Kunwar Rewati Raman Singh Fan Club
This is Fan Page of Kunwar Rewati Raman Singh MP Rajya Sabha & Founding Member of Samajwadi Party .
24/04/2026
प्रिय उत्कर्ष रमण सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप, जननायक गंगा पुत्र आदरणीय कुंवर रेवती रमण सिंह जी की समृद्ध राजनीतिक एवं सामाजिक विरासत के गौरवशाली उत्तराधिकारी हैं, तथा ऊर्जावान, जुझारू एवं जनसेवा के प्रति समर्पित युवा नेता उज्ज्वल रमण सिंह जी के प्रेरणास्रोत परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।
आपमें सेवा, संघर्ष और समर्पण की जो भावना दिखाई देती है, वह निश्चित ही आने वाले समय में करछना विधानसभा सहित पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नई दिशा देने का कार्य करेगी।
हम सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक यह कामना करते हैं कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें और 2027 में करछना विधानसभा से एक मजबूत, युवा और जनप्रिय नेतृत्व के रूप में उभरकर जनता की सेवा करें।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
🎂 जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ!
13/04/2026
#जनसेवक_जननेता कुँवर रेवती रमण सिंह साहब ✊
🔥 अपने हक और सम्मान की लड़ाई 🔥
जनता के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने के लिए
16 अप्रैल, दोपहर 12 बजे
📍 पेप्सीको इंडिया कंपनी, मवैया मुख्य गेट
कुँवर साहब धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे।
👉 “जमीन हमारी, नौकरी हमारी — बाहरी नहीं चलेगा”
👉 “हक की लड़ाई में, हर कदम साथ”
आप सभी से आग्रह है कि भारी से भारी संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और अपने अधिकारों की इस लड़ाई में सहभागी बनें।
✊ आवाज़ उठेगी, अधिकार मिलेगा!
#जमीं_हमारी_नौकरी_हमारी
#बाहरी_नहीं_चलेगा
#करछना_प्रयागराज
#कुँवरसाहब
06/04/2026
📢 आवश्यक सूचना 📢
जनप्रिय सांसद मा. कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह जी द्वारा दिनांक 07 अप्रैल समय 11:30 बजे दिन में गऊघाट कोठी, प्रयागराज में जनता दर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
🗓️ दिनांक: 07 अप्रैल
🕛 समय: दोपहर 11:30 बजे से
📍 स्थान: गऊघाट कोठी, प्रयागराज
सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध है कि समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखें और जनसंवाद में सहभागी बनें।
22/02/2026
22/02/2026
जमुनापार के सम्मान, आस्था और विकास के लिए समर्पित नेतृत्व ✊
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के कर्मठ एवं जनसमर्पित सांसद श्री उज्जवल रमण सिंह जी के लगातार प्रयासों से जमुनापार के अनेक पौराणिक मंदिरों और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार हेतु शासन से करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
सांसद जी ने पर्यटन मंत्री से लगातार संवाद, पत्राचार और प्रभावी पहल करते हुए क्षेत्र की उपेक्षित आस्था स्थलों के विकास को प्राथमिकता दिलाई। यह स्वीकृति केवल विकास नहीं, बल्कि जमुनापार की पहचान, आस्था और स्वाभिमान को मजबूत करने की दिशा में बड़ा राजनीतिक संकल्प है।
क्षेत्रवासियों ने सांसद जी के संघर्ष, प्रतिबद्धता और परिणाम देने वाली राजनीति की सराहना करते हुए इसे “जनता के लिए काम करने वाली सच्ची नेतृत्व शैली” बताया है।
17/02/2026
📢 आवश्यक सूचना 📢
जनप्रिय सांसद मा. कुंवर उज्ज्वल रमण सिंह जी दिनांक 18 फरवरी समय 12बजे दिन में गऊघाट कोठी, प्रयागराज में जनता दर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
🗓️ दिनांक: 18 फरवरी
🕛 समय: दोपहर 12 बजे से
📍 स्थान: गऊघाट कोठी, प्रयागराज
सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध है कि समय से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखें और जनसंवाद में सहभागी बनें।
20/01/2026
हमसब कुंवर साहब के साथ है।
कुंवर रेवती रमण सिंह जिन्दाबाद ✊️
ऐसे ही कोई गंगापुत्र आदरणीय कुंवर रेवती रमण सिंह नही कहलाता।
कुंवर रेवती रमण सिंह जिन्दाबाद 🙏🙏🙏
19/01/2026
गंगापुत्र आदरणीय कुंवर रेवती रमण सिंह जी आज 3 बजे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का हाल चाल लेने उनको मनाने उनके शिविर पहुंच रहे हैं।
28/12/2025
माघ मेला प्रशासन द्वारा तीर्थ पुरोहितों, छोटे दुकानदारों व संस्थाओं के साथ हो रहे भेदभाव के विरुद्ध माननीय कुंवर साहब अन्याय के सामने सत्याग्रह और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए
दिनांक: 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: मेला प्रशासन कार्यालय
को धरना देंगे।
यह केवल धरना नहीं, यह जनसम्मान, आस्था और अधिकारों की रक्षा का आंदोलन है।
आप सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं व न्यायप्रिय नागरिकों से
विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर
इस जनआंदोलन को सफल बनाएं।
✊ सत्य के साथ खड़े हों
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Allahabad