Dainik Ranveer Rajasthan

Dainik Ranveer Rajasthan

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dainik Ranveer Rajasthan, Media/News Company, Singha Colony, Abu Road.

14/12/2025

Job openings
Waiter -4
Kitchen helper -3
Location - aburoad ( rajasthan)
Salary + accomodation+ food
Call -8209772248

Job openings
Waiter -4
Kitchen helper -3

Salary + accomodation+ food
Call -8209772248

27/11/2025

वार्ड में विकास कार्यो की बाहर , हाई मास्क की रोशनी से जगमग जूनी खराडी

आबूरोड। वार्ड संख्या 11 में पार्षद अंजलि जोशी की उपस्थिति में हाई मास्क लाइट का शुभ आरम्भ किया गया, इस मौके पर वार्ड वासियों ने पिछले 5 वर्षों में वार्ड में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए पार्षद अंजलि जोशी का आभार जताया, वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड में लंबे पड़े से टूटे पड़े सब्जी मंडी मार्ग का निर्माण, वार्ड में धार्मिक स्थलों पर सीमेंट बैंच लगवाना, वार्ड की सुंदरता के लिए पेवर ब्लॉक लगवाए गए जगह जगह नाली निर्माण एवं होली चौक चबूतरे एवं सोंदरीयकरणा कार्य करवाए गए । इस अवसर पर वार्ड नागरिक मनोज मरमट,ओम बराड़ा, राजा भाई, भंवर पूरी, अम्बरीश, हेमन्द्र कुमार, उमाशंकर एवं अनेकों वार्ड वासी उपस्थित रहे ।
Nikhil Joshi Indian National Congress District Collector & Magistrate - Sirohi Indian Youth Congress Neeraj Dangi

26/11/2025

*आबूरोड रीको पुलिस ने निकाली लुटेरों की बारात , चोरों को साथ ले निकला पैदल रोड शो , दो दिन पहले मोबाइल लूट कर किया था पत्थर से हमला, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबूरोड रिको पुलिस ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन*

आबूरोड। आज कुछ देर पहले यानी 26 नवंबर को 12.30 बजे दिन में करीब रीको पुलिस ने मोबाइल लूट के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार , जिले में पहली बार पुलिस ने लुटेरों की बारात निकाल किया शक्ति प्रदर्शन , पुलिस के इसे प्रभावी रोड शो से अब आबूरोड वासियों को राहत महसूस हो रही है । सिरोही पुलिस अधीक्षक डॉ प्यारेलाल शिवराम के निर्देशन में व रीको थानाधिकारी लक्ष्मण चंपावत के नेतृत्व में हुई कार्यवाही।
साथ ही रीको पुलिस की पूरी टीम ने तत्परता दिखाते हुए की प्रभावी कार्यवाही जिसमें रीको पुलिस के भवानी सिंह समेत कई कांस्टेबल व पुलिस कर्मी रहे मौजूद , पकड़े जाने वाले आरोपियों की पहचान है जो एक चंद्रावती निवासी अशोक गरासिया, भैसासिंह निवासी मीथाराम उर्फ मीठा गरासिया व बालोतरा के गिडा निवासी तेजराज उर्फ नरेश गरासिया इन तीनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार । रिको आबूरोड चेक पोस्ट से हीरापुरा तक निकाली पुलिस ने लुटेरों की बारात। गौरतलब है कि 24 नवंबर को सियावा के पास एमकेसी कंपनी के पास खड़े हरेंद्र कुमार से मोबाइल लूट की वही पीछा कर लुटेरों ने किया था पत्थर से हमला।

Bhajanlal Sharma Sirohi Police District Collector & Magistrate - Sirohi Lumbaram Choudhary

