City Plus

City Plus

Share

आपके शहर की जानकारियां आप तक पहुंचना, मनोरंजन के साथ ज्ञान को बढ़ाना वो भी एकदम मुफ्त......

06/11/2026

बीमारी के चलते जिला प्रधान अजय पपनावा का इस्तीफा, वीरभान जखोली बने कार्यवाहक जिला प्रधान

कैथल, 10 जून 2026 — ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की जिला कमेटी कैथल की एक विस्तारित बैठक आज शहीद भगत सिंह भवन, कैथल में आयोजित की गई। बैठक में राज्य कमेटी की ओर से राज्य अध्यक्ष बसाऊं राम चंदाना विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन का विस्तार और मजबूती रहा।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अजय पपनावा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से बीमारी के कारण यूनियन के कार्यों को सुचारू रूप से नहीं संभाल पा रहे हैं, जिससे संगठन के कई काम प्रभावित हुए हैं। इसी कारण उन्होंने संगठन के हित में अपना इस्तीफा राज्य अध्यक्ष को सौंपते हुए अनुरोध किया कि उन्हें जिला कमेटी के सदस्य के रूप में कार्य करने का अवसर दिया जाए।
बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वीरभान जखोली को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन (सीटू) का कार्यवाहक जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
राज्य अध्यक्ष बसाऊं राम चंदाना ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन ने पहले भी कर्मचारियों के अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया है और भविष्य में भी उनके हक और अधिकारों की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।
नवनियुक्त कार्यवाहक जिला प्रधान वीरभान जखोली ने कहा कि वे अपने निजी कार्यों से ऊपर संगठन को प्राथमिकता देंगे और जिले के प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंच बनाकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवाजा राम, कलायत ब्लॉक प्रधान रामभज, ब्लॉक प्रधान गुरदयाल, श्याम लाल, राजबीर, पूर्व प्रधान अजय, ब्लॉक प्रधान ईश्वर, बाला देवी, सुमन देवी, सुनीता, गुलाब, वकील, बलबीर सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने जिला प्रधान और जिला कमेटी का फूल-मालाओं से स्वागत कर एकजुटता का संदेश दिया।

06/11/2026

सभी जिलावासियों से अनुरोध है कि हरियाणा में SIR 15 जून से शुरू हो रही है , जिसमें सभी मतदाताओं (VOTERS) की नई फोटो लगनी है। अत: आप अपने परिवार के सभी सदस्यों जिनकी वोट बनी हुई है वो अपनी पासपोर्ट साइज फोटो बनवा ले,ताकि उस समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

नोट - जिनके डॉक्यूमेंट और फोटो नहीं उपलब्ध होंगे उनका गणना प्रपत्र अधूरा रहेगा और वोट कट सकती है। धन्यवाद

06/11/2026
06/10/2026

कैथल पुलिस सख्त
सुबह गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
शाम को बदमाशों की अकड़ तोड़ी
# #पुंडरी #गुहला #कलायत #कैथल #फॉलोअर्स

06/10/2026

सांसद नवीन जिन्दल की ओर से रोहित बूरा को कांस्य पदक जीतने पर किया गया सम्मानित

सांसद कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने किया सम्मानित, और भेंट किया सांसद नवीन जिन्दल का शुभकामना संदेश

कैथल, 10 जून। सांसद नवीन जिन्दल की ओर से गांव बालू के रोहित बूरा को एशियन कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रोहित बूरा ने वियतनाम में आयोजित अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के 87 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश, हरियाणा और कैथल का नाम रोशन किया है

इस अवसर पर सांसद के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान एवं सांसद नवीन जिन्दल की टीम ने रोहित बूरा को सम्मानित करते हुए सांसद नवीन जिन्दल द्वारा भेजा गया शुभकामना संदेश भेंट किया।

सांसद नवीन जिन्दल ने अपने शुभकामना संदेश में रोहित बूरा की इस उपलब्धि को पूरे हरियाणा और देश के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता रोहित की कठोर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति लगन का परिणाम है। सांसद जिन्दल ने विश्वास व्यक्त किया कि रोहित भविष्य में भी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम और ऊंचा करेंगे तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

इस अवसर पर कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल सदैव खिलाड़ियों के प्रोत्साहन, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उनका मानना है कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नवीन जिन्दल फाउंडेशन के माध्यम से भी युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने, खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में अनेक पहलें की जा रही हैं।

इस अवसर पर हरिकृष्ण सैनी, कर्म सिंह सैनी, सेवा सिंह बालू, रामजी सैनी, लीला सैनी, विजय, सुरेंद्र पहलवान, जग्गा सैनी बलकार ढुल, पुंडरी हल्का प्रभारी अरविंद गोलन और गणमान्य लोगों ने भी रोहित बूरा को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

06/10/2026

आप रेनू भाटिया के साथ हैं या नर्सों के साथ है।
अपनी राय कमेंट में लिखिए...

06/10/2026

"कैथल में सरेआम खू+नी हमला, CCTV ने खोल दी गुंडों की पोल!"लाइव वीडियो पूरा देखें # #पुंडरी #गुहला #कलायत #कैथल #फॉलोअर्स

06/10/2026

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने नर्सिंग स्टाफ के विरोध के बीच पद से इस्तीफा दिया, कमेंट में बताएं कि यह सही हुआ या गलत।🤔💬👀😊👎

06/09/2026

तंग गलियों में राहत की एक झलक
10 नए डायल-112 राइडर तैनात
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने हरी झंडी दिखाई
मिनटों में पहुंचेगी आपात सेवा # #पुंडरी #गुहला #कलायत #कैथल #फॉलोअर्स

06/08/2026

कैथल पुलिस का एक्शन मोड: सीन रीक्रिएट/पब्लिक में गंजा परेड,गुंडों की पहचान अब सबके सामने! 👮‍♂️💼🚔😱👍 #पुंडरी #गुहला #कलायत #कैथल #फॉलोअर्स

Want your business to be the top-listed Media Company in Memphis?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Memphis, TN