Lokreport

Lokreport

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lokreport, News & Media Website, Rajdhani Marg, .

लोक रिपोर्ट एक नवीन हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जिसका उद्देश्य पाठकों तक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीतिक, आर्थिक, खेल, मनोरंजन और क्षेत्रीय ख़बरें सबसे पहले और सबसे सटीक रूप में पहुँचाना है।

02/06/2026

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित छोटे चौराहा पर सोमवार रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लूट के प्रयास से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने दुकान मालिक दीपचंद की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। व्यापार मंडल पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

31/05/2026

कानपुर के मकराबटगंज स्थित एच.एन. मिश्रा कॉलेज के बाहर बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छात्रों की भीड़ के बीच नाले की स्लैब अचानक धंस गई, जिससे कई परीक्षार्थी कीचड़ भरे नाले में गिर पड़े। हादसे में एडमिट कार्ड, किताबें और कपड़े खराब हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।
#उन्नाव

29/05/2026

तबेले के दूध के नाम पर वायरल वीडियो मे बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि कुछ दूध विक्रेता सस्ते पैकेट वाले दूध को बड़े ड्रमों में पलटकर उसे “शुद्ध और ताज़ा तबेले का दूध” बताकर ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। इससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ और जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
*लोकरिपोर्ट वायरल वीडियो को पुष्टि नहीं करता है।

29/05/2026

लखनऊ के Charbagh Railway Station के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर शुक्रवार सुबह टिन शेड गिरने से टीटीई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद RPF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रेलवे ने निर्माण और सुपरविजन में लापरवाही मानते हुए EPC कॉन्ट्रैक्टर पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। असिस्टेंट इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और वर्क्स सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

29/05/2026

उन्नाव एसपी कार्यालय परिसर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए एसपी ने होमगार्ड और पीआरडी जवानों को छाता और पानी की बोतलें वितरित कीं। एसपी जयप्रकाश सिंह ने जवानों से ड्यूटी के दौरान गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की अपील की। इस पहल की लोगों ने सराहना की और इसे जवानों के प्रति संवेदनशील कदम बताया।

29/05/2026

उन्नाव के आरटीओ कार्यालय में कथित दलालों और मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल संचालकों के बीच विवाद का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में कार्यालय परिसर के अंदर बहस और हंगामे जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। घटना के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जबकि लोग सरकारी दफ्तरों में दलालों की मौजूदगी पर नाराजगी जता रहे हैं।

26/05/2026

कानपुर में बारा जोड़ टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार कंटेनर ने लेन में खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा, लेकिन टोल कर्मियों ने पीछा कर पेट्रोल पंप के पास वाहन रोक लिया। हालांकि, मौका पाकर चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

26/05/2026

उन्नाव के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी!
अब पूरा करें अपना B tech का सपना सिर्फ ₹1,35,000 में।
रहना, खाना और कई सुविधाएं बिल्कुल फ्री!
इंडिया की नंबर वन मेवाड़ यूनिवर्सिटी के साथ पाएं बेहतरीन शिक्षा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शानदार भविष्य बनाने का मौका।
आज ही संपर्क करें मेवार यूनिवर्सिटी के उन्नाव सेंटर मे और दें अपने करियर को नई उड़ान और बनाएं अपना भविष्य सुनहरा!
#उन्नाव

25/05/2026

तेज आंधी और तूफान के कारण ऊन्नाव क्षेत्र में पुलिया के पास लगा बिजली का खंभा अचानक गिर पड़ा। हादसे से आसपास के गांवों और मोहल्लों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू कर जल्द बिजली बहाल करने का भरोसा दिया।

23/05/2026

उन्नाव में दो दिन पहले हुई ज्वैलर्स लूटकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया, जिससे व्यापारियों और स्वर्णकार समाज में खुशी का माहौल है। स्वर्णकार अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा “बाबा जी” के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पुलिस अधिकारियों और टीम को सम्मानित कर आभार जताया। सम्मान समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव और सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस दौरान पंकज सोनी, अनूप वर्मा, गौतम सोनी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और समाज के लोग मौजूद रहे।
#उन्नाव

Telephone