Prahar
A mouthpiece for the Pragatisheel Samaj Party
12/11/2023
02/06/2021
१ जून, नई दिल्ली। प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा ने पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक में केंद्र सरकार की ओर से कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए शिक्षा समेत तमाम भविष्यकालिक घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में जो भी परिवार व उनके बच्चे महामारी से आहत हुए हैं, उन्हें तुरंत राहत की आवश्यकता है, इसलिए जल्द से जल्द केंद्र सरकार द्वारा पीएम केयर्स फंड से राहत एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
श्री कुशवाहा ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने लोगों के स्वास्थ्य व पोषण पर संकट गहराया है। ऐसे में प्रत्येक सरकार का यह लोकदायित्व है कि वह देश में इस प्रकार संकट से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य, पोषण व रोजगार के लिए सार्थक पहल करे। उन्होंने कहा कि सिर्फ बच्चों को मुफ्त शिक्षा व अन्य दूरगामी घोषणाएं कर देने भर से अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जा सकता। साथ ही देश में आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक बच्चे को मुफ्त शिक्षा देना तो हमारा संवैधानिक दायित्व है, इसलिए मोदी सरकार कि ओर से ऐसी घोषणाएं, निरर्थक और गुमराह करने वाली हैं। बैठक में प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर शर्मा, प्रसपा सेवादल के संयोजक सीएल मौर्य, महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा मिश्रा, छतीस गढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक पटेल, मध्य प्रदेश प्रभारी राजभान सिंह, सीमांचल प्रभारी रामानंद ऋषिदेव, उत्तर प्रदेश से प्रदेश सचिव दीपचंद्र मौर्य एवं युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव निष्ठा देव आदि समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी सुनील कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों में विजयी सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण को नई जिम्मेदारियों के लिए चुने जाने पर ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि आशा है कि आप सब के नेतृत्व में गांव एवं क्षेत्र का चहुँमुखी विकास होगा, जिससे ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।
रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी
प्रगतिशील समाज पार्टी
22/04/2021
29/06/2020
प्रगतिशील समाज पार्टी की लोकप्रियता और प्रसपा प्रमुख माननीय इंजीनियर सुनील कुशवाहा के विचारों से प्रभावित होकर समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने प्रगतिशील समाज पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों में अपनी आस्था और विश्वास जताया है. सभी साथियों का हृदयतल की गहराइयों से स्वागत है।
05/06/2020
निशाने पर नजर......
19/05/2020
नए श्रम कानूनों से मजदूरों का शोषण चरम होगा-इंजी सुनील कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष-प्रगतिशील समाज पार्टी
15/05/2020
अरसे से बंद पड़े उद्योगों को फिर से शुरू करे सरकार
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Allahabad
211001