Chand Razvi

Chand Razvi

Share

Reporter

02/06/2026

तारफैल परिसर में रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई से प्रभावित हुए सैकड़ों परिवारों के पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन ने सकारात्मक कदम उठाने के संकेत दिए हैं। अकोला पश्चिम के विधायक की पहल पर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द पुनर्वास के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

02/06/2026

अकोला: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG 2026 पेपर लीक प्रकरण की गूंज अब अकोला में भी सुनाई देने लगी है। RCC अर्थात रेणुकाई कोचिंग क्लासेस के संचालक शिवराज मोटेगावकर पर सीबीआई द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद वंचित बहुजन आघाड़ी ने अकोला स्थित RCC शाखा के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया।

02/06/2026

देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG 2026 पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई द्वारा RCC (रेणुकाई कोचिंग क्लासेस) के संचालक शिवराज मोटेगावकर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद अब इस मामले की गूंज अकोला में भी सुनाई देने लगी है। इस प्रकरण को लेकर सम्राट अशोक सेना महाराष्ट्र राज्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश शिरसाट ने जिला प्रशासन से अकोला स्थित RCC शाखा पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

01/06/2026

अमरावती से मुंबई जाने वाली 12112 अमरावती-मुंबई अंबा एक्सप्रेस मंगलवार को शेगांव स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर पहले अचानक रुक गई, जिससे ट्रेन में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रेन में किसी तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

01/06/2026

शहर के तारफैल क्षेत्र में पिछले तीन पीढ़ियों से रह रहे लगभग 164 परिवारों तथा गंडकी क्षेत्र के 35 परिवारों पर सोमवार तड़के रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई किए जाने के बाद सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। मानसून की शुरुआत से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर आवासीय संकट खड़ा कर दिया है। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए विधायक साजिद खान पठान ने इसे "अन्यायपूर्ण और अमानवीय" करार दिया है।
पत्रकार परिषद में विधायक पठान ने कहा कि तारफैल क्षेत्र की भूमि के स्वामित्व और अतिक्रमण को लेकर पिछले कई महीनों से प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही थी। भूमि अभिलेख विभाग द्वारा की गई माप और सीमांकन में वर्षों से रह रहे कई परिवारों के मकान प्रभावित क्षेत्र में आ गए थे। इसके बाद प्रभावित नागरिकों की ओर से उन्होंने पालकमंत्री, जिलाधिकारी, भूमि अभिलेख विभाग तथा रेलवे प्रशासन से कई स्तरों पर चर्चा की थ�

01/06/2026

जिला शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं सर्वोपचार रुग्णालय (सरकारी अस्पताल) परिसर के अपघात कक्ष के सामने स्थित मार्ड जेरॉक्स केंद्र के संचालक पर जातिसूचक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद एमआईएम कार्यकर्ता मोहम्मद रिजवान ने अस्पताल प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपते हुए दोषी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जेरॉक्स संचालक पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन का इशारा इस वक्त दिया गया।

01/06/2026

बुलडोजर चला, उजड़े सपनों के आशियाने; तारफाइल परिसर में फूटा लोगों का आक्रोश..!

01/06/2026

अकोला के तारफैल परिसर में रेलवे की कार्रवाई युद्ध स्तर पर शुरू बुलडोजर से घर किए जा रहे धाराशाही

Want your business to be the top-listed Media Company in Akola?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address


Sahanawaj Pura Naigaon Akola
Akola
444001