Agra 24
Agra 24 is a news website with a difference, serving bilingual news, views and analysis of the daily events in Agra.
Founded by four senior journalists of Agra - Vishal Sharma, Sunayan Chaturvedi, Dr. Siraj Qureshi and Vijay Upadhyay, this news portal is aimed more towards analysis of the events, instead of simply presenting bare facts.
25/04/2026
आगरा स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम झील) और उससे सटे वन क्षेत्रों में तेजी से फैल रही विदेशी आक्रामक प्रजाति प्रोसोपिस जुलिफ्लोरा (विलायती बबूल) को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वयं अपने आधिकारिक दस्तावेजों में इस प्रजाति को जैव विविधता और पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा मान चुकी है, इसके बावजूद इसे हटाने और स्थानीय प्रजातियों के पुनर्स्थापन के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका: सूर सरोवर पक्षी विहार से ‘विलायती बबूल’ हटाने की मांग, राज्य पर निष्क सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार से विलायती बबूल हटाने की मांग, राज्य की निष्क्रियत...
ताज ट्रिपेजियम जोन (TTZ) में धूल भरे अंधड़ों का ‘गेटवे’ माने जाने वाले फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जलस्तर सुधार और वायु प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में अहम पहल शुरू हुई है। ‘तेरहमोरी बांध’ को पुनः जलसंचय योग्य बनाने के लिए ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग से विस्तृत परीक्षण और संस्तुति रिपोर्ट तलब की है।
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं TTZ की सदस्य-संयोजक श्रीमती एम. अरुन्मोली (आईएएस) ने तृतीय मंडल, सिंचाई कार्य, आगरा के अधीक्षण अभियंता को इस आशय का पत्र भेजते हुए शीघ्र आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
तेरहमोरी बांध मानसून कालीन खारी नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने और भूजल पुनर्भरण की दृष्टि से TTZ क्षेत्र की महत्वपूर्ण संरचना है। राजस्थान के अजान बांध (भरतपुर)
06/02/2026
यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा के खंदौली क्षेत्र में नाले से एक विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्षीया महिला का शव कम्बल में लपेटकर काले टेप से सील किया गया था और एक्सप्रेस-वे के किनारे बने नाले में फेंका गया था।
शुक्रवार को निकटवर्ती गांव के कुछ ग्रामीण बकरी चराने के लिए गए तो उनकी नज़र नाले में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिस पर खंदौली थाना पुलिस के साथ फील्ड यूनिट, एसओजी टीम और एसीपी मौके पर पहुंच गए और शव को नाले से बाहर निकलवाया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई और पहचान छिपाने के लिए उसका शव किसी अन्य स्थान से लाकर यहां फेंका गया। मृतका के हाथ पर बने टैटू के निशान को भी तेज धारदार वस्तु से खुरचकर मिटाने की कोशिश की गई, जिससे उसकी पहचान न हो सके।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है और उसके हुलिए तथा परिधान के आधार पर वह विवाहित प्रतीत हो रही है, हालांकि उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
मामले का
यमुना एक्सप्रेसवे पर नाले में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका यमुना एक्सप्रेसवे किनारे नाले में विवाहिता का शव मिला, पुलिस हत्या की आशंका में जांच और पहचान में जुटी।
06/02/2026
आगरा के फतेहाबाद रोड क्षेत्र में हो रही बेहिसाब और पूरी तरह अनियोजित खुदाई ने शहर की यातायात व्यवस्था और पर्यटन दोनों को गंभीर संकट में डाल दिया है। यह वही इलाका है जहाँ स्मार्ट सिटी के तहत सबसे अधिक धन खर्च किए जाने के दावे किए गए थे, लेकिन आज हकीकत यह है कि फतेहाबाद रोड और उससे जुड़े आसपास के क्षेत्र शहर के सबसे बदहाल इलाकों में तब्दील हो चुके हैं। जल निगम, नमामि गंगे, मेट्रो, सीवर, बिजली और अन्य विभागों की परियोजनाओं के नाम पर लगभग पूरे क्षेत्र में एक साथ खुदाई चल रही है, वह भी पर्यटन सीजन केठीक बीचों-बीच, जब शहर में देश-विदेश से सबसे अधिक पर्यटक आते हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत फतेहाबाद रोड के नीचे डक्ट बनाए जाने का दावा किया गया था, ताकि भविष्य में बार-बार सड़क न खोदनी पड़े। लेकिन जमीनी सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। डक्ट निर्माण के बावजूद सड़कें फिर से खोदी गईं और कई जगह महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें दोबारा बनाया नहीं गया। नतीजा यह है कि फतेहाबाद रोड क्षेत्र में कहीं आधी सड़क बची है तो कहीं पूरी सड़क बंद पड़ी है, जिससे पूरे दिन जाम की
सीवर और मेट्रो के नाम पर फतेहाबाद रोड का बुरा हाल, खुदाई और जाम ने पर्यटन को रौंदा फतेहाबाद रोड क्षेत्र में अनियोजित खुदाई से भीषण जाम, पर्यटन प्रभावित, स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया ह...
ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में निलंबित कण पदार्थ (एसपीएम) का सबसे गंभीर असर फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद क्षेत्र में देखा जा रहा है, जो सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के लिए घातक बनता जा रहा है। यह जानकारी सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने दी।
अनिल शर्मा ने बताया कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शबनम मा. इस्लाम के अनुसार, यद्यपि पूरे ताज ट्रिपेजियम जोन में वायु प्रदूषण एक बड़ी चुनौती है, लेकिन फतेहपुर सीकरी और उससे सटे ग्रामीण इलाकों पर राजस्थान की ओर से आने वाली धूल भरी हवाओं का सीधा और अधिक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह क्षेत्र स्वयं प्रदूषणकारी नहीं है, इसके बावजूद यहां के नागरिक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम झेल रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायु प्रदूषण में 2.5 माइक्रोन या उससे छोटे सूक्ष्म कण (पीएम 2.5)
01/02/2026
आगरा स्थित साहित्यिक संस्था चित्रांशी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज 1 फरवरी 2026 को संस्था अध्यक्ष तरुण पाठक की अध्यक्षता में उनके कार्यालय ए-1 पार्श्वनाथ प्रेरणा में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के आगामी साहित्यिक कार्यक्रमों और सम्मानों को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चित्रांशी फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड–2026 देश के मशहूर शायर और प्रतिष्ठित नाज़िम-ए-मुशायरा मंसूर उस्मानी को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर्गीय के.सी.
चित्रांशी फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड 2026 मंसूर उस्मानी को, अरुण डंग को केसी श्रीवास्तव सम्मान चित्रांशी संस्था ने फ़िराक़ इंटरनेशनल अवार्ड 2026 और केसी श्रीवास्तव सम्मान की घोषणा, 25 अप्रैल को भव्य आयोजन।
सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने तहसील एत्मादपुर के गांव अगरपुर में किसान पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में बड़ी संख्या में प्रभावित किसान शामिल हुए और तत्काल प्रभाव से मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई गई। पंचायत में पहुंचे उपजिलाधिकारी एत्मादपुर को किसानों की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा।
हालांकि यूनियन और किसानों ने प्रशासन के समक्ष स्पष्ट कर दिया कि यदि 10 दिनों के भीतर भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो 10 फरवरी को सभी प्रभावित व पीड़ित किसान उपजिलाधिकारी कार्यालय पर बैठक करेंगे और मुआवजा न मिलने का कारण पूछेंगे। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि इस बैठक के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलता है और मुआवजा नहीं दिया जाता, तो 20 फरवरी को किसानों के साथ ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए तहसील मुख्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
किसानों ने बताया कि तहसील
31/01/2026
जेपी दत्ता की बॉर्डर (1997) भारतीय सिनेमा में देशभक्ति की एक मील का पत्थर रही है। बॉर्डर 2 उसी विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश करती है, लेकिन इस बार कमान निर्देशक अनुराग सिंह के हाथ में है और जेपी दत्ता व निधि दत्ता बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। फ़िल्म भावनात्मक स्तर पर कई बार असर डालती है, मगर समग्र सिनेमाई अनुभव के स्तर पर पूरी तरह संतुष्ट नहीं कर पाती।
