APP Live Rajsthan

APP Live Rajsthan

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from APP Live Rajsthan, Media/News Company, Sri Ganganagar.

APP Live Rajsthan एक समाचार संबंधित एवं सूचना पेज है।
यहाँ साझा की गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों व वीडियो पर आधारित है।
किसी भी धर्म, समुदाय या व्यक्ति को ठेस पहुँचाना उद्देश्य नहीं है।

23/05/2026

पंचायत चुनाव टालने के लिए क्या नया दांव खेलने की तैयारी?

23/05/2026

भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के इरादे से केंद्रीय गृह मंत्रालय कई तरह के सिक्योरिटी सिस्टम शुरू करने पर काम कर रहा है। इसकी शुरुआत फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से की जा रही है। जिसके तहत उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के झूला पुल बॉर्डर एंट्री गेट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस एफआरएस सिस्टम को लगा दिया गया है।

कामयाबी मिलने पर इस साल के अंत तक नौ और भारत-नेपाल बॉर्डर एंट्री गेटों पर इन्हें लगाया जाएगा। इसके तहत नेपाल से भारत आने-जाने वाले तमाम नागरिकों को अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए कोई सरकारी आईडी दिखाने के साथ ही इस एफआरएस जांच प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

23/05/2026

आम आदमी पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

पेट्रोल फिर 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा,
मई में तीसरी बार ईंधन के दामों में लगातार बढ़ोतरी,
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी से बढ़े दाम,
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच,
अनिश्चित माहौल के कारण ग्लोबल ऑयल मार्केट में उतार- चढ़ाव,
सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से कीमतों को स्थिर बनाए हुए थीं,
कंपनियों को हर माह करीब 1,000 करोड़ का नुकसान हो रहा था,
ऐसे में अब कंपनियों ने धीरे- धीरे कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी

22/05/2026

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। इस यात्रा से पहले मार्को रुबियो ने एक बड़ा ऐलान किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत जितना ऊर्जा खरीदना चाहे हम उन्‍हें देने के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत अमेरिका का 'महान' साझेदार है। हम भारत के साथ पहले ही और ज्‍यादा ऊर्जा बेचने के लिए बातचीत कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि भारत के कुल पोर्टफोलियो में ज्‍यादा हिस्‍सा हासिल करें। इसी दौरान मार्को रुबियो ने यह भी खुलासा कर दिया कि वेनेजुएला के अंतरिम राष्‍ट्रपति भारत के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे का अभी तक भारत की ओर से ऐलान नहीं किया गया था।

22/05/2026

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,
31 जुलाई कराएं पंचायत-निकाय चुनाव, OBC आयोग 20 जून तक दे रिपोर्ट

22/05/2026

भजनलाल कैबिनेट की बैठक

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा - 'कोर्ट ने कहा कि 20 मई तक OBC आयोग की रिपोर्ट आए तो रिपोर्ट से करा देंगे चुनाव, और नहीं आए तो वैसे करा देंगे चुनाव'

22/05/2026

सादुलशहर में बच्चों के भविष्य के निर्माण को लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजन
हर प्रकार के रोग से मिलेगी निजात

22/05/2026

ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश मंत्रियों के बाद दिल्ली में इसके काउंटर-टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक चल रही है। इसमें भारत ने गुरुवार को शुरू में ही साफ कर दिया कि आतंकवाद को संरक्षण और समर्थन देने वाले देशों को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। निशाना सीधा पाकिस्तान है; और भारत की चिंता से सहमति जताने में रूस और इंडोनेशिया ने जरा भी देरी नहीं की है।

भारत ने ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप (CTWG) की मीटिंग में साफ किया कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बहुत ही जरूरी है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बिना आतंकवादी संगठनों की टेरर फाइनेंसिंग ,रेडिकलाइजेशन,मनी लॉन्ड्रिंग और नई-नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर रोक लगाना मुश्किल है।

22/05/2026

क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर ली है? एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद फैंस और यूजर्स के मन में यही सवाल उठ रहा है। दरअसल, कंगना हाल ही गले में मंगलसूत्र पहने और हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं। एक्ट्रेस के इसी अंदाज को देख सवाल उठ रहे हैं कि क्या कंगना ने गुपचुप शादी कर ली है? किससे शादी की है और कब की?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कंगना रनौत एक घर से निकलती दिख रही हैं और अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रही हैं, जबकि सिक्योरिटी टीम ने उन्हें घेरा हुआ है। माथे पर बिंदी लगाए कंगना ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना है। इस दौरान कंगना की नजर पपाराजी पर तो पड़ी, पर उन्होंने उनसे कोई बात नहीं की, और चुप निकल गईं। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस सवाल पूछने लगे।

22/05/2026

🚨 राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला!

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सरकार को बड़ा आदेश दिया है।
अदालत ने 31 जुलाई 2026 तक पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही OBC आयोग को 20 जून 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
भजनलाल सरकार पर तय समय में चुनाव कराने का दबाव बढ़ गया है, वहीं कांग्रेस ने फैसले का स्वागत किया है।

⚖️ हाईकोर्ट ने दिसंबर तक चुनाव टालने की मांग को भी खारिज कर दिया।

📍 जयपुर, राजस्थान

👇 पूरी खबर कमेंट में पढ़ें
📲 ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए “हमारा बीकानेर” को फॉलो करें।

22/05/2026

दुनिया बहुत जल्द दिल्ली की धमक देखने वाली है. भारत में ब्रिक्स के मंच से नया वर्ल्ड ऑर्डर दिखेगा. पश्चिम एशिया तनाव के बीच दुनिया को एक ही मंच पर मजबूत तिकड़ी दिखेगी. हम बात कर रहे हैं पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग की. सितंबर महीने में ब्रिक्स समिट होने वाली है. यह ब्रिक्स समिट नई दिल्ली में होगी.

Want your business to be the top-listed Media Company in Sri Ganganagar?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Sri Ganganagar
335001