IPL2026Cricket

IPL2026Cricket

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from IPL2026Cricket, Musician/Band, Patna.

23/10/2024

ज़िन्दगी गुज़रने लगी है अब तो किश्तों पर साहब,

ये कुछ ग्राम का मोबाइल भारी पड़ गया है रिश्तों पर..!
Rohit Kumar

20/09/2024

🌹🌹हाथ और साथ 🌹🌹
पत्नी का देहांत हुए 15 दिन हो चुके थे लोगों का आना जाना अब बन्द हो गया था।
वह अकेला बैठा पुरानी यादों में खोया था कि अचानक उसे पत्नी का लिखा पत्र मिला।
पत्र में लिखा था
प्रिय पतिदेव
मुझे पता चल चुका है कि मुझे कैंसर है। वो भी अंतिम स्टेज में चल रहा है। मैं यह भी जानती हुँ।
कि मेरे पास अब बहुत कम दिन बचे हैं। मुझे यह भी पता है कि आपने मेरे इलाज में अपनी सारी जमापूंजी खर्च कर दी है सारे गहने बिक चुके हैं कितनी मेहनत से बचत कर के जो प्लॉट हमने खरीदा था वह भी मेरी बीमारी की भेंट
चढ़ चुका है। ये सारी बातें मुझे नही बताओगे
तो क्या मुझे पता नही चलेगा।
आपकी अर्धांगिनी हूँ। जिंदगी के 12 साल आपके
साथ गुजारे हैं आपके चेहरे को पढ़कर जान जाती हूँ
आप किस हालत में हो। मगर मेरी मजबूरी तो देखिए
मैं आपके आंसू भी नही पोंछ सकती।
आप अकेले में जब रोते हो तब छुप कर देखती हूँ
फिर खुद भी रोती हूँ। कमबख्त जिंदगी हमे किस
मोड़ पर ले आई है। एक दूसरे का दर्द भी नही
बाँट सकते। आंसू भी नही पोंछ सकते।
आप समझते हैं आपको रोते देख कर मैं कमजोर पड़ जाऊंगी, इधर मैं नही चाहती आप कमजोर पड़े।
कितनी बेगानी हो गई हूं न मैं?
आपकी उदासी का कारण भी नही पूछ सकती।
आज कल सब जान पहचान वाले मिलने आ रहे हैं।
शायद अब मैं एक दो दिन की मेहमान हूँ।
शायद मेरी यात्रा पूरी हो चुकी है।
ये कैसा बुलावा है जिसका मुझे पहले से पता है।
मुझे मरने से डर नही लगता।
डर लगता है आप कैसे सह पाओगे मेरी जुदाई ?
शाम को घर आते ही मुझे तलाश करते हो।
मगर अब मैं घर में नही मिलूंगी।
कलेजा मजबूत कर लेना ,जानती हूं बहुत मुश्किल होगा आपके लिए मुझे भुलाना।
दो दिन मायके चली जाती हूँ तो पीछे पीछे चले आते हो। अब तो हमेशा के लिए बुलावा आ गया है।
हाथ और साथ दोनों छोड़ कर जा रही हूँ।
मगर आप हिम्मत मत हारना बच्चे अभी बहुत छोटे हैं
उनसे कहना मम्मी भगवान के पास गई है। जल्दी
लौट कर आएगी।
मेरे चले जाने के बाद बिल्कुल भी मत रोना ।
कलेजे को पत्थर कर लेना ।
आप मुझसे कहा करते थे ना कि मैं बहुत डरपोक हूँ
बात बात पर रो पड़ती हूँ ,अब देखो ना आपकी
पत्नी कितनी मजबूत हो गई है
दुनिया से विदा होने वाली है, रात दिन दर्द को लेकर जी रही है। मगर एक बार भी नही रोई ।
सफर बहुत छोटा रहा, मगर क्या करूँ अब साथ
नही दे पाऊंगी।
इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया
मेरे सारे नखरे उठाने के लिए शुक्रिया
मुझे टूट कर चाहने के लिए शुक्रिया।
जानती हूं आपको मेरी लत लगी हुई है भुलाना
बहुत मुश्किल है। मगर आपको खुद को सम्भालना
ही होगा। मैं रोज आसमान से देखा करूँगी।
टाइम पर नहाना, टाइम पर खाना खा लेना।
क्योंकि आपको ये सब याद दिलाने के लिए आपकी
पत्नी अब नही होगी।
अब मैं ना रहूँगी, अब आलस करना छोड़ देना
जब तक मैं थी आप घर की हर चिंताओं से मुक्त थे
दोनों बच्चों की तरह आपका भी ख़याल रखना पड़ता था मगर अब आप बच्चा बनना छोड़ देना ।
अब रूठना छोड़ देना क्योंकी आपको मनाने के लिए अब आपकी पत्नी नही रहेगी
अब टूटना भी छोड़ देना क्योंकि आपकी हिम्मत बंधाने के लिए आपकी पत्नी नही होगी
अय जिंदगी तेरे सफर में इतने गम क्यों है ।
जो जीना ही नही चाहते उनकी तू बहुत लंबी है
मगर जो जीना चाहते है उनकी सांसे इतनी कम क्यों है अय जिंदगी
अब और नही लिखा जाता, हाथों में दम बिल्कुल भी नही है फिर भी लिख रही हूँ
आप दो दिन से सोये नही थे इसलिए आज गहरी नींद में सो रहे हो। मुझे लिखने का वक़्त मिल गया।
मगर अब मैं लिखना बन्द करके आपको थोड़ा सा निहारना चाहती हूँ। पता नही सुबह उठूं या ना उठूं।
आज आखरी बार आपके हाथों का तकिया बना कर
सोना चाहती हूँ
आपके सीने से कान लगाकर आपकी धड़कनो में खोना चाहती हूं।

