KTG Samachar Alwar
I am grateful that as a reporter ��
and as an anchor, people have
allowed me to share their stories. District Incharge at KTG Samachar
अलवर माथुर वैश्य उत्थान समिति के तत्वाधान में 12 मार्च 2023 को दीप मांटेसरी स्कूल काला कुआं अलवर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
होली मिलन समारोह
1. माथुर वैश्य समाज उत्थान समिति जिला अलवर राजस्थान का होली मिलन समारोह दिनांक 12 मार्च 2023 दिन रविवार को 1:00 बजे दोपहर दीप मांटेसरी स्कूल, काला कुआं अलवर में संपन्न हुआ जिसमें कुल 24 स्त्री-पुरुष एवं बच्चों ने भाग लिया।
2. इस समारोह में मुख्य अतिथि श्री राम सहाय गुप्ता, गवर्नर माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब जोन 11, पूर्वांचल क्षेत्र तथा श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष माथुर वैश्य सभा गुलाबी नगर से पधारे थे ।
3. मुख्य अतिथि का साफा एवं फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया तत्पश्चात समारोह में पधारे हुए सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया।
4. होली मिलन समारोह की अध्यक्षता श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता ने की तथा संचालन महासचिव श्री अजय कुमार गुप्ता ने किया । मध्याहन भोजन एवं जलपान की व्यवस्था श्री सत्य प्रकाश गुप्ता एवं श्रीमती विनीता गुप्ता की देखरेख में हुई।
5. कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक प्रार्थना वह शक्ति हमें दो दयानिधे.... गाकर हुई तत्पश्चात पिछली मीटिंग में पारित प्रस्तावों पर चर्चा हुई ।आम सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । माथुर वैश्य उत्थान समिति अलवर के फेसबुक पेज की जानकारी सबको दी गई।
6. श्री राम सहाय जी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और समाज की अलवर शाखा को तन मन धन से सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया । उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से माथुर वैश्य इंटरनेशनल में जुड़ने का आह्वान भी किया। श्री ज्ञान प्रकाश जी ने सुझाव दिया कि भिवाड़ी के श्री हरिओम गुप्ता जी एवं बांदीकुई के दो और परिवारों को अलवर शाखा में जोड़ा जाए जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से स्वीकार किया।
7. संपूर्ण वैश्य समाज के शोक संदेश भेजने हेतु इसका अधिकाधिक उपयोग करने पर सहमति बनी।
8. अंत में फूलों की होली खेली गई। अध्यक्ष एवं समाज के सभी सदस्यों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया। श्री सत्य प्रकाश जी, विनीता जी एवम उनकी बेटी व बेटे को अच्छी व्यवस्था करने हेतु समस्त उपस्थित जनों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया गया। साथ ही समाज को सशक्त बनाने हेतु सब उपस्थित जनों को अपना कीमती समय निकालकर आने के लिए कोटि कोटि धन्यवाद दिया।
9. पुनः मिलने की इच्छा प्रकट करते हुए हर्षोल्लास के साथ सब लोग विदा हुए।
राजगढ़ लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया मुख्य अतिथि ओमप्रकाश मीणा उपखंड अधिकारी जुगीता मीना तहसीलदार राजेश वर्मा कोतवाल cbeo आर डी मीना प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा राजेश शर्मा ठेकेदार ब्राह्मण समाज राजगढ़ के साथ किशोर मुखर्जी जय श्री राजपूत लोकेश रावत राजेश्वरी शर्मा जगदीश शर्मा राम रतन तांबी वीरेंद्र दाधीच सुरेश शर्मा राजेश शर्मा 10 ईयर पंचायती भारत भूषण दिनेश शास्त्री संत संत ज्ञानेश्वर शर्मा ओम प्रकाश शर्मा प्रदीप शर्मा पूर्व वाइस चेयरमैन एन एल् वर्मा विपिन बिहारी शर्मा भैरव घाटी आदि मौजूद रहे।
आराजी खसरा नम्बर 403 रकबा 0.33 ह० वाके कारोठ तहसील राजगढ़ जिला अलवर में स्थित है जो प्रार्थी ने प्रभूदयाल सैनी पुत्र नारायण जाति माली निवासी राजगढ़ तहसील राजगढ जिला अलवर से जरिये बैयनामा के दिनांक 20.10.1994 को खरीद की थी जिसका नामान्तकरण भी प्रार्थी हरिओम पुत्र राधेश्याम के नाम राजस्व दर्ज हो चुका है। बाद खरीद के प्रार्थी उक्त आराजी का उपयोग में लेता चला आ रहा है। परन्तु आराजी मन्दिर मा फी के नाम दर्ज हो चुकी है जिससे जितेंन्द्र सैनी उफ जीतू पुत्र रामजीवण सैनी निवासी आमकीवाल द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर लिया है। जिसे हटवाया जाना आवश्यक है तथा प्रार्थी के हक अधिकार जायज ना हो इसलिये जितेन्द्र सैनी ने उक्त अतिक्रमण जल्द से जल्द हटवाया जाना न्यायोचित है। दस्तावेज प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न है।
अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि आराजी खसरा नम्बर 403 रकबा 0.33 है0 वाके ग्राम कारोठ तहसील राजगढ़ जिला अलवर पर किया गया अतिक्रमण हटवाया जाने के आदेश फरमाये जाने की कृपा करें।
वन विभाग के कार्य बहिष्कार की रोज के कर्मचारियो की मिली भगत के कारण हाल ही मे खाली पड़ी वन भूमि खं- नं. 98 पर एक व्याक्ति द्वारा गाँव ईन्दपुरा पं. भजेड़ा मे किए गये अतिक्रमण से पहाड़ी से उतरने वाले प्यासे वन्य जीवो व पालतू मवेशीयो को लगभग 40 वर्षो पुराने जलाशय से (खेल- 1- कुआ) वंचित होना पढ़ रहा है। गर्मी मे मौसम मे जानवरो का पुराने पानी पीने के स्थान पर आने को वाले पहाड़ी रास्ते मे इस व्यक्ति ने पहाडी से बडे बडे - हरे भरे पेडो को 2C1B की सहायता से खुदवाकर व पत्थरो से पहाडी मार्ग को बाधित कर दिया है। जिससे पालतू व जंगली जानवरों का जीवन संकट मे आ चुका है। इस जलाशय (खेल कुआ) पर गर्मी के मौसम म- भेड़-बकरी-उंट, गाय नम व जगली जानवरो का पानी पीने के लिए रात-दिन आना जायी रहती है। लेकिन वन कर्मीयो का इस और कोई ध्यान नहीं है?
