Health Baba

Health Baba

Share

Health And Lifestyle Tips In Hindi

01/03/2026

गर्मियों में तरबूज खाने के फायदे

गर्मियों में तरबूज खाना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पानी और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो तेज़ गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है। आइए इसके मुख्य फायदे जानें:

🌊 शरीर को हाइड्रेट रखता है
तरबूज में लगभग 90% से अधिक पानी होता है, जो पसीने से होने वाली पानी की कमी को पूरा करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

❤️ दिल के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद लाइकोपीन (Lycopene) और पोटैशियम हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

🌞 शरीर को ठंडक देता है
गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है। तरबूज प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडा रखने में सहायक है।

💪 ऊर्जा बढ़ाता है
इसमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा (Natural Sugars) तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे थकान कम होती है।

👀 त्वचा और आंखों के लिए अच्छा
तरबूज में विटामिन A और C होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं तथा आंखों की सेहत के लिए लाभकारी हैं।

🏃 पाचन में सहायक
इसमें फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है।

⚖️ वजन घटाने में मददगार
कम कैलोरी और अधिक पानी होने के कारण यह वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है।

31/08/2024

अमरूद खाने के शानदार फायदे

#अमरूद

15/08/2024

Belly fat:- पेट की चर्बी कम करने के लिए रोज 1 सेब खाली पेट खाएं...

10/08/2024

खड़े होकर पानी पीने से परहेज करना चाहिए। अगर खड़े होकर आप पानी पीते है, तो सेहत को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है।
लिवर तक नहीं पहुंचता तत्व :-खड़े होकर पानी पीने से पोषक तत्व और विटामिन्स सही से लिवर तक नहीं पहुंचता है। इसलिए खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए।
फूड पाइप:- शरीर में एक फूड पाइप होती है। अगर आप खड़े होकर पानी पीते है, तो तेज स्पीड में सीधे पेट के निचले हिस्से में जाता है, जो कि नुकसानदायक होता है।

गैस की समस्या:- तेज स्पीड के पेट के निचले हिस्से में पानी जाने के कारण गैस की समस्या होने की अधिक संभावना होती है इसलिए ऐसा न करें।

यूरिनरी ट्रैक्ट:- खड़े होकर पानी पीने से पेट में पानी बिना फिल्टर हुए पहुंचता है जिसके कारण यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

07/08/2024

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

आमतौर पर लोगों के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है। चाय के दीवाने भारत में ही नहीं दुनियाभर में रहते है। चाय का सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए, लेकिन खाली पेट चाय पीते है, तो गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती है। आइए जानते है कि खाली पेट चाय क्यों नहीं पीना चाहिए?

एसिडिक सिस्टम:-शरीर में एसिडिक सिस्टम होता है। अगर आप खाली पेट चाय पीते है, तो शरीर में एसिडिक की मात्रा तुरंत बढ़ने लगती है, जिसके कारण समस्याएं होने शुरू होती है।

गैस की समस्या:- जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है वो खाली पेट चाय पीते है, तो तुरंत गैस की समस्या उत्पन्न होने लगती है।

सीने में जलन:- खाली पेट चाय पीने से सीने में जलन की समस्या होने की संभावना होती है। लंबे समय से शरीर कुछ खाता पीता नहीं है और जब अचानक चाय पीते है, तो सीने में जलन होने लगती है।

शरीर में पानी की कमी:- यदि आप रोज खाली पेट चाय का सेवन करेंगे, तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।

इस समय पिएं चाय :- चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए। चाय पीने के लिए भोजन करने के 1 घंटे बाद का समय ठीक माना जाता है।

06/08/2024

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक खतरनाक समस्या है। डायबिटीज हाई होने से हार्ट की समस्या होने लगती है, इसलिए इसको कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।गलत खानपान के कारण डायबिटीज हाई होता है। डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए वरना शुगर बढ़ सकता है।
🍇🍌🍋

लीची न खाएं:- डायबिटीज के मरीजों को लीची का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स और शुगर पाया जाता है।

केला न खाएं:- केला सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज वालों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित होता है। इन लोगों को केला नहीं खाना चाहिए।

चीकू न खाएं:- अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो भूलकर भी चीकू का सेवन न करें। चीकू खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।

तरबूज न खाएं:- तरबूज पानी से भरपूर फल है, लेकिन शुगर के रोगियों को नहीं खाना चाहिए। दरअसल, इसमें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है।

अंगूर न खाएं:- खट्टे-मीट्टे अंगूरों को सेवन भी डायबिटीज की समस्या में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा अधिक होती है।

05/08/2024

Beetroot juice: सुबह चुकंदर का जूस पीने के फायदे

चुकंदर का जूस सेहत के लिए रामबाण माना जाता है, लेकिन इसका सेवन सुबह के समय करना अधिक लाभकारी होता है। इसमें पोषक तत्व भरपूर पाया जाता है। चुकंदर के जूस में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, मैग्नीशियम और मिनरल्स पाए जाते हैं।

मोटापा कम:- ⬇️
शरीर का मोटापा बीमारियों को बढ़ाता है, लेकिन अगर सुबह चुकंदर का जूस पिएं, तो मोटापे को कम किया जा सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर और कैलोरी लो पाई जाती है।

खून की कमी से बचाता:- ⬇️
सुबह चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। दरअसल, इसमें आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी से बचाता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल:- ⬇️
डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर का जूस पीना फायदेमंद होता है। इसका जूस पीने से ब्लड शुगर हाई नहीं होता है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।

लिवर रहता है दुरुस्त:- ⬇️
सुबह चुकंदर का जूस पीने से लिवर हेल्दी रहता है। इसका जूस पीने से लिवर डैमेज का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल:- ⬇️
यह दिल से जुड़ी गंभीर बीमारी है, जिसे कंट्रोल रखना चाहिए। चुकंदर का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है।

05/08/2024

हाई यूरिक एसिड के लक्षण:-⬇️

हाई यूरिक लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसका बढ़ना शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से पहले कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिनको देखकर समझा जा सकता है कि यूरिक एसिड का स्तर बढ़ गया है।

जोड़ों में दर्द⬇️

शरीर में जब यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है, जो जोड़ों में दर्द शुरू होने लगता है। दरअसल, जोड़ों के आसपास छोटे-छोटे नुकीले क्रिस्टल्स बनने लग जाते हैं।

हाथ की उंगलियों में अकड़न⬇️

यूरिक एसिड हाई होने से हाथों की उंगलियों में भी अकड़न होती है, जिसके कारण उंगलियां सही से काम नहीं कर पाती है।

त्वचा के रंग में बदलाव⬇️

यूरिक एसिड बढ़ने से त्वचा का रंग भी बदल जाता है। जोड़ों के आसपास का भाग हल्का लाल या बैंगनी हो सकता है।

पेशाब की समस्याएं⬇️

यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से बार-बार पेशाब लगता है। इसके साथ ही, पेशाब का रंग भी बदलने लगता है। हाई यूरिक एसिड के कारण पेशाब से जुड़ी समस्याएं होती है।

🔴कैसे बढ़ता है यूरिक एसिड?
गलत खानपान और जब किडनी यूरिक एसिड को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाता है, तो यूरिक एसिड का स्तर अचानक बढ़ जाता है।

Health And Lifestyle से जुड़े कंटेंट को पढ़ने के लिए हमारे पेज Arbaaj को फॉलो करें।

04/08/2024

Cholesterol Level: कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए?

शरीर में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो लिवर द्वार निर्मित होता है, लेकिन इसके बढ़ने से समस्या पैदा होती है। कोलेस्ट्रॉल हाई होने से नस जाम होती है।
शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते है। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना खानपान पर निर्भर करता है।

➡️ टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल
20 साल की उम्र से अधिक लोगों का टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल 200 mg/dl के बीच होना चाहिए। इससे अधिक मात्रा हाई मानी जाती है।

➡️गुड कोलेस्ट्रॉल :-शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होना फायदेमंद माना जाता है। एक व्यक्ति में 50 mg/dl या उससे ज्यादा गुड कोलेस्ट्रॉल होना चाहिए।

➡️बैड कोलेस्ट्रॉल :-बैड कोलेस्ट्रॉल दिल के लिए बुरा माना जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर 100 mg/dl से कम होना चाहिए। 100 mg/dl से ज्यादा हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत होता है।

➡️ खानपान का रखें ध्यान

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारण गलत खानपान होता है। इसलिए, दवा के साथ हेल्दी खानपान डाइट में शामिल करें।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर हाई रहने से दिल से जुड़ी समस्याएं होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक आने तक की संभावना होती है।

Like , Follow And Share

29/06/2022

महाराष्ट्र की उठा पटक राजनीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला...
कल होगा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट

2022 के आगमन पर भारत के राज्यों ने शराब से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, नई साल के जश्न में पाबंदियां भुले ल 03/01/2022

2022 के आगमन पर भारत के राज्यों ने शराब से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, नई साल के जश्न में पाबंदियां भुले लोग -
The Lokdoot

2022 के आगमन पर भारत के राज्यों ने शराब से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, नई साल के जश्न में पाबंदियां भुले ल नई साल के मौके पर रिकॉर्ड तोड़ शराब की बिक्री, कई राज्यों ने किया करोड़ों रुपए का कारोबार।

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Delhi