Active Samaj
Active Samaj is a community organisation through which we support our community and society in different ways. More you can understand us after following.
मिथिला की प्रतिष्ठित संस्था अखिल भारतीय मिथिला संघ में नेतृत्व परिवर्तन, अध्यक्ष विजय चंद्र झा ने दिया इस्तीफ़ा
नई दिल्ली।
नवभारत टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार मिथिला और मैथिली भाषा-संस्कृति के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रही देश की प्रतिष्ठित संस्था अखिल भारतीय मिथिला संघ में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। संस्था के अध्यक्ष श्री विजय चंद्र झा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
खबर के मुताबिक, संघ के महासचिव डी.एन. झा ने बताया कि 27–28 जनवरी 2025 को आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर कुछ लोगों द्वारा कमियों और चूकों की बात सामने रखी गई थी। इसके बाद ही यह सूचना मिली कि अध्यक्ष श्री विजय चंद्र झा ने अपने पद से त्यागपत्र सौंप दिया है।
हालाँकि यह भी कहा जा रहा है कि श्री झा ने कुछ दिन पूर्व ही हस्ताक्षरित त्यागपत्र संस्था की कार्यकारिणी को सौंप दिया था, जिसे अस्वीकार किया कार्यकारणी ने l इसके बावजूद आज एक बार फिर उन्होंने संघ के व्हाट्सऐप समूह में अपना त्यागपत्र साझा करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपना इस्तीफ़ा दोबारा वापस नहीं लेंगे।
अपने संदेश में श्री झा ने कहा कि यदि वे इस्तीफ़ा वापस लेते हैं तो इससे उनके स्वाभिमान को ठेस पहुँचेगी, साथ ही संस्था के लिए उनके द्वारा किए गए वर्षों के समर्पण और प्रयासों पर भी प्रश्नचिह्न लगेगा।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय मिथिला संघ, मिथिला और मैथिली के संरक्षण व संवर्धन के लिए देश की सबसे पुरानी और गिनी-चुनी संस्थाओं में से एक रही है। ऐसे में अध्यक्ष पद से इस्तीफ़े के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नया चुनाव कब होगा, अध्यक्ष पद की नियुक्ति किस प्रक्रिया से होगी, और नव-निर्वाचित अध्यक्ष को राष्ट्रीय परिषद के कार्यकर्ता कब औपचारिक रूप से दायित्व सौंपेंगे।
11/21/2025
ख्याली प्लौ के साथ मुकेश साहनी नहीं खा सके मछली l
RJD ke samay ka kissa
विश्व की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर में जय बिहार के संस्थापक वरुण चौधरी द्वारा छोटे व्यापारी को मिला सम्मान साथ ही रेड़ी पटरी वाले को भी सम्मान दिया गया l
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Address
Delhi, CA
110002