15/11/2025

संत कंवराराम जी की बरसी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
आबूरोड। आज शनिवार को संत कांवरराम जी की बरसी के उपलक्ष्य में सिंधी समाज आबूरोड ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया । यह कार्यक्रम गुरुनानक कॉलोनी आबूरोड में आयोजित किया गया जिसमें गायकों को बुलाया गया जो कि गायकर परमानंद प्यासी व सोनिया नहलानी ने गाना गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई व संत कंवर राम जी को याद किया गया । इस मौके पर सिंधी समाज द्वारा अल्पाहार की भी सुविधा रखी गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सिंधी समाज आबूरोड के अध्यक्ष श्याम संगतानी व कई समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर कवर राम मंडल अध्यक्ष नानक आहूजा ,झूलेलाल मंदिर अध्यक्ष अशोक चंचलानी,हिंगलाज माता अध्यक्ष लक्ष्मण भोजवानी, युवा अध्यक्ष दिलीप पारवानी, महिला अध्यक्ष पार्षद बबीता मखीजा, मीडिया प्रभारी राजेश लालवानी, गोविंद मखीजा आदि समाज के लोग मौजूद रहे ।

13/11/2025

सियावा - अंबाजी रोड पर विकट मोड़ पर पलटा ट्रक, रोड पे ना लाइट है ना तो मोड़ पर बंपर, आए दिन होती है दुर्घटनाएं

आबूरोड। आज यानि गुरुवार को रात 10:30 बजे आबूरोड की तरफ से आ रहा ट्रक अंबाजी की तरफ जा रहा था वहीं मार्ग पर हैप्पी डे होटल के निकट एक विकट मोड है वहां ट्रक पलटी खा गया , हालांकि अंदर ड्राइवर को जान हांनि नहीं हुई , व रीको पुलिस मौके पर पहुंच गई, दरअसल विकट मोड़ पर टर्न लेते वक्त ड्राइवर ने ब्रेक दबाया ट्रक की स्पीड जादा होने से ट्रक बेकाबू हो गया व पलटी खा गया बताया जा रहा है ड्राइवर नशे में धूत था , वही मोड़ पर बंपर न होने के कारण व स्ट्रीट लाइट न होने का कारण ऐसे हादसे इस मोड पर होते रहते है, ओर प्रशासन सुध नहीं लेता , सियावा हैप्पी डे होटल के निकट एक विकट मोड़ है जहां आए दिन एक्सीडेंट होना आम बात है कई दुर्घटना ऐसी हुई है जिसमें पूर्व में मौत भी देखने को मिली है । आबूरोड रिको क्षेत्र क्रॉस करने के बाद से अंबाजी जाने वाले मार्ग पर एक स्ट्रीट लाइट नहीं है और ना ही जो विकट मोड है हैप्पी डे होटल के पास वहां बंपर भी नहीं है । प्रशासन को तुरंत सुध लेकर खूनी विकट मोड पर बंपर लगाना चाहिए और आबूरोड अंबाजी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगानी चाहिए ।

Bhajanlal Sharma Sirohi Police District Collector & Magistrate - Sirohi

05/11/2025

आबूरोड के रिको में दुकान में सामान ले रही महिला की चैन खींच भागे बदमाश, आबूरोड में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठप आए दिन हो रही लूट , पूरे आबूरोड में भय का माहौल , सुने पीड़ित महिला की आपबीती

आबूरोड। आज शाम 7 बजे करीब रिको थाना क्षेत्र के रीको कॉलोनी में स्थित एक किराने की दुकान पर जस्ट केक बैकरी के आगे , एक महिला किराने की दुकान से सामना ले रही थी इतने में दो चोर आए और दुकान में सामान लेने का नाटक कर रहे थे इतने में वही दुकान में खड़ी महिला ग्राहक को पीछे से गले से चैन खींच कर बाइक पे बैठ भाग गए जिससे महिला व पूरे क्षेत्र में डर और खौफ का माहौल बना हुआ है, आए दिन ऐसी लूट हो रही है पुलिस का खौफ खत्म हो गया है और चोरों का आतंक शुरू हो गया है , वही मौके पर रिको पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। सिरोही पुलिस अधीक्षक को सभी थानों में कड़े निर्देश व ऑर्डर देना चाहिए, सर्च ऑपरेशन शुरू कर सभी लुटेरे, डकैत, बदमाशों को पकड़ कर बड़ी कार्यवाही और मिसाल कायम करनी चाहिए , ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे ।

Bhajanlal Sharma Sirohi Police District Collector & Magistrate - Sirohi Rajasthan Police

Photos from Dainik Ranveer Rajasthan's post 22/08/2025

सिंधी समाज आबूरोड ने निकाली जन आक्रोश रैली, अहमदाबाद के सिंधी युवक की हुई थी हत्या, हो जल्द कठोर कार्यवाही , कही मच न जाए तबाही !

- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- छात्र द्वारा नयन गिरिश कुमार सनतानी को चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी

आबूरोड। अहमदाबाद के खोखरा इलाके के सेवेंथ डे स्कूल में बीते मंगलवार को दसवीं क्लास के छात्र नयन गिरिश कुमार सनतानी को चाकू से मारकर हत्या कर दी गई थी । पूरे प्रदेश व देश में इस मामले के खिलाफ भारी आक्रोश है , सिंधी समाज द्वारा इस हादसे की कड़ी निंदा व आक्रोश जताया जा रहा है । देशभर में सिंधी समाज द्वारा दसवीं क्लास के छात्र नयन गिरिश कुमार सनतानी के समर्थन में रैली निकाल अपने अपने क्षेत्र के उपखंड अधिकारी को देश के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री व गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे कहा जा रहा है कि इस मामले में कठोरतम दण्डक कार्यवाही हो। वहीं इसी विषय में शुक्रवार को सिंधी समाज आबूरोड ने पूरे शहर में जन आक्रोश रैली निकाल उपखण्ड अधिकारी आबूरोड को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

चाकू गोंपकर की निर्मम हत्या,कड़े शब्दों में की निंदा -

ज्ञापन में बताया गया एक छात्र द्वारा सिन्धी समाज के लाल 10वी कक्षा छात्र नयन गिरिश कुमार सनतानी की चाकू गोंपकर निर्मम हत्या कर दी गयी। दिल झकझोरने वाली इस घटना का पूज्य सिन्धी पंचायत संस्थान आबूरोड कड़े शब्दों में निंदा करती है। आबरोड का समस्त सिन्धी समाज हर प्रकार के संघर्ष में पीड़ित परिवार और अहमदाबाद के सिन्धी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

कठोरतम दण्डक कार्यवाही की मांग -
सिंधी समाज आबूरोड ने कहा कि हम गुजरात सरकार से इस जघन्य अपराध के दोषियों एवं स्कुल प्रशासन पर शीघ्र अतिशीघ्र कानूनी प्रक्रिया को पूरा कर कठोरतम दण्ड की मांग करते है, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हों। अतः आबूरोड का समस्त सिन्धी समाज गुजरात सरकार से पीड़ित परिवार की मांगों को अधिशीध्र स्वीकार करने के लिए कहता है, जिससे पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सकें।

जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित सेवेंथ डे स्कूल में मंगलवार (19 अगस्त) को एक छात्र ने दूसरे छात्र नयन गिरिश कुमार सनतानी पर चाकू से हमला कर दिया था। 10वीं के एक छात्र द्वारा किए गए हमले से इसी क्लास का छात्र नयन गिरिश कुमार सनतानी बुरी तरह से जख्मी हो गया था। आनन-फानन में छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत से लोग गुस्से में आ गए और स्कूल पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।

यह रहे उपस्थित -
इस जन आक्रोश रैली में सिंधी समाज अध्यक्ष श्याम संगतानी, उपाध्यक्ष नंदलाल मोतियानी, महासचिव मोहन भूरानी, कोषाध्यक्ष ललित हिरानी, चिराग तहिलरमानी, हिंगलाज माता कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण भोजवानी, सिंधी समाज युवा अध्यक्ष दिलीप पारवानी,जितेन्द्र भोजवानी , भागचंद लालवानी, कारण लालवानी , पीयूष लालवानी , रमेश रतनानी,विजय टहलानी,राजेश लालवानी,गोविंद माखीजा, मुरली करमचंदानी,गोपाल दास,हरीश जगवानी,अशोक नेभनानी,राजकुमार आसुदानी,खेमचंद तेजवानी,मनोहर झामनानी, बसंत झामनानी, ईश्वर कलवानी, अनिल सामतानी,सुरेश लालवानी,विजय नेभनानी मनीष तहलारामानी,ललित जेठवानी,कुणाल कमलानी,परेश अमरनानी, मोहन सिद्दानी, दीपक थावानी,रमेश जगवानी,रमेश जैसवानी,तरुण मोटवानी,विनीत पारवानी,संजय कलवानी,मुकेश वाधवानी,प्रदीप माखीजानी चिराग तहलारामानी,आशीष आडवाणी,सुंदर लालवानी,बेबु भाई,कन्हैयालाल फुलवानी,मनोज हेमनानी,ललित आसवानी और अन्य सिंधी समाज के सदस्य आबूरोड उपस्थित रहे ।

