Moby capsule
mobycapsule.com is a platform where we provides information to take care of newly born, pregnant mothers with utmost care and happiness.
Our aim is to keep every mother and father happy.
22/09/2026
Agra News: झोलाछाप चीनी मशीन से भ्रूण लिंग जांच करके बता रहा लड़का होगा या लड़की?, झोलाछाप समेत छह दबोचे
agra-fetal-sex-determination-illegal-ultrasound-six-detained
आगरा, उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ग्वालियर रोड स्थित इटौरा में झोलाछाप बिना रजिस्ट्रेशन वाले हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग की जांच कर रहा था. हरियाणा की टीम ने झोलाछाप के अवैध संचालित संस्कार हॉस्पिटल पर सोमवार देर शाम छापा मारा. टीम ने हॉस्पिटल संचालक झोलाछाप और उसके साथी समेत छह लोग दबोचे. इसके साथ ही हॉस्पिटल से भ्रूण की लिंग जांच करने की चीन की निर्मित पोर्टेबल वायरलेस अल्ट्रासाउंड मशीन, टैबलेट समेत अन्य सामान भी जब्त किया है. हरियाणा के सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम ने अवैध हॉस्पिटल में छापा मारकर
गर्भवती के गर्भ में पल रहे भ्रूण के लड़का या लड़की होने की जांच करने और गर्भपात कराने वाले गिरोह का पर्दाफॉश किया है.
बता दें कि हरियाणा में सोनीपत स्वास्थ्य विभाग और एसटीएफ टीम ने बीते दिनों एक भ्रूण लिंग जांच गिरोह को बदोचा. गिरोह में धरे गए डॉक्टर्स और एजेंट से पूछताछ में आगरा के भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह के तार मिले. जिस पर टीम ने एक महिला (डिकाय) को गर्भवती बनाकर आगरा के भ्रूण लिंग परीक्षण कर जांच करने वाले गिरोह के एजेंट से संपर्क किया. जिससे भ्रूण लिंग की जांच का सौदा 90 हजार में तय हुआ. जिस पर एजेंट को मांगे 40 हजार रुपये एडवांस बतौर दिए. बाकी रकम लिंग परीक्षण के बाद देना तय हुई.
आगरा पीसीपीएनडीटी सेल के प्रभारी एसीएमओ सुशील कुमार ने बताया कि सोनीपत से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आगरा में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह के पकड़ने की जानकारी दी थी. गिरोह ने टीम को दिनभर गुमराह किया. सोमवार देर शाम आगरा ग्वालियर हाईवे पर इटोरा स्थित संस्कार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां पर गिरोह ने महिला (डिकाय) की जांच शुरू की, तभी टीम ने हॉस्पिटल में छापा मारकर हॉस्पिटल संचालिक झोलाछाप और उसके छह साथी दबोच लिए. एसीपी सैंया जसवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत से आई पीसीपीएनडीटी टीम और पुलिस टीम ने मलपुरा थाना में लिखित शिकायत दी है. जो लोग हिरासत में लिए हैं. जिनसे पूछताछ की जा रही है.
दो माह पहले खोला हॉस्पिटल, रजिस्ट्रेशन नहीं
पीसीपीएनडीटी सेल प्रभारी एसीएमओ सुशील कुमार ने बताया कि संस्कार हॉस्पिटल का संचालक सैंया निवासी भानु प्रताप है. मौके से छोलाछाप भानु प्रताप के साथ ही इटाैरा निवासी ओम नारायण, फतेहाबाद निवासी मयंक शर्मा, माकराैल निवासी जगवीर सिंह, मनीष कुशवाहा, कुशीनगर निवासी पवन कुशवाहा, सोनीपत निवासी शंकर राणा पकड़ा है. जिसने पूछताछ में शमसाबाद निवासी मंजू से भवन किराए पर लेने की बात सामने आई. मंजू से भानु और प्रदीप ने दो माह पहले ही भवन के तीन कमरे किराए दिए. जिनमें ही संस्कार हॉस्पिटल शुरू हुआ है. जहां पर आईसीयू की सुविधा का भी बोर्ड लगा है. हॉस्पिटल का पंजीकरण अभी नहीं हुआ है. सिर्फ पंजीकरण के लिए आवेदन किया है.
Agra Homeopathy Seminar; स्वास्थ्य बजट में आयुष पद्धतियों की हिस्सेदारी बढ़ाने की उठी मांग
ताजनगरी के 62% बुजुर्गों में दिमागी कमजोरी, भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज
20/09/2026
SNMC News: एसएनएमसी के डॉटर्स की टीम ने एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से सिक्के को बिना नुकसान किए निकाला गया. इस दौरान सर्जरी में डॉ.सुदेक्षा सिंह, रेजीडेंट डॉ.सौरभ तिवारी, नर्सिंग आफिसर पंकज शर्मा रहे। बच्चा स्वस्थ है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
https://mobycapsule.com/snmc-news-child-swallowed-coin-stuck-in-food-pipe-doctors-remove/
11/09/2026
https://mobycapsule.com/anemia-news-42357-pregnant-women-in-up-are-anemic/
Sarojini Naidu Medical College (SNMC, Agra)Raai Laxmi
10/09/2026
अंगदान करें, कई जिंदगियों को दें नई सांस | Organ Donation की पूरी कहानी @mobytvindia अंगदान करें, जीवनदान दें। #अंगदान #अंगदानमहादान #जीव...
05/09/2026
Newborn Screening Test: बच्चे के पैदा होते ही ‘न्यू बोर्न स्क्रीनिंग टेस्ट’ से सुनने-बोलने की क्षमता का पता चल जाता है. जिससे जल्द उपचार शुरू किया जा सकता है. बच्चों का तीन साल की उम्र तक काक्लियर इंप्लांट करने से बेहतर परिणाम आते हैं. अब बुजुर्गों का भी काक्लियर इंप्लांट किया जा रहा है. उत्तर भारत में भी खूब सर्जरी हो रही हैं.
https://mobycapsule.com/newborn-screening-test-get-cochlear-implant-early/
02/09/2026
Swine Flu Alert ; सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश, बोले यूपी के हर सरकारी अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच फ्री की जाए.
https://mobycapsule.com/swine-flu-alert-h1n1-testing-free-in-up/
02/09/2026
First Swine Flu Case in Agra; यूपी के आगरा में बुधवार को स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है. जिसमें एक वद्ध महिला संक्रमित मिली है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्धा और परिजन को आइसोलेट कर दिया गया है.
https://mobycapsule.com/first-swine-flu-case-in-agra-woman-tested-infected/
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Agra
282001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Moby capsule posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.
21/09/2026