Surender Diler

Surender Diler

Share

राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
पुत्र स्व. श्री राजवीर दिलेर (पूर्व सांसद हाथरस)

09/10/2026

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 में निर्विरोध निर्वाचित होने पर सभी माननीय प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव, समर्पण एवं जनसेवा की भावना से प्रदेश के विकास, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाएँगे।

Photos from Surender Diler's post 09/10/2026

आज लखनऊ स्थित लोक भवन में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में सम्मिलित होकर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का हिस्सा बना।

09/10/2026

‘रामायण’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक को अपने संगीत से यादगार बनाने वाले महान संगीतकार रवीन्द्र जैन जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन।
#रवीन्द्रजैन #विनम्रश्रद्धांजलि

09/10/2026

विश्व डाक दिवस पर देश की डाक सेवाओं को निरंतर जन-जन तक पहुँचाने वाले भारतीय डाक विभाग के सभी कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#विश्वडाकदिवस #भारतीयडाक #डाकविभाग #डाकसेवा

Photos from Surender Diler's post 08/10/2026

आज अपने निज निवास पर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की और उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुना। त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। हमारा प्रयास हमेशा रहेगा कि जनसमस्याओं का तत्काल समाधान हो और जनता को हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो।

08/10/2026

पद्म श्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। विनम्र श्रद्धांजलि।
#नानापाटेकर #भावपूर्णश्रद्धांजलि #भारतीयसिनेमा

08/10/2026

दिनांक 8,9 अक्टूबर 2026 को जिले से बाहर होने के कारण मैं आप सभी के मध्य उपस्थित नहीं रह पाऊंगा। मेरी अनुपस्थिति के कारण होने वाली असुविधा के लिए मैं हृदय से क्षमा प्रार्थी हूँ।
आप सभी के सहयोग एवं स्नेह के लिए सदैव आभारी हूँ।

Photos from Surender Diler's post 08/10/2026

आज श्रीधाम वृंदावन में ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दिव्य दर्शन करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बिहारी जी की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।
बांके बिहारी लाल की जय!

Photos from Surender Diler's post 08/10/2026

आज वृंदावन, मथुरा में विधान परिषद चुनाव-2026, आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों के निमित्त आयोजित समीक्षा एवं योजना बैठक में सहभागिता कर संगठन की आगामी रणनीति एवं तैयारियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय श्री धर्मपाल सिंह जी भाई साहब, प्रदेश महामंत्री संगठन एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी आदरणीय श्रीमती गीता शाक्य जी, क्षेत्रीय संगठक आदरणीय श्री अभय गिरी जी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज आदरणीय श्री पूरन लाल लोधी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

08/10/2026

दलितों, वंचितों एवं समाज के जरूरतमंद वर्गों के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।

#रामविलासपासवान #सामाजिकन्याय #विनम्रश्रद्धांजलि

Website

Address

Aligarh
202001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Surender Diler posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Aligarh.