Bhupendra Patel District Collector & Magistrate - Sirohi Narendra Modi Gujrat Police Gujarat Police

Photos from Dainik Ranveer Rajasthan's post 18/08/2025

यूआईटी एवं पंचायत के अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण आबूरोड सांतपुर तालाब के सौंदर्यकरण का कार्य अभी तक चालू नहीं हुआ , 1 करोड़ 28 लाख का बजट भी पारित हो चुका है, 2 दिन में काम चालू करें सांसद ने दिए निर्देश

- आबूरोड के सांतपुर तालाब के सौंदर्यकरण को लेकर सांसद हुए सक्रिय, संबंधित अधिकारियों के साथ ली बैठक, नाराजगी भी व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द कार्य चालू करवाकर पूर्ण करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया

आबूरोड। सांतपुर तालाब के सौंदर्य करण को लेकर सांसद लुंबाराम चौधरी ने यूआईटी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। ज्ञात रहे कि सांतपुर तालाब का कार्य टेंडर होने के बावजूद भी बंद पड़े थे, जिसको लेकर सांसद चौधरी ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए अधिकारियों से बैठक की एवं अधिकारी को दो दिन में कार्य चालू करवाकर अवगत करवाने के लिए निर्देशित किया।

1 करोड़ 28 लाख का बजट भी पारित हो चुका है -
चौधरी ने बताया कि यह तालाब आबूरोड सिटी के माध्यम होने के कारण इसका कार्य अतिआवश्यक हे।
इस तालाब के सौंदर्य करण के लिए करीब 1 करोड़ 28 लाख का बजट भी पारित हो चुका है उसके बावजूद भी यूआईटी एवं पंचायत के अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण यह कार्य अभी तक चालू नहीं हुआ है,जिसको लेकर सांसद ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त करते हुए इस कार्य को जल्द से जल्द चालू करवाकर पूर्ण करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

ये रहे उपस्थित -
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं यूआईटी के पूर्व चेयरमैन सुरेश कोठारी,पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र देवासी,जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल, भूपेंद्र सांभरिया,मनीष परसाई,अजय ढाका,दीपेश अग्रवाल,दुर्गेश राव एवं अधिकारी गण उपस्थित थे।

Bhajanlal Sharma District Collector & Magistrate - Sirohi Lumbaram Choudhary

13/08/2025

अब लगेंगे सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर नए स्मार्ट मीटर , पुराने मीटर हटेंगे, आबूरोड में स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट की शुरुआत

पीयूष लालवानी .आबूरोड। जोधपुर डिस्कॉम के स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत बुधवार से मीटर इंस्टॉलेशन कार्य का शुभारंभ किया गया। परियोजना के प्रथम चरण में कार्यालय अधिशासी अभियंता एवं कार्यालय सहायक अभियंता में स्मार्ट मीटर लगाए गए, वही आबूरोड में सभी जगह घर, प्रतिष्ठाओं पर नए मीटर लगेगे और पुराने हटेंगे, इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है ।

यह होंगे स्मार्ट मीटर के फायदे -
स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को सही एवं समय पर बिलिंग, रियल टाइम खपत की जानकारी तथा पारदर्शी सेवा उपलब्ध होगी। डिस्कॉम प्रशासन ने इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया है।

यह रहे उपस्थित -
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता शहजाद खान, सहायक अभियंता जगदीश चारण, सहायक राजस्व अधिकारी नीरज जैन कनिष्ठ अभियंता शुभम जोशी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्मार्ट मीटर की विशेषताओं एवं लाभों की जानकारी ली।

