Hanu Samota

Hanu Samota

Share

नेक सोच नेक राह🌻🌻

13/05/2026

कुछ लोग पद से बड़े बनते हैं,
और कुछ अपने व्यवहार, समर्पण और संस्कारों से…
डॉ. अशोक जांगिड़ जी उन्हीं व्यक्तित्वों में से एक हैं, जिन्होंने शिक्षा को केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज निर्माण का माध्यम माना है।
छोटी-मोटी घटनाएं सूर्य की रोशनी को कभी कम नहीं कर सकतीं।
जो व्यक्ति हजारों बच्चों के भविष्य को दिशा देता हो, उसे परिस्थितियां नहीं, उसका धैर्य और कर्म पहचान दिलाते हैं।
डॉ. अशोक जांगिड़ जी,
आपका संघर्ष, आपका शांत स्वभाव और विद्यालय के प्रति समर्पण हर शिक्षक के लिए प्रेरणा है।

हिम्मत बनाए रखिए, क्योंकि सच्चाई और अच्छे कर्मों की आवाज कभी दबती नहीं।
पूरा तारानगर आपके साथ खड़ा है।
आप जैसे शिक्षक ही समाज की असली ताकत हैं।
जय हिंद 🇮🇳

29/04/2026

बेटा #मोनू ❤️
आज के समय में बच्चों को सिर्फ #डांट और #अनुशासन से नहीं, बल्कि #दोस्ती और #समझदारी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
मैं हमेशा यही कोशिश करता हूँ कि अपने बेटे मोनू के साथ एक #पिता ही नहीं, बल्कि एक अच्छा #दोस्त बनकर रहूँ।
जब हम बच्चों से दोस्त की तरह बात करते हैं, तो वो अपनी हर छोटी-बड़ी बात खुलकर साझा करते हैं। उनके #सपनों को समझना, उनकी #गलतियों में साथ देना और #सही रास्ता दिखाना ही असली परवरिश है।
#समाज में भी हमें यही बदलाव लाने की जरूरत है —
👉 बच्चों को डर से नहीं, #भरोसे से आगे बढ़ाएं
👉 आदेश नहीं, संवाद को अपनाएं
👉 #रिश्तों_में दूरी नहीं, #अपनापन बढ़ाएं
मोनू जैसे हर बच्चे को एक ऐसा माहौल मिले, जहां वो खुलकर सीख सके, हँस सके और अपने सपनों को जी सके।
"बच्चों के साथ दोस्ती, उनके भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।" 💙

26/03/2026

📊 प्रतिशत का दबाव नहीं, ज़िंदगी सबसे बड़ी है… ❤️
57% हो या 97% — ये सिर्फ एक नंबर है,
तुम्हारी #काबिलियत नहीं… तुम्हारी पूरी कहानी नहीं…
😔 एक छोटी सी गलती… एक पल की निराशा…
और ज़िंदगी खत्म करने जैसा बड़ा फैसला?
#नहीं_बेटा, ऐसा कभी मत करना…
📌 याद रखो —
10वीं की #अंकतालिका सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है,
जो आगे चलकर बस #जन्मतिथि #देखने के काम आती है…
🌱 असली जीवन तो अभी शुरू हुआ है,
जहाँ मेहनत, हुनर और हौसला ही पहचान बनाते हैं।
💬 माता-पिता से एक बात:
बच्चों को अंकों से नहीं,
उनके हौसले और प्रयास से आँकिए…दूसरे के बच्चों से तुलना ना करें
💬 बच्चों से एक बात:
कम नंबर आए हैं तो क्या हुआ?
ज़िंदगी ने अभी बहुत मौके संभाल कर रखे हैं..
👇🏻👇🏻
क्रिकेट के भगवान #सचिन #तेंदुलकर 10 वीं में #फेल हो गए थे, आज वहां इंग्लिश का पहला चेप्टर उन्ही के नाम से है।
36 प्रतिशत वाले #मंत्री, #संत्री, बने हुए हैं।

✨ #हार_नहीं_माननी, बस रास्ता बदलना है…
✨ तुम अनमोल हो, तुम्हारी ज़िंदगी किसी भी रिजल्ट से बड़ी है…
❤️ जिंदगी है तो हर सपना पूरा करने का मौका है…

25/03/2026

🚜 "कागज़ों में तरक्की… ज़मीन पर सच्चाई कुछ और!" 🚜
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan का कहना है कि किसानों की आय #दोगुनी ही नहीं, बल्कि तीन गुना और कहीं-कहीं 8 गुना तक बढ़ गई है…
लेकिन सवाल ये है 👇
क्या वाकई खेत में मेहनत करने वाला #किसान भी यही महसूस करता है?
🌾 हकीकत ये है कि आज भी किसान: ▪️ लागत के बोझ से दबा है
▪️ फसल के सही दाम के लिए संघर्ष कर रहा है
▪️ कर्ज़ और मौसम की मार झेल रहा है
📢 अगर सच में बदलाव चाहिए, तो Swaminathan Commission Report को लागू करना ही होगा —
जहां MSP को लागत + 50% के आधार पर तय करने की सिफारिश की गई थी।
🙏 #अन्नदाता की हालत सुधारना सिर्फ #भाषणों से नहीं, मजबूत नीतियों से होगा।
🇮🇳 "जिए जवान, जिए किसान" सिर्फ नारा नहीं, देश की जरूरत है।

17/02/2026

कोई जरूरी तो नहीं कि,
हर बार शरीर की जाँच में #खून, कैल्शियम, विटामिन या अन्य तत्व ही घटते हों।

कभी अपने #व्यक्तित्व की भी जाँच करवा कर देखनी चाहिए .....,

क्या पता ....
#दया, करुणा, प्रेम, #मानवता, दोस्ती, व्यवहारिकता या #इंसानियत भी घट रही हो।


Hanu Samota Taranagar

26/01/2026

भारत का #गौरव है #लोकतंत्र, अमर रहे हमारा #गणतंत्र 🌻

सभी देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !🇮🇳🇮🇳

जय हिंद🇮🇳🇮🇳

18/01/2026

#अदरक वाली चाय ☕☕
🥰🥰
Hanu Samota Taranagar

16/01/2026
15/01/2026

भारतीय #सेना_दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में समर्पित हमारे #सैनिकों के अद्वितीय #त्याग, #अनुशासन और #वीरता को नमन।

आपका साहस और समर्पण ही हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है।
तमाम देश के सैनिकों को सैल्यूट🇮🇳🇮🇳

Want your business to be the top-listed Media Company in Mumbai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Mumbai
331304

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm