Dr Radha Raman Shastri

Dr Radha Raman Shastri

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr Radha Raman Shastri, Politician, Shimla.

23/03/2026

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री, प्रखर बुद्धिजीवी एवं प्रेरणास्रोत डॉ. राधा रमण शास्त्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं |

एक कुशल राजनेता, प्रबुद्ध साहित्यकार एवं ओजस्वी वक्ता के रूप में आपका मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य धरोहर है। आपके द्वारा शिक्षा एवं सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य आज भी प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत हैं।

ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।

“आपका अनुभव हमारा संबल है, आपकी मेधा हमारा गौरव।”

19/03/2026

“या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”

आपको और आपके पूरे परिवार को भी चैत्र नवरात्रि, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और हिन्दू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) की अनंत शुभकामनाएँ।

माँ दुर्गा की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे। यह नूतन वर्ष आपके जीवन में अपार सुख, अटूट समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

शक्ति स्वरूपा माँ आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें।

13/03/2026
15/02/2026

हमारा देश भारत त्योहारों का देश है | सभी त्योहारों में महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है।
फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसीलिए इसे महाशिवरात्रि अथवा कालरात्रि कहा गया। कई स्थानों पर यह भी माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि की सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
हमारे देश का हर त्योहार हमें इकट्ठा होनें, खुशियाँ बाँटने, और समाज के हित में कुछ करने का मौका देता है | हमें चाहिए कि महाशिवरात्रि के दिन भी हम समाज के हित के लिए अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ अवश्य करे | परहित में किये गए यह सारे कर्म, हमें भगवान के ज्यादा करीब ले जाते हैं | हमें भी भगवान शिव से प्रार्थना करनी चाहिए जिस तरह उन्होंने शिकारी चित्रभानु के ह्रदय को निर्मल और पवित्र किया, हमारे ह्रदय को भी उसी तरह निर्मल और पवित्र करे |
आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ!

13/02/2026
11/02/2026

From 2023

10/02/2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे डॉक्टर राधा रमण शास्त्री ने केंद्र सरकार से RDG बहाल करनी की माँग उठाई

03/02/2026

उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में चौपाल से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में 3 यात्रियों के असामयिक निधन और कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

मेरी गहरी संवेदनाएँ दिवंगतों के परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें, शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें और सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।
ॐ शांति 🙏

26/01/2026

🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳

26 जनवरी हमारे देश के इतिहास का एक गौरवशाली दिन है।
आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनने की दिशा में कदम बढ़ाया।

यह दिन हमें हमारे संविधान निर्माताओं के त्याग, दूरदर्शिता और आदर्शों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया।

आइए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे और देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देंगे।

आप और आपके परिवार को 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय हिंद! 🇮🇳

20/10/2025

दीपावली के इस पावन पर्व पर आपके जीवन में खुशियों का उजाला और समृद्धि का प्रकाश छा जाए।
आपका घर प्रेम, आनंद और सौहार्द से भरा रहे, और माँ लक्ष्मी व गणेश जी की कृपा से जीवन में नए अवसर और सफलताएँ मिलें।

आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ I

शुभ दीपावली I

डॉ. राधा रमण शास्त्री
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश l

02/09/2025

भारी बारिश के कारण हिमाचल की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है। विशेषकर चौपाल क्षेत्र में सड़कें और संचार सेवाएँ बुरी तरह प्रभावित हैं, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिन समय में मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें।

आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियाँ बरतें। ईश्वर हिमाचल के सभी लोगों को इस कठिन परिस्थिति से जूझने की शक्ति और साहस प्रदान करे।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Shimla?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address

Shimla