Omprakash Rajbhar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Omprakash Rajbhar, Politician, Zahurabad, Ghazipur.
Cabinet Minister
at UP Government of Panchayati Raj, Minority Welfare, Muslim Waqf and Haj MLA From Zahoorabad
National President, Founder of
Suheldev Bhartiya Samaj Party.
Akhilesh Yadav जी... हम महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के वंशज हैं… उस महान योद्धा के, जिसने बहराइच की धरती पर महमूद गजनवी के भांजे सेनापति सैयद सालार मसूद 'गाजी' का सिर धड़ से उतारकर अयोध्या और पूरे अवध की रक्षा की थी।
महाराजा सुहेलदेव राजभर जी अति पिछड़ों, वंचितों, गरीबों और सनातन स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी जातियों को साथ लेकर आक्रांताओं से लड़ाई लड़ी। इतिहास गवाह है कि हर हमलावर का घमंड तोड़ा है हमने। हम राजभर, निषाद, कुर्मी, मौर्य, लोध, प्रजापति, भर, कहार, बिंद, कश्यप, मल्लाह, गड़रिया, धोबी, नाई, गोंड, बाथम, तुरा, माझी... हम सबने इतिहास के किसी न किसी कालखंड में अनेकों आक्रांताओं का घमंड तोड़ा है...
लेकिन दुख इस बात का है कि पहले मुगलों ने, फिर अंग्रेजों ने और आजादी के बाद कांग्रेस-सपा की राजनीति ने महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की गौरवगाथा दबाने का काम किया। 1000 साल तक हमने जो दुर्दशा झेली है, उसके लिए आप जैसे मुगल और अंग्रेज मानसिकता वाले लोग जिम्मेदार हैं। आप लोगों ने इतिहास में उनको जगह दी जिन्होंने हमें लूटा, मारा, पीटा, कत्ल किए, बलात्कार किए, मंदिरों को तोड़ा, जुल्म किए... और तिरस्कार करके भुला दिया उन्हें, जिन्होंने इस देश, धर्म और अयोध्या की रक्षा की...
अखिलेश यादव जी का कभी इंटरव्यू देखिए, ऐसे बात करते हैं जैसे दुनिया का सारा ज्ञान इन्हीं के पास है। अरे भाई, इतने बड़े ज्ञानी-महाज्ञानी हो, बताओ न... कि हजार साल तक महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा किस षड्यंत्र के तहत दबाए रखी गई? 13 साल तक आपकी पार्टी यूपी में शासन की है। लिखकर ले लीजिए, ये नहीं बता पाएंगे, क्योंकि पूरा सपाई गिरोह ब्रिटिश और मुगलिया सोच वाला है। अति पिछड़ों से नफरत और उन्हें अपने से छोटा समझकर रखना इनकी फितरत है और ये इससे बाहर कभी नहीं निकल पाएंगे। नवाबी भले चली गई हो, लेकिन अखिलेश का दिमाग अभी भी उसी दरबार में अटका पड़ा है।
सच ये है कि कांग्रेस-सपा ने अति पिछड़े समाज के आत्मसम्मान को सबसे ज्यादा चोट पहुंचाई। हमारे नायकों को इतिहास से गायब किया गया, हमारी विरासत को दबाया गया, हमारे समाज को सिर्फ वोट समझा गया।
आज समय बदल चुका है... अब महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की गौरवगाथा हम शहर-शहर, चौराहे-चौराहे और घर-घर तक पहुंचा रहे हैं... जिसे कांग्रेस और सपाइयों की मुगल-ब्रिटिश मानसिकता अति पिछड़ा समाज कहती है, उसी मानसिकता ने इतिहास लिखा भी है और अच्छे-अच्छों का मिटाया भी है... आगे भी हम गैर-यादव अति पिछड़ा समाज मिलकर इतिहास लिखेंगे...