Bhajanlal Sharma

10/08/2025

आबूरोड के सदर बाजार स्थित दो दुकानदार में जमकर हुआ विवाद , चले लात घुसे आपस में भिड़े दोनों ने दुकान में पड़े समान को फेंका , जमकर चले लात घुसे , सूत्रों के अनुसार आपसी कहा सुनी और दुकान का सामान बाहर रखने को लेके हुआ विवाद, वीडियो जमकर हो रहा वायरल ।

Sirohi Police Rajasthan Police

07/08/2025

अधिशाषी अभियंता कार्यालय के अधीन एफआरटी टीम के भ्रष्टाचार की हो जांच एक ही एफआरटी टीम कर रही काम, नहीं हो रहा शिकायतों का निस्तारण, जनता हो रही परेशान

- पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने अध्यक्ष , जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड , अजमेर को लिखा पत्र

आबूरोड। गुरुवार को नगरपालिका परिषद शमशाद अली अब्बासी ने भंवरलाल अध्यक्ष , जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अजमेर को पत्र लिख बताया कि अधिशाषी अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीन एवं क्षेत्राधिकार मे ग्रामीण क्षेत्र में दो एफआरटी टीम एवं शहरी क्षेत्र में दो एफआरटी टीम लगानी है जिसमें अलग-अलग वाहन एव 15 -15 कार्मिक लगाने हैं वही प्राप्त शिकायत को तत्काल प्राथमिकता के आधार पर अधिकतम 4 घंटे में निस्तारित करना है, पर नहीं हो रहा ऐसा कुछ नहीं है टीम ना तो है कोई कर्मिक जनता हो रही है परेशान।

निर्धारित शर्तों एवं कार्यों के विपरीत हो रहा कार्य -
पार्षद ने बताया उक्त क्षेत्र में एफआरटी टीम द्वारा अपनी निर्धारित शर्तों एवं कार्यों के विपरीत कार्य किया जा रहा है केवल एक ही एफआरटी टीम पूरे क्षेत्र में काम कर रही है और निश्चित संख्या में कार्मिक भी नहीं लगे हुए हैं आम जनता रखरखाव के कार्य से भारी परेशान है औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी जो राज्य सरकार को अच्छी खासी कमाई देते हैं वह भी इससे भारी परेशान है।

कई बार हो चुका प्रदर्शन -
पार्षद ने कहा पिछले एक महीने में ही तीन चार बार विद्युत वितरण कार्यालय आबूरोड पर जोरदार प्रदर्शन कर चुके हैं फिर भी इनकी कार्यशाली में कोई सुधार नहीं आया है । इसके बावजूद भी इनका नियमित रूप से भुगतान हो रहा है स्पष्ट है ठेकेदार एवं स्थानीय अधिकारियों कर्मचारियों की मिली भगत के चलते भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। एफ आर टी टीम की संख्या एवं कार्मिकों की संख्या के विपरीत कार्य होने एवं शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं होने के बावजूद भी लगातार नियमित रूप से पूरा पूरा भुगतान किया जा रहा है विद्युत विभाग के कार्यालय में मचे भ्रष्टाचार से आम जनता भारी परेशान है जो कर्मचारी है वह भी मनमाने तरीके से काम करते हैं जनता से विवाद करते हैं ।

शिकायतों के निस्तारण की जांच करावे -
उन्होंने कहा उच्च स्तर पर एक टीम गठित कर अधिशासी अभियंता कार्यालय आबूरोड के क्षेत्राधिकार में एफ आर टी टीम की संख्या उनमें लगाए गए कार्मिकों की संख्या , शिकायतों के निस्तारण की जांच करावे एवं जांच में दोषी पाए जाने पर एफआरटी टीम ठेकेदार के विरुद्ध एवं भारी भ्रष्टाचार कर बिल पास करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध ठोस एवं प्रभावी विभागीय कार्यवाही करें।

Bhajanlal Sharma Narendra Modi District Collector & Magistrate - Sirohi Heeralal Nagar

04/08/2025

फर्नीचर खरीदने के लिए पिछले 6 महीने में 20 लाख रुपए का टेंडर किया , भुगतान भी हो गया , आबूरोड नगर पालिका में कुछ नहीं आया , 15 साल से एक ही कर्मचारी स्टोर व लेखा शाखा का प्रभारी , फिर भ्रष्टाचार तो होगा न भारी ?

