Motivation Alert
Digital Content
21/09/2026
बिहार ने एक दो नहीं बल्कि पुरे 10 हज़ार उद्योग लगाने की बात कही है. जानकारी है की अगले 5 साल में 10 हजार उद्योग स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है. सीएम सम्राट चौधरी ने पटना के तारामंडल में यह घोषणा की. इसके बाद किसी को भी काम की तलाश में बाहर नहीं जाना होगा. इसके अंतर्गत करीब 1 हजार उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है.
20/09/2026
बिहार के हाजीपुर से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर तक फोरलेन बनाया जा रहा है. इस फोरलेन का का काम लगभग 80% पूरा होगा गया है. इससे छपरा और रिविलगंज में जाम कम होगा. छपरा फोर लेन का 90% काम पूरा हो चुका है. रिविलगंज में 80% काम पूरा है. पुल-पुलिया का 95% काम पूरा हो चुका है. सड़क निर्माण का करीब 20% काम बाकी है. परियोजना 2027 के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है.
20/09/2026
बिहार के पटना के बाद अब पूर्णिया के प्रधान डाकघर में अब पासपोर्ट सेवा केंद्र उपलब्ध हो गया है. इससे लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं होगी. आधार कार्ड और पैन कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज देने होंगे. बिजली बिल और फोटो भी जरूरी हैं. आवेदन में नजदीकी शाखा और पुलिस स्टेशन चुनना होगा. पासपोर्ट शुल्क अब ₹2500 है. पहले यह शुल्क ₹1500 था.
30/06/2026
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 को मलाहीपकड़ी तक मेट्रो विस्तार का उद्घाटन होगा. साथ ही पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप का मास्टर प्लान समयबद्ध तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए.
30/06/2026
बिहार के पटना मेट्रो में एक बड़ी अपडेट आ रही है. पटना मेट्रो का विस्तार मलाही पकड़ी तक होने जा रहा है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PMRCL अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में परियोजना के सभी कार्य तय समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए. बता दें की वर्तमान में मेट्रो न्यू आईएसबीटी से भूतनाथ रोड तक तीन स्टेशनों के बीच चल रही है. विस्तार के बाद खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशन जुड़ने से कुल पाँच स्टेशनों तक सेवा उपलब्ध होगी.
30/06/2026
बिहार के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में अत्यधिक भारी बारिश, जबकि दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.अरवल, भोजपुर और बक्सर सहित कई जिलों में 40–50 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
30/06/2026
पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को दरभंगा से जोड़ने की आधिकारिक घोषणा की गई है. यह बिहार का पहला 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा. यह एक्सप्रेसवे करीब 282 किलोमीटर लंबा है और वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिलों से होकर गुजरेगा. यह 8 राष्ट्रीय और 8 राज्य राजमार्गों से सीधा जुड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे से यात्रा समय 7–8 घंटे से घटकर 3–4 घंटे रह जाएगा.
30/06/2026
पटना से सहरसा होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक जल्द नई नाइट ट्रेन सेवा शुरू होगी. पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने इसकी पुष्टि की है. ट्रेन पाटलिपुत्र स्टेशन से चलेगी और कोशी-सीमांचल के यात्रियों को बड़ी राहत देगी. अभी इस रूट पर अधिकतर ट्रेनें दिन में चलती हैं जिससे पूरा दिन सफर में निकल जाता है. नई नाइट ट्रेन से यात्री रात में यात्रा कर सुबह गंतव्य पहुंच सकेंगे.
29/06/2026
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे नेशनल हाईवे 139E बिहार का पहला एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा. इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे. इससे पटना-पूर्णिया के बीच यात्रा समय काफी घटेगा और उद्योग, व्यापार व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. एक्सप्रेसवे पर 21 कनेक्टिविटी प्वाइंट होंगे, जिनमें आठ पूर्णिया जिले में बनेंगे तथा पूर्णिया एयरपोर्ट से भी इसका संपर्क होगा. परियोजना नेपाल और बांग्लादेश सीमा के निकट होने से सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण .
29/06/2026
पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार के 6 शहरों—पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया—में 400 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं. इनमें से 200 बसें जुलाई तक सड़कों पर उतरने की संभावना है. उन सभी 400 बस में से 50 पिंक बसें महिलाओं के लिए विशेष रूप से होंगी. पटना में 150 और अन्य पांच शहरों में 50-50 बसें चलेंगी. प्रत्येक बस में 35–42 यात्रियों की क्षमता है . 6 डिपो में फास्ट-चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं . इससे बसें 1–1.5 घंटे में चार्ज हो जाएंगी।
Category
Website
Address
Patna