Rohit A***n Rohit A***n
#मैं शायर #तो नहीं

12/07/2024

लड़की अपने बॉयफ्रेंड से पूछती है

• अच्छा किसी दूसरे लड़के से मेरी शादी हो जाए तो तुम क्या करोगे लड़का - तुम्हें भूल जाऊंगा (लड़के ने बहुत छोटा सा जवाब दिया) ये सुनकर लड़की गुस्से में दूसरी तरफ घूम कर बैठ गई फिर लड़के ने कहा - सबसे बड़ी बात कि तुम मुझे भूल जाओगी जितना जल्दी मैं तुम्हें भुला सकूंगा उससे ज्यादा जल्दी तुम मुझे भुला दोगी ! कैसे? लड़की ने पूछा

लड़के ने बोलना शुरू किया "सोचो शादी का पहला दिन है तुम एक तरह के घर में हो शरीर पर जेवर चेहरे पर मेक अप चारों तरफ कैमरे का फ्लैश और लोगों की भीड़ जहां तुम मुझे चाह कर भी याद नहीं कर सकती !

"और मैं तुम्हारी शादी की खबर सुनकर दोस्तों के साथ कुछ

उटपटांग पी कर किसी कोने में पड़ा रहूंगा और फिर जब मुझे होश

आएगा तब मैं तुम्हें धोखेबाज बेवफा बोलकर गाली दूंगा ! "

"फिर जब तुम्हारी याद आएगी तो दोस्त के कंधे पे सरकार रख के रो लूंगा ! " शादी के बाद तुम्हारा बिजी टाइम शुरू फिर तुम अपने पति और

हजार तरह के रस्मों को निभाने में बिजी रहोगी. फिर कभी कभी तुम्हें मेरी याद आएगी जब तुम अपने पति का हाथ पकड़ोगी उसके साथ बाइक पर बैठोगी!

"और मैं आवारा की तरह इधर उधर घूमता रहूंगा जैसे जिंदगी का कोई मकसद ही नहीं और अपने दोस्तों को समझाऊंगा कि "कभी प्यार मत करना कुछ नहीं मिलता जिंदगी खतम हो जाती है प्यार के चक्कर में

कुछ वक्त बाद तुम पति के साथ हनीमून पर जाओगी नया घर होगा शॉपिंग होगी नयी जिम्मेदारियां

अब तुम बहुत खुश हो अचानक तुम्हें मेरी याद आएगी और तुम

सोचोगी. "पता नहीं किस हाल में होगा और मेरी खुशी की दुआ मांगते हुए वापस अपने परिवार में बिजी हो जाओगी !

मैं अब तक मम्मी पापा भाई या फिर दोस्तों से डांट सुन सुन कर लगभग सुधर गया हूं सोच लिया अब कोई काम करना है एक अच्छी सी लड़की से शादी करके तुम्हें भी दिखा देना है और सबको यही बोलूंगा कि भुला दिया है मैंने तुम्हें लेकिन तब भी मैं तुम्हारे मैसेजेस को आधी रात को निकाल कर पढूंगा और सोचूंगा शायद मेरे प्यार में ही कमी थी जो तुम्हें न पा सका फिर अपनी तकलीफ
को कम करने की कोशिश करूंगा 2 साल बाद अब तुम कोई प्रेमिका या नई दुल्हन नहीं रही अब तुम #मां बन चुकी हो पुराने आशिक की याद और पति के प्यार को छोड़कर तुम अपने बच्चे के लिए सोचोगी अब तुम अपने बच्चे के साथ बिजी रहोगी मतलब अब तक मैं तुम्हारी जिंदगी से परमानेन्टली डिलीट हो चुका हूं

इधर मुझे भी एक अच्छा काम मिल गया है शादी की बात चल रही है और लड़की भी पसंद हो गई है अब मेरा बिजी टाइम शुरू हो गया अब मैं तुम्हें सचमुच भूल गया हूं अगर किसी जोड़ी को देखता हूं तो तुम्हारी याद आती है लेकिन अब तकलीफ नहीं होती...

यहां तक सुनने के बाद लड़के ने देखा लड़की की आंख में आंसू छलक रहे हैं लड़की भरी आंखों से लड़के की तरफ देखती है दोनों बिल्कुल चुप हैं पर आंखे बरस रही हैं थोड़ी देर बाद लड़की -"तो क्या सब कुछ यहीं खतम हो जाएगा? लड़का -"नहीं.! किसी बात जब तुम रूठ जाओगी अपने पति से किसी बात पर लेकिन तुम्हारे पति आराम से सो रहे होंगे पर उस रात तुम्हारी आंखों में नींद नहीं होगी और इधर मैं भी अपनी पत्नी से किसी बात पर खफा होकर तुम्हारी तरह जागूंगा. पूरी दुनिया सो रही होगी सिर्फ हम दोनों के अलावा फिर हम अपने अतीत को याद करके खूब रोएंगे. एक दूसरे को बहुत महसूस करेंगे लेकिन इस बात का भगवान के अलावा और किसी को पता नहीं चलेगा ।.... Rohit Kumar .....✒️✒️✒️

15/01/2023

I love❤ you my dear💕 friend

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Patna?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Patna