- नगर पालिका आबूरोड की स्टोर शाखा की जांच की मांग

- पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने स्टोर शाखा प्रभारी प्रवीण सिंह चारण के विरुद्ध कार्यवाही करने को महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरोही को लिखा पत्र

आबूरोड। सोमवार को आबूरोड नगरपालिका के पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सिरोही को पत्र लिख बताया कि , हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा नगर पालिका शिवगंज जिला सिरोही मैं कार्यरत स्टोर शाखा प्रभारी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था जो नगर पालिका शिवगंज में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है । शिवगंज नगर पालिका से भी बढ़कर नगर पालिका आबूरोड में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है विशेष कर नगर पालिका आबूरोड की भी स्टोर शाखा में भारी भ्रष्टाचार है इसका प्रमुख कारण यह है कि पिछले लगभग तीन बोर्ड के लगभग 15 वर्ष के कार्यकाल से एक ही कर्मचारी प्रवीण सिंह चारण स्टोर शाखा के साथ ही लेखा शाखा का प्रभारी है ।

स्टोर शाखा में भारी भ्रष्टाचार -
पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने पत्र में बताया कि प्रवीण सिंह चारण ने अपने कार्यकाल में स्टोर शाखा में भारी भ्रष्टाचार किए हैं उदाहरण के तौर पर पिछले 6 महीने में नगर पालिका आबूरोड द्वारा फर्नीचर खरीदने के लिए 20 लाख रुपए का टेंडर किया गया सूत्रों के अनुसार भुगतान भी हो गया लेकिन पूरे नगर पालिका परिसर में एक कुर्सी टेबल तक नहीं आई है तो फिर 20 लाख रुपए का फर्नीचर कहां गया किसके घर पर लग गया कहीं ऐसा तो नहीं की नगर पालिका में फर्नीचर आया ही नहीं लिया ही नहीं गया और पूरी राशि का ठेकेदार के साथ मिली भगत कर गबन कर लिया गया यह एक गंभीर जांच का विषय है।

सेनेटरी नैपकिन मशीन का हुआ भुगतान, मशीन नगर पालिका क्षेत्र में कहीं नहीं लगी -
पार्षद ने बताया या तो कोटेशन , सीमित निविदा, अल्पकालीन निविदा के जरिए ऑफलाइन निविदाए कर बाजार दरों से दुगनी तिगुनी चार गुनी दरों पर खरीदी जा रही है फर्नीचर की तरह ही कई सामग्री नगर पालिका से गायब है या आई ही नहीं है। पूर्व में भी इस कर्मचारी द्वारा नगर पालिका में सेनेटरी नैपकिन मशीन का भुगतान कर दिया गया है और आज तक भी वह मशीन नगर पालिका में तो क्या पूरे नगर पालिका क्षेत्र में कहीं नहीं लगी है , लगभग 10 लख रुपए की राशि का इस कर्मचारी और ठेकेदार द्वारा मिली भगत कर गबन कर लिया गया है ।

कई मामले में कर्मचारी हुआ है निलंबित -
पार्षद ने बताया कि कई मामलों में यह कर्मचारी दो-तीन बार निलंबित भी हुआ है लेकिन भारी भ्रष्टाचारी होने एवं नगर पालिका अधिकारियों का कमाउ भूत होने से स्टोर शाखा और लेखा शाखा में ही लगाकर रखा जाता है ।

पिछले 18 महीने से नगरपालिका की स्टोर शाखा द्वारा किए गए टेंडरों की जांच व सत्यापन हो -
पार्षद ने कहा नगर पालिका की स्टोर शाखा के भारी भ्रष्टाचार की जांच के लिए जनवरी 2024 से अब तक पिछले 18 महीने की नगरपालिका की स्टोर शाखा द्वारा किए गए सभी टेंडर की जांच एवम क्रय की गई सभी वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया जाए तो एक बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है और एक बड़ी राजस्व की हानि सामने आ सकती है ।

Bhajanlal Sharma District Collector & Magistrate - Sirohi Sirohi Police Rajasthan Police

Want your business to be the top-listed Media Company in Abu Road?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Culinary Team

Attire

Telephone

Address


Singha Colony
Abu Road
307026