कहानी 1971 के भारत–पाक युद्ध की एक और फ्रंटलाइन पर तैनात जवानों के इर्द‑गिर्द घूमती है, जहाँ सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसेकिरदार अपने-अपने मोर्चों पर डटे नज़र आते हैं। फ़िल्म भाईचारा, बलिदान और ड्यूटी के बीच फँसे परिवारों की बेचैनी दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन स्क्रीनप्ले कई जगह ज़्यादा फॉर्मूला-सा और पूर्वानुमेय महसूस होता है। दूसरे हाफ में कुछ युद्ध दृश्य खिंचे हुए लगते हैं और कई बीट्स ऐसी हैं जहाँ दर्शक पहले से अंदाज़ा लगा लेता है कि आगे क्या होगा।
कास्टिंग साफ़ तौर पर स्टार‑ड्रिवन है। सनी देओल का जज़्बा और बॉडी लैंग्वेज अब भी यूनिफॉर्म में दमदार दिखती है, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के बीच भाईचारे वाले हल्के
बॉर्डर 2 (2026) रिव्यू: तकनीकी तौर पर आगे, जज़्बाती तौर पर पीछे बॉर्डर 2 एक ईमानदार देशभक्ति फ़िल्म है लेकिन एक क्लासिक की “पार्ट 2” होने का बोझ हर जगह महसूस होता है और वही इसे महान ...
31/01/2026
आगरा जनपद में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने छह जिंदगियों को लील लिया। आगरा–जलेसर मार्ग पर थाना खंदौली क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने सामने से दो ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज धमाके के साथ दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर खून से सने शव बिखर गए, जिन्हें देखकर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलेसर की ओर से आगरा आ रहा कंटेनर चालक नशे की हालत में लगभग 80–90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे सवारियों से भरे दो ऑटो उसकी चपेट में आ गए। टक्कर के बाद दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए। एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालुओं और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ऑटो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के दुकानदार व राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से उन्हें
आगरा–जलेसर मार्ग पर भीषण हादसा, कंटेनर की टक्कर से छह की मौत जलेसर की ओर से आगरा आ रहा कंटेनर चालक नशे की हालत में लगभग 80–90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चला रहा था।
31/01/2026
अगर आप कोई यूट्यूब चैनल चलाते हैं और उस चैनल से कमाई करना चाहते हैं, तो सावधान हो जायें! इन दिनों YouTube क्रिएटर्स को WhatsApp, Instagram और Facebook पर एक विज्ञापन या संदेश भेजा जा रहा है, जिसमें खुद को Live Streaming Company या Streaming Partner बताने वाले लोग चैनल की कमाई बढ़ाने का दावा करते हैं। शुरुआत में ये लोग बेहद आकर्षक ऑफ़र देते हैं, जैसे रोज़ाना ₹3,000 से ₹5,000 तक की तय रकम, बिना किसी निवेश के, और बिना चैनल लॉगिन डिटेल्स लिए। यही इस स्कैम का पहला जाल होता है।
अगले चरण में ये लोग आपके YouTube चैनल की रिव्यू करने का दावा करते हैं और कहते हैं कि आपका चैनल उनके लिए पूरी तरह उपयुक्त है। इसके बाद वे भरोसा दिलाते हैं कि उन्हें आपके ईमेल या पासवर्ड की ज़रूरत नहीं है, बल्कि केवल YouTube Studio ऐप के ज़रिए अनुमति या मैनेजर एक्सेस देना होगा। यह बात सुनने में सुरक्षित लगती है, लेकिन असल में यही सबसे खतरनाक कदम होता है।
तीसरे चरण में ये लोग चरणबद्ध निर्देश भेजते हैं, YouTube Studio खोलने, सेटिंग्स में जाकर परमिशंस सेक्शन में किसी अनजान ईमेल आईडी को प्रबंधक के रूप में जोड़ने को कहते
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
18, The Mall, Opp. CTO, Agra Cantt
Agra
282001
Opening Hours
| Monday | 9am - 11pm |
| Tuesday | 9am - 11pm |
| Wednesday | 9am - 11pm |
| Thursday | 9am - 11pm |
| Friday | 9am - 11pm |
| Saturday | 9am - 11pm |
| Sunday | 9am - 11pm |