19/05/2026
आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मंच श्री हेमंत सिंह जी,श्री प्रदीप सिंह कबूतरा तथा श्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की तादात में लोगों ने सपा,बसपा को छोड़कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में अपना विश्वाश जताते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नव-सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन की विचारधारा, सामाजिक समरसता, पिछड़ों, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नव-सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों का पार्टी से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी सोच के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। यह सदस्यता अभियान संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी राजनीतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
सदस्यता ग्रहण समारोह एवं प्रेस वार्ता
प्रदेश कार्यालय लखनऊ
19/05/2026
ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार "बड़ा मंगल" की समस्त प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज सभी का कल्याण करें।
्री_राम
्री_हनुमान
#बड़ा_मंगल
19/05/2026
30 मार्च 2015
“महल खड़े हैं जिन हाथों से, उन हाथों में छाले क्यों हैं…?”
ये सवाल पूरे अति पिछड़ा समाज की ओर से सीधे Akhilesh Yadav से है... वही अखिलेश यादव जिनके राज में 'ऐतिहासिक नियुक्ति घोटाला' हुआ, जिसने प्रदेश के न जाने कितने गैर-यादव पिछड़े समाज के लाखों ऊर्जावान युवाओं के सपनों को तहस-नहस कर के रख दिया।
हममे से बहुतों ने वो दौर देखा है। गांव की मिट्टी से आता हूं, लम्बे समय तक टेम्पू चलाकर परिवार और समाज के लिए संघर्ष किया है... गरीबी जिया हूं, गरीबी समझता हूं..
हमने देखा है, जब हम अति पिछड़े घरों की माताएं, जिनके पास गिनती के गहने होते थे, वो भी अपना गहना-गुड़िया गिरवी रख के बेटे को सरकारी नौकरी लगवाने के लिए दे देती थी। लालटेन और ढिबरी की रोशनी में बेटा- बेटी रात-रात भर पढ़ाई करते रहते थे... कुछ बनना है की ललक होती थी। मगर, सपा राज ने अति पिछड़ा समाज के युवाओं के जितने घाव दिये हैं, उन सब का हिसाब-किताब यहीं भरना होगा उसे।
कुशवाहा हों, राजभर हों, निषाद, मौर्य, लोहार, कहार, बिंद, प्रजापति, गोंड या कश्यप हों... इनके बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए खुलेआम मोटा रेट तय होता था। हर विभाग में बकायदे इनके गुंडे और दलाल टाइप के एजेंट फिक्स होते थे, इसी काम के लिए...
हमने देखा है वो समय और अति पिछड़ा समाज के लिए लाठियां भी खाई हैं...इनके राज में वो हाल था कि कोई वेकेंसी निकलते ही गांव गांव में सेटिंग कराने वाले इनके दलाल काम पर लग जाते... 'ऊपर' तक पैसा पहुंचाता था...
एसडीएम से लेकर चपरासी तक की भर्ती में पूरा गैंग बनाकर वसूली होती थी... गांव गिरांव के गरीब यादव परिवारों को भी इन लोगों ने नहीं छोड़ा। हम अति पिछड़ों का तो कोई पूछनहार ही नहीं था...हमारे घरों के मेहनती बेटे-बेटियों की गलती बस इतनी थी कि उनके पास नौकरी के लिए घूस देने के पैसे नहीं थे... बेचने के लिए गहने और जमीन नहीं थीं... और सोर्स-पैरवी की ताकत भी नहीं थी...
कई बार रुपया-पैसा सब देने के बाद भी नौकरी नहीं मिलती थी। अपना पैसा मांगने गये तो सपाई गुंडों ने गरीब को गरिया के भगा दिया..., न थाना सुनता था न प्रशासन...
