Abhinaw kumar
पत्रकार, दैनिक जागरण, समस्तीपुर
06/06/2026
🏆 बिहार के लिए गौरव का क्षण!
स्मृति IVF की संस्थापक एवं चिकित्सा निदेशक डॉ. स्मृति स्पर्श को नई दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में आयोजित 12वें राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में बांझपन उपचार एवं IVF सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान बिहार के हजारों दंपत्तियों के विश्वास और आशाओं का सम्मान है। सीतामढ़ी में नए केंद्र के शुभारंभ के बाद अब जल्द ही समस्तीपुर में भी एक बड़े फर्टिलिटी एवं IVF केंद्र की शुरुआत होने जा रही है, जिससे पूरे मिथिलांचल क्षेत्र को आधुनिक प्रजनन चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। 💐
06/06/2026
⚖️ बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
समस्तीपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों, अधिवक्ताओं के पेशेवर आचरण, शिष्टाचार एवं नैतिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए समीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में अधिवक्ताओं को न्यायिक व्यवस्था में उनकी जिम्मेदारियों और पेशेवर मानकों के प्रति जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार सहित जिला वकील संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके आचरण व नैतिक मूल्यों से न्यायपालिका की गरिमा जुड़ी हुई है।
06/06/2026
रोसड़ा के भिरहा में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड संख्या 5 निवासी मनोज राय की पत्नी कृष्णा देवी को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
05/06/2026
⚠️ समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में दुकान खाली कराने के विवाद ने शुक्रवार शाम हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जबकि हवाई फायरिंग की भी सूचना है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। मामले की जांच जारी है।
05/06/2026
🔥 होटल और अस्पतालों की होगी अग्निशमन विभाग द्वारा जांच 🔥
अब होटल, अस्पताल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की सख्त जांच की जाएगी। सभी संस्थानों को आवश्यक अग्निशमन उपकरण एवं सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। साथ ही विभागीय स्तर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील भी किया जा सकता है।
✅ सुरक्षा में लापरवाही नहीं, सतर्कता ही बचाव है।
05/06/2026
समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता: आर्म्स एक्ट के फरार दो अपराधी गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में थे वांछित
समस्तीपुर, 5 जून। समस्तीपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए आर्म्स एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रवि कुमार उर्फ रवि चौधरी और अंकेश आनंद के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर चकमेहसी थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी के नेतृत्व में एसटीएफ एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों अपराधियों को दबोच लिया। दोनों आरोपी चकमेहसी थाना कांड संख्या 131/24, दिनांक 13 अगस्त 2024, धारा 25(1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रवि कुमार उर्फ रवि चौधरी, नीमचक हैदर (चकमेहसी थाना क्षेत्र) का निवासी है, जबकि अंकेश आनंद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बालापुर गांव का रहने वाला है।
कई आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि रवि कुमार उर्फ रवि चौधरी का नाम हत्या, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट जैसे कई गंभीर मामलों में दर्ज है। उसके खिलाफ चकमेहसी और कल्याणपुर थानों में कई आपराधिक कांड दर्ज हैं।
वहीं अंकेश आनंद के खिलाफ भी कल्याणपुर थाना में संपत्ति विरूपण, मारपीट, धमकी और शराबबंदी कानून से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
जेल भेजने की तैयारी
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अन्य लंबित मामलों में रिमांड के लिए संबंधित थानों को भी सूचना भेजी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है।
05/06/2026
भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बेजुबान जानवरों पर भी पड़ रहा है। सदर अस्पताल परिसर में एक कुत्ता गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बैठा नजर आया। यह दृश्य हमें याद दिलाता है कि इस तपती गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करना हमारी जिम्मेदारी है। 🐕💧☀️
04/06/2026
💔 एक पल में उजड़ गया परिवार...
NH-28 पर फतेहपुर के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की जिंदगी थम गई, जबकि पिता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।
घर लौटने की उम्मीद लेकर निकले परिवार को क्या पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा।
तेज रफ्तार और लापरवाही ने फिर छीन ली दो जिंदगियां
04/06/2026
NH-28 पर जामुन तर फतेहपुर के पास भीषण सड़क हादसा। ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला एवं एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ताजपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।