अत: वन विभाग के अधिकारीयो से निवेदन है की खाली पड़ी वन भूमि खसरा नं. 98 पर एनीकट बनाने का श्रम करे ताकि वन्य जीवों की रक्षा हो सके छ वन सम्पति को अतिक्रमण से बच सकें।
राजगढ़. कस्बे के सराय बाज़ार में शिव परिवार, हनुमानजी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पहले कस्बे के रिद्धि-सिद्धि गणेश मन्दिर में पूजा-अर्चना कर बैण्ड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य रास्तों से होती हुई सराय बाजार स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर के शिव मन्दिर प्रांगण कथा स्थल पहुंची।
कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में महिला- पुरूष नृत्य करते व जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भागवताचार्य स्वामी अमनभारती ने श्रीमद् भागवत सप्ताह का शुभारम्भ करते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर थानागाजी उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीणा पूर्व पार्षद जयनारायण गवारिया, विजय समर्थलाल मीना, लोकेश उपाध्याय, राजेश शर्मा ठेकेदार, मुन्ना साहू, प्रमोद हींगवाला, रमेश साहू सहित बडी संख्या में महिला-पुरूष मौजूद रहे।
KTG समाचार नीरज माहेश्वरी जिला प्रभारी
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आज दिनांक 2 फरवरी गुरुवार को जिला अलवर विधानसभा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ मंडल थाना राजाजी मैं शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नव मतदाता अभियान के तहत शिविर लगाकर b.ed कॉलेज की छात्रा जोड़ते हुए जागरूक किया गया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता सैनी के नेतृत्व में बच्चियों को तिलक लगाकर पत्रक भरकर वोटर आईडी के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल जी ने बताया कि बच्चियों को आगे बढ़ चढ़कर सत प्रतिशत मतदान कर अच्छी सरकार चुनने में मदद करनी चाहिए जिला महामंत्री प्रीति विजय राजगढ़ मंडल अध्यक्ष वंदना शर्मा ने भी अपने विचार रखे महिला मोर्चा द्वारा शिविर लगाकर नव मतदाताओं को वोटर आईडी बनाने के लिए जागरूक अभियान चलाया गया युवा बच्चियों को हर फील्ड में अपनी भागीदारी निभाते हुए अपना योगदान व लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डालने की शपथ भी छात्राओं को दिलाई गई इस अभियान में महिला मोर्चा के पदाधिकारी बहन सीता शर्मा गुंजन सैनी प्रीति शर्मा पूजा कोली सोनिया सैनी आदि महिलाएं उपस्थित रही।
28/01/2023
विजय राम मीणा और जोहरी लाल मीणा
दोनों एक साथ आज यह फोटो देखकर मैं हृदय से बड़ा चिंतित हूं लोग राजनीति में अपना स्वार्थ के लिए कहां तक हदें पार कर कर देते हैं अपनी पार्टी को छोड़कर विपक्ष की भूमिका को छोड़कर अपने निजी स्वार्थ के लिए जनता को कितना बेवकूफ बनाते हैं यह फार्मूला से काम नहीं चलेगा कि 5 साल आप खा लो 5 साल में खा लूं लगभग ऐसे राज करते हुए 40 साल हो चुके हैं राजगढ़ के अंदर आप दो ही लालो का अधिकतर वर्चस्व रहा है माननीय यह मिलनसार मेरे व्यक्ति विचार से बाहर है मुझे आपके साथ बीजेपी पार्टी में कार्य करते हुए आज लगभग 5 वर्ष से ऊपर हो चुके है आप लोग हम जैसे छोटे मोटे कार्यकर्ताओं को तो बोलते हैं कि कांग्रेस के कुशासन और जंगलराज के बारे में आप जनता को बताओ आप हम लोगों को तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बुरे बना देते हो जब कि आप स्वयं लोग कांग्रेस के नेताओं से मिलते रहते हैं
मेरा निजी विचार पार्टी के लिए हमेशा वफादार होके काम करना चाहिए।
मैं बड़े बुजुर्गों की बात पर बहुत ज्यादा विश्वास करता हूं वो कहते थे
समय को भरोसो कोनी कद पलटी मार जाए 🙏
26/01/2023
आज हम पूरे देश में 74वां गणतंत्र दिवस ,बहुत धूमधाम व उल्लास के साथ मना रहे हैं । इस पावन अवसर पर ,सभी प्रदेश व देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ । भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है व विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप उभर कर आया है । हम भारतवासियों के लिए यह बहुत गर्व व ख़ुशी का अवसर है ।
हम सब की मेहनत व लगन से आने वाले समय भारत विकास के पथ आगे बढता रहेगा व शक्तिशाली व विकसित देश बन विश्व पटल पर उभरेगा ।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Rajgarh
Alwar
301408