Mewat Diary
Mewati culture, Mewati history, Mewati literature, Mewati Folk music & Mewat news
26/02/2026
नूंह में ऑटो चालकों की मनमानी, लूट रहे हे मनमर्जी किराया!
किराए के विवाद में महिला सवारी से मारपीट।
नूंह/ जिले के तावडू क्षेत्र में ऑटो चालकों की कथित मनमानी का एक गंभीर मामला सामने आया है। किराए के 10 रुपये कम देने पर एक महिला सवारी के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है।
घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। तावडू खंड के खरक जलालपुर गांव की रहने वाली महिला नूंह से तावडू आ रही थी। तावडू-नूंह रोड स्थित सीलखो मोड़ के पास उतरने के बाद किराया 30 रुपये तय हुआ, लेकिन महिला के पास केवल 20 रुपये थे। आरोप है कि 10 रुपये कम होने पर ऑटो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
धक्का देकर गिराया, लात-घूंसों से हमला
महिला का कहना है कि उसने अपनी मजबूरी बताते हुए माफी मांगी, लेकिन चालक ने उसकी एक नहीं सुनी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद चालक फरार हो गया।
स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है। उनका कहना है कि कुछ ऑटो चालक मनमाने तरीके से किराया वसूलते हैं और विरोध करने पर बदसलूकी करते हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और किराया नियंत्रण की मांग की है।
हरियाणा के नूंह जिले में बूचड़खानों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि नूंह जिले में सबसे ज्यादा स्लॉटर हाउस के लाइसेंस भाजपा सरकार ने दिए हे, जबकि पार्टी सार्वजनिक मंचों पर इसके खिलाफ बयान देती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और हरियाणा सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
20/02/2026
नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार एक बार फिर चर्चा में है. अब चर्चा का कारण बगैर दुल्हन के बारात वापस लाने को लेकर है. उसने शादी करने के लिए बिचौलिए को 30 हजार रुपए भी दिए. बारात लेकर मंदिर में शादी करने के लिए अलीगढ़ पहुंच गए लेकिन बिचौलिए के बताए मंदिर में न तो लड़की मिली और न ही बिलौचिया. मजबूरी में बगैर दुल्हन को बिट्टू को घर वापस लौटना पड़ा. शादी एक लाख 20 हजार रुपये में तय हुई थी. बिट्टू ने खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की. पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी ने केस दर्ज कर लिया है.
18/02/2026
नूंह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख के मंच से डीजे बजने पर विवाद खड़ा हो गया।
कहा जा रहा है कि इस आयोजन में 36 बिरादरी द्वारा तय नियमों और पारंपरिक कायदों की खुलेआम अनदेखी की गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सामाजिक मर्यादाओं और पूर्व निर्धारित सहमति के बावजूद डीजे बजाकर 36 बिरादरी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई।
विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी मामला गरमा गया है। लोग जिला प्रमुख पर समाजिक पंचायत की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए उन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।
झिवाना क्रिकेट टूर्नामेंट।
टूर्नामेंट के फाइनल मे सिंगार ने झिवाना को हराया।
17/02/2026
राजस्थान में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, SC ने परिसीमन के खिलाफ याचिका खारिज कर 15 अप्रेल तक चुनाव कराने का निर्देश दिया।
नुंह कोर्ट परिसर मे मारपीट मामले पर प्रधान मकसूद खान का ब्यान।
मकसूद खान ने आरोप लगाया कि फिरोजपुर झिरका के विधायक के संरक्षण में कुछ असामाजिक तत्व सोसल मिडिया पर वकीलो के साथ ने अभद्र व्यवहार करते हे। उनका कहना है कि यह केवल व्यक्तिगत मामला नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
16/02/2026
नुंह कोर्ट मे पेशी के दोरान हंगामा।
हरियाणा के नूंह जिले में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद सोमवार को जिला कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण हालात में बदल गया। बार एसोसिएशन नूंह के पदाधिकारियों और कुछ बाहरी व्यक्तियों के बीच कहासुनी के बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने शहर थाना नूंह में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजलीकला निवासी शौकत ने आरोप लगाया कि वह अपनी पेशी के सिलसिले में कोर्ट आया था। इसी दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट मकसूद खान, हिदायत वकील, किफायत वकील और अन्य वकीलों ने कोर्ट रूम के बाहर उसे घेर लिया और मारपीट की। शौकत का कहना है कि अचानक हुए हमले से वह घबरा गया और आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
बार प्रधान ने विधायक व अन्य पर आरोप लगाए
इस मामले में बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट मकसूद खान ने पलटवार करते हुए फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान, उनके भाई फैजू खान, शौकत अली और अन्य लोगों पर बदसलूकी व हाथापाई का आरोप लगाया है।
बार प्रधान बोले- वकीलों को ट्रोल किया जा रहा
एडवोकेट मकसूद खान का कहना है कि सोशल मीडिया पर वकीलों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था। सोमवार को कोर्ट परिसर में इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया।
विधायक ने आरोपों को नकारा
वहीं, विधायक मामन खान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह कोर्ट में अपनी निर्धारित तारीख पर जरूर पहुंचे थे, लेकिन उनका इस विवाद से कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने बताया कि बाहर कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो रही थी, जिसे शांत कराने के बाद वह वहां से चले गए। बाद में उन्हें धक्का-मुक्की की जानकारी मिली। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया है।
Report दैनिक भास्कर नुंह
08/02/2026
मौत के तीन दिन बाद शोयब को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। ग़म और ग़ुस्से के माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने उसे अंतिम विदाई दी। इस दौरान लोगों की आंखों में आंसू थे और दिलों में इंसाफ़ की उम्मीद।
मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी। परिजनों ने भी साफ़ कहा है कि जब तक आरोपियों पर सख़्त कार्रवाई नहीं होती, उन्हें चैन नहीं मिलेगा।
रहपुआ गांव के युवाओं का सोयब हत्या मामले पर विरोध प्रदर्शन।
ऐसा जागरूक यूथ हर गांव मे पैदा हो। एक छोटे से गांव के युवा, बुजुर्ग, महिलाओ ने जिस तरह आज न्याय के लिए आवाज बुलंद की वो काबिले तारीफ हे।
नुंह जिले के रहपुआ गांव के रहने वाले सोयब की हत्या से पूरे इलाके में शोक की लहर है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक सोयब के परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित परिजनों ने नुंह पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि अब तक कार्रवाई की रफ्तार बेहद धीमी है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती और सच्चाई सामने नहीं आती, उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक लाश को नहीं दफनाएंगे।
परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। सोयब की हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और पीड़ितों को न्याय मिलने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Alwar