Satyapal Singh Rathore
आधिकारिक पेज, भाजपा विधायक 103 - अलीगंज विधानसभा सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक निर्वाचन क्षेत्र - 103, अलीगंज
जिला - एटा,
भारतीय जनता पार्टी
11/06/2026
ग्राम तरगावाँ एवं मंगरेसर में ग़मी की सूचना पर सुपुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ ।
11/06/2026
ग्राम बंधा में श्री भीकम श्रीवास्तव जी के निधन की सूचना पर सुपुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ ।
🌾 किसान समृद्धि से विकसित भारत की ओर एक सशक्त यात्रा! 🌾
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की कृषि व्यवस्था ने अभूतपूर्व परिवर्तन का नया अध्याय लिखा है।
“बीज से बाज़ार तक” किसान कल्याण को केंद्र में रखकर प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता, डिजिटल कृषि बाज़ार (e-NAM), मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से अन्नदाता को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य निरंतर किया गया है।
आज भारत का किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का सशक्त आधार बनकर उभर रहा है। आइए, किसान सम्मान, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की इस गौरवपूर्ण यात्रा को जन-जन तक पहुँचाएं और देश के अन्नदाताओं के योगदान को नमन करें।
11/06/2026
🚩धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता के पावन संगम में सहभागिता।🚩
ग्राम गढ़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर आयोजित भंडारे में उपस्थित होकर सुपुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया तथा धर्ममय वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी श्रद्धालुओं के जीवन में प्रभु की कृपा एवं मंगलमय आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।
#श्रीमद्भागवतकथा #ग्रामगढ़ी #सनातनसंस्कृति #धार्मिकआयोजन #सामाजिकसमरसता
11/06/2026
भारत माँ के वीर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
10/06/2026
मातृशक्ति, सुशासन और लोककल्याण की प्रेरणास्रोत पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर जी को शत-शत नमन। 🌸
आज नगला रेवती में स्थापित पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा कार्यकर्ताओं के साथ अलीगंज नगर तक सुपुत्र जितेंद्र प्रताप सिंह एवं अभय प्रताप सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा निकालकर उनके लोकहित, धर्मसंरक्षण और जनकल्याण के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
महारानी अहिल्याबाई होलकर जी ने अपने शासनकाल में अनेक मंदिरों, घाटों और धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया।
#महारानी_अहिल्याबाई_होलकर #नगला_रेवती #लोककल्याण #भारतीय_संस्कृति
10/06/2026
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण क्षण। 🇮🇳🙏
प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक देशवासियों की सेवा कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा का नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले यशस्वी जननेता बने हैं।
हवन-पूजन के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, समृद्धि और विकास के लिए मंगलकामना।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त होती रहे।
#सेवा_सुशासन_गरीब_कल्याण_के_12_वर्ष
10/06/2026
#जनता_दर्शन ून_2026
जन-जन के कल्याण और सुरक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है।
आज अपने आवास पर पधारे सम्मानित क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं से सुपुत्र अभय प्रताप सिंह द्वारा भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
bjp4up aliganj bjpetah myogiadityanath
10/06/2026
देश के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माननीय प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक देशवासियों की सेवा लोकतंत्र की उस शक्ति का प्रमाण है जिसमें साधारण एवं गरीब परिवार से निकलकर आया एक व्यक्ति अपने अथक परिश्रम, मजबूत संकल्प और जनसेवा के बल पर देश का सर्वोच्च जनादेश प्राप्त करता है।
बिना किसी ‘राजनीतिक विरासत, वंशवाद या विशेषाधिकार’ के राष्ट्रीय नेतृत्व तक पहुंचने की आपकी यात्रा करोड़ों युवाओं, गरीबों, वंचितों, पिछड़ों और श्रमजीवी परिवारों के सपनों को ‘नया विश्वास’ देती है।
आज आपका यशस्वी नेतृत्व उन करोड़ों भारतीयों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिन्हें लंबे समय तक ‘व्यवस्था के हाशिये’ पर रखा गया था। आपने यह विश्वास मजबूत किया है कि लोकतंत्र में जनसेवा ही सबसे बड़ी पहचान होती है।
बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके कुशल नेतृत्व में देश ‘अमृतकाल’ की इस यात्रा को और सफल बनाते हुए ‘विकसित, आत्मनिर्भर, समृद्ध और गौरवशाली’ देश के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Matadeen Chauraha
Aliganj
207247