हम उस दौर की बात कर रहे हैं जब यूपी को 'उलटा प्रदेश' बनाकर यहां 'गुंडाराज', 'जंगलराज', 'माफियाराज' जैसे बहुत से 'राज' चला करते थे... और इन सबके 'महाराजा' थे यही...'चाचा-भतीजा'।
18/05/2026
आज उत्तर प्रदेश के मा० उपमुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी के आवास पर ज्येष्ठ माह एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित विश्व विख्यात भजन गायक श्री अजय याग्निक जी के मुखारविंद से “सुंदरकांड पाठ” के दिव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के साथ उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक “सुंदरकांड पाठ” का श्रवण किया।
इस पावन अवसर पर मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, मा० सांसद, राज्यसभा डॉ० दिनेश शर्मा जी, मा० राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री बलदेव सिंह औलख जी, मा० महापौर, लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, अपर मुख्य सचिव श्री संजय प्रसाद जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह आध्यात्मिक आयोजन प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामनाओं के साथ अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ।
18/05/2026
आज लखनऊ में यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित "उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 21 विभागों में चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण" कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित किया ।
इस अवसर पर मा. उप मुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी, मा० उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री Keshav Prasad Maurya जी, मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री Suresh Kumar Khanna जी, मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दारा सिंह चौहान जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार श्री रविंद्र जायसवाल जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर सिंह जी,मा० राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री बलदेव सिंह औलख जी, मा० राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दानिश आजाद अंसारी जी, मा० राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी, अपर मुख्य सचिव श्री संजय प्रसाद जी, प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक श्री एम० देवराज जी, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सुशासन एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
18/05/2026
आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता एवं प्राथमिक सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) श्री खुर्शीद आलम जी के नेतृत्व में 1000 से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी एवं AIMIM का साथ छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में अपनी निष्ठा एवं विश्वास जताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नव-सदस्यों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए संगठन की विचारधारा, सामाजिक समरसता तथा पिछड़ों, वंचितों, अल्पसंख्यकों एवं गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नए जुड़े सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़ना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में पार्टी की नीतियों, जनहितकारी सोच एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
यह सदस्यता अभियान संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी राजनीतिक दिशा में भी एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली कदम सिद्ध होगा।
Suheldev Bhartiya Samaj Party MYogiAdityanath Narendra Modi Amit Shah Arvind Rajbhar Arun Rajbhar
18/05/2026
आज मुख्यमंत्री आवास,लखनऊ में यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘कैबिनेट बैठक’ में मा० उप मुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी एवं मा० उपमुख्यमंत्री श्री Keshav Prasad Maurya जी सहित कैबिनेट के माननीय मंत्रीगण के साथ सम्मिलित होकर जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास, सुशासन एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो प्रदेश की प्रगति को और अधिक गति प्रदान करेंगे।
18/05/2026
पहली बात अखिलेश यादव जी क हाल लगत ह कि एकदम्मे ठीक ना ह.. हम सवाल पूछी ला ओनसे और ऊ गरियावै लगेलन साधु संतन के...अरे हमरे बात क जवाब हम्मे दा, तू का करे के साधु-संतन के एम्मन घसीटत हउआ...हमार एक सलाह मान ल... तू आउर तोहर 'लोडर' लोग बात बात पर साधु-संतन के गाली देवै बंद कै दा... नाही त अभी कम दुर्गती भइल ह, आगे बड़ी सराप भोगे के पड़ी तो लोगन के...
दूसरी बात Akhilesh Yadav जी अब तो आप विपक्ष में हैं, ज्यादातर फ्री ही रहते होंगे, पुराने दिनों को याद कीजिए और 2013 के उस वाले कांड का पर्दाफाश कर दीजिए कि कैसे आपने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर एक ऐसे व्यक्ति को बिठा दिया था, जो हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी था। और हैरान करने वाली बात ये है कि ये काम आपने 80 से अधिक योग्य उम्मीदवारों के साथ छल करके किया था।
मगर, आपकी इस ढीठता भरी नियुक्ति को 14 अक्टूबर 2015 को माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की बेंच ने 'अवैध', मनमाना' और संविधान के अनुच्छेद 316 का उल्लंघन बता दिया था।
नियुक्तियों में हेराफेरी वाली आपकी सरकार के दौरान बड़े-बड़े कारनामे किये हैं आप लोगों ने... आपका फार्मूला इतना हिट रहा कि 86 में से अकेले 56 यादव एसडीएम बन गए थे?
अरे राम हो राम... क्या-क्या कुचक्र रचते थे आप लोग भाई !! गजब...
हाथ जोड़कर निवेदन है कि हमें भी बता दीजिए वो वाला सीक्रेट जिससे हम राजभर, चौहान, निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह, कश्यप, प्रजापति, पाल, लोहार, बढ़ई, कहार, धीमर, कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, धोबी, सैनी और सभी बहुजन जातियों के लड़के भी एसडीएम बन सकें।
अखिलेश जी आप अपने PDA यानी "पार्टी ऑफ डिम्पल एंड अखिलेश" की आड़ में सिर्फ 'यादव' ढूंढना बंद करिए।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Zahurabad
Ghazipur
233222