाला पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र और मुस्तैदी के बल पर पिछले 24 घंटों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित तीन शातिर नशा तस्करों को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ दबोचा है।

पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार जिला पुलिस हर दिन नशा तस्करों को काबू कर सलाखों के पीछे भेज रही है और यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।

1. पालिका विहार (अंबाला शहर) से महिला तस्कर गिरफ्तार, 18 ग्राम हेरोइन बरामद

एएनसी (ANC) टीम के सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह और उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पालिका विहार, अंबाला शहर से एक महिला को विधिनुसार काबू किया। तलाशी के दौरान महिला आरोपी के कब्जे से 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना अंबाला शहर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

साहा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी गुलशन कुमार (निवासी: गांव अकबरपुर) को 7.65 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। थाना साहा में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी गुलशन कुमार के खिलाफ पहले भी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर और मुरादाबाद में लड़ाई-झगड़े से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया है, ताकि पूछताछ के जरिए नशे की मुख्य सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके और इसमें संलिप्त अन्य चेहरों को बेनकाब किया जा सके।

नशा तस्करी के एक अन्य मामले में थाना शहजादपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी रुप्पा सिंह (निवासी: ऋषिनगर, शहजादपुर) को 01 किलो 149 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। थाना शहजादपुर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है।

अंबाला पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे नशे के इस अभिशाप को समाज से मिटाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता या तस्करी करता है, तो उसकी सूचना तुरंत अंबाला पुलिस के विशेष हेल्पलाइन नंबर: 9729990112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

"नशा मुक्त समाज का निर्माण ही अंबाला पुलिस का मुख्य लक्ष्य है। 'ऑपरेशन मैदान' के तहत नशा तस्करों के खिलाफ यह जंग आगे और तेज की जाएगी।"

05/06/2026

प्राकृति का एक नियम है कि वो कभी किसी को बख्शती नहीं विश्व पर्यावरण दिवस पर अनिल विज ने सरकारी कॉलेज में किया पौधा रोपण ।

04/06/2026

अंबाला में बदला मौसम का मिजाज
तेज हवाओं के साथ चली धूलभरी आंधी।

04/06/2026

मंडी सेक्रेटरी और मार्किट कमेटी चेयरमैन ने भी स्वीकार किया कि सूरजमुखी की सरकारी खरीद 15 मई से होनी चाहिए।

04/06/2026

भीषण गर्मी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को किन किन बातों का रखना चाहिए ध्यान ?

03/06/2026

मई महीने में अंबाला कैंट नागरिक हस्पताल में लड़कों के मुकाबले ज्यादा जन्मी लड़कियां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को किया सार्थक ।

02/06/2026

फिर से मिली रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने की मेल के जरिये धमकी ।

01/06/2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी से भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी ने शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नितिन नबीन जी ने डॉ. अर्चना गुप्ता जी को नवदायित्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ambala?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


SAINI VIDEO MIXING CENTER AZAD NAGAR A. CANTT
Ambala
133006