SFI Solan

SFI Solan

Share

SFI Solan is the Official page of SFI District Committe, Solan (H. P). Study to analyze today,
Struggle for better tomorrow.

12/05/2026

Rise in Rage!
Scrap NTA
Justice for the students.

BJP government is looting the aspirations of the students.

Join the nationwide protest.

23/04/2026

एस एफ आई प्रोजेक्ट परवाज़ के ज़रिए हिमाचल प्रदेश में जितने भी कॉलेज हैं उनमें पढ़ने वाले छात्र जो आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रवेश पाना चाहते हैं उनके लिए मुफ्त कोचिंग देने का काम कर रही है और इसी के तहत आज सोलन जिला के कंडाघाट कॉलेज में छात्रों के बीच पर्चा वितरण करने गए ।

17/04/2026

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI-HP) 15 अप्रैल को जेपी विश्वविद्यालय में भी B Tech की पढ़ाई करने वाला एक छात्र अपने हॉस्टल की बालकनी से आत्महत्या करने का प्रयास करता है यह बताया जा रहा है कि उसके आत्महत्या करने के पीछे का कारण हॉस्टल का प्रशासन है हॉस्टल की प्रशासन के द्वारा लगातार उसे छात्र का मानसिक शोषण किया जा रहा था जिससे परेशान होकर 15 अप्रैल की रात को उसे छात्र ने आत्महत्या जैसा एक बड़ा कम उठाने का प्रयास किया हालांकि समय रहते बाकी छात्रों ने उसे देख लिया और उसके बाद तुरंत उसे शिमला IGMC अस्पताल ले जाया गया और अभी भी उसे छात्र की हालत गंभीर है वह छात्र जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है ।
हम देखते हैं कि लगातार निजी विश्वविद्यालय से इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही है बीते 1 महीने के अंदर सोलन के विश्वविद्यालय से यह दूसरी घटना हम सभी के सामने आई है इससे पहले शूलिनी यूनिवर्सिटी से भी इस तरह की आत्महत्या की घटना सामने आई थी और अभी जेपी यूनिवर्सिटी से भी यह घटना हम सभी के सामने आ गई यहां पर सवाल यह उठता है कि क्या निजी शिक्षण संस्थान सच में आज आम बच्चों के लिए पढ़ने की योग्य रह गए हैं एक तरफ तो ये विश्वविद्यालय वाले यहां पढ़ने वाले छात्रों से लाखों रुपए फीस लेते हैं और इसके बाद भी यहां पढ़ने वाले छात्रों के साथ लगातार इस तरह की घटनाएं हमें देखने को मिलती है।
इन घटनाओं से स्पष्ट है कि जब शिक्षण संस्थान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहते हैं चाहे वह शोषणकारी प्लेसमेंट हो, मानसिक उत्पीड़न हो, या शिकायतों की अनदेखी, तो यह सीधे-सीधे छात्रों के जीवन पर हमला बन जाता है। इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में छात्र आत्महत्याओं पर चिंता जताते हुए स्पष्ट किया है कि संस्थानों की Duty of Care होती है। इसमें प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र, मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रणाली और उत्पीड़न के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। इन व्यवस्थाओं की अनुपस्थिति ही ऐसी त्रासदियों को जन्म देती है।
एसएफआई–सोलन यह दोहराती है कि जब तक संस्थागत जवाबदेही तय नहीं की जाती और एक मजबूत, संवेदनशील तंत्र विकसित नहीं किया जाता, तब तक ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता ।
एस एफ आई इस प्रकार की घटनाओं का कड़ा विरोध करती है और सोलन जिला के पुलिस प्रशासन से भी जमा करती है कि इस घटना की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की जाए जिससे विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला हर छात्र खुद को सुरक्षित समझ सके।

Photos from SFI Solan's post 16/04/2026

आज SFI जिला कमेटी सोलन द्वारा साथी सिया को श्रद्धांजलि दी गई |

16/04/2026

आज SFI जिला कमेटी सोलन द्वारा साथी सिया को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही साथ SFI द्वारा यह मांग भी उठाई कि उसे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से हम देखते हैं कि दिन प्रतिदिन नशा बढ़ता जा रहा है उस पर भी अंकुश लगाया जाए और प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने बनाया जाए जिससे हिमाचल प्रदेश में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सके और प्रदेश सरकार द्वारा उसके घर वालों को 10 लाख की राशि तुरंत दी जाए |

14/04/2026

सरकाघाट में लड़की की हत्या के बाद इस लड़की ने जो कहा वो इस समाज और सरकार के मुंह पर करारा थप्पड़ हैं।

14/04/2026

Remembering Dr B.R. Ambedkar on his 135th Birth Anniversary.

13/04/2026

SFI सोलन जिला कमेटी सरकाघाट के गोपालपुर में 19 वर्षीय कॉलेज पड़ रही छात्रा और SFI की कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या की घटना पर गंभीर चिंता व गहरा दुख व्यक्त करती है। यह प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था से जुड़ी एक अमानवीय घटना है। SFI मांग करती है कि सरकार तुरन्त इस घटना को अंजाम देने वाले कातिलों को पकड़ कर कानून के हवाले करे।

01/04/2026

MBA छात्र नितिन की मौत पर SFI का आक्रोश, शूलिनी विश्वविद्यालय पर लगाए संस्थागत हत्या के आरोप

Want your school to be the top-listed School/college in Solan?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

SFI District Committee Office, Near Suri Medical Shop, Old Bus Stand
Solan
173212