News Fast
मेहनत और अनुशासन।
संस्कृति और सभ्यता।
10 फुट से भी ज्यादा लंबा कोबरा :: किसी को डस जाए तो धराशाई हो जाए.......
किसी भी जीव को मत सताओ।
सांप पकड़ने के बाद उसे चिढ़ाता रहा और कोबरा के काटने पर 3 मिनट में मौत।
जोजोड़ा प्रथा।
जौनसार उत्तराखंड की अनोखी परंपरा जहां दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर आती है।
5 भाइयों की शादी एक साथ।
उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र के खारसी गांव (खत विशालड) में 29 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक और अनोखी शादी संपन्न होने जा रही है। यहाँ एक ही संयुक्त परिवार के 5 भाइयों और 1 बहन की शादी एक ही दिन और एक ही मंडप के नीचे आयोजित की गई है।यह विवाह खारसी गांव निवासी दौलत सिंह चौहान और उनके छोटे भाई मोहन सिंह चौहान के बच्चों का है।दूल्हा-दुल्हन: इस समारोह में दौलत सिंह के तीन बेटों (नरेंद्र, राहुल, प्रदीप प्रीतम अमित सहित कुल 5 भाइयों की शादी होगी। साथ ही, परिवार की इकलौती बेटी (राधिका) का भी विवाह इसी दिन संपन्न होगा।जौनसार बावर की 'जोजोड़ा' परंपरा के अनुसार, यहाँ दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर आती है। इस समारोह में 5 बहुएं एक साथ ससुराल आएंगी और बेटी की विदाई होगी।इस सामूहिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य संयुक्त परिवार की एकता का संदेश देना और फिजूलखर्ची को रोकना है।जौनसार बावर की अनोखी परंपराएंयह क्षेत्र अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है जोजोड़ा प्रथा: आम तौर पर दूल्हा बारात लेकर जाता है, लेकिन यहाँ दुल्हन अपने परिजनों के साथ बारात लेकर दूल्हे के घर पहुँचती है।संयुक्त परिवार: इस क्षेत्र में आज भी कई पीढ़ियाँ एक ही छत के नीचे रहती हैं। #ग्राम खारसी #चकराता #जौनसारीट्रेडिशनलड्रेस #अपना जौनसारी कल्चर
निष्ठुर सिस्टम और मरा हुआ समाज...😢
उड़ीसा से क्योंझर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसने निष्ठुर सिस्टम और संवेदनहीन समाज की पोल खोल कर रख दिया है। एक गरीब लाचार आदिवासी व्यक्ति अपनी मृत बहन का शव कब्र से निकालकर बैंक सिर्फ इसलिए ले गया ताकि वो साबित कर सके कि उसकी बहन अब इस दुनिया में नहीं है।
वह व्यक्ति कुछ दिनों से अपनी बहन के खाते से रुपये निकालने की कोशिश कर रहा था पर बैंक अधिकारी उससे खाताधारक को लेकर आने के लिए बोल रहे थे। उसने बताया कि उसका निधन हो गया है पर वहां सबने इसकी बात को अनसुनी कर दी।
कागजी प्रक्रियाओं की जानकारी के अभाव और परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। जाहिर सी बात है कि उसे किसी ने भी कोई मदद नहीं की होगी...!!
कौन दोषी है?? आकलन कर बताइएगा जरूर..!!
28/04/2026
मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप, BJP नेता फरार, ₹25 हजार का इनाम घोषित
खबर:
फतेहपुर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंगेतर के साथ बुआ के घर जा रही युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि दबंगों ने पहले युवती के मंगेतर को बंधक बना लिया और उसके सामने ही युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे ₹2500 भी ट्रांसफर करवा लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन शुरुआत में कोई सुनवाई नहीं हुई।
बाद में पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कप्तान से की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच तेज की गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी युवराज और ललित को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं तीसरा आरोपी, BJP का मंडल उपाध्यक्ष बबलू ठाकुर, अभी भी फरार है। पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
मामले में लापरवाही सामने आने पर कप्तान ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
28/04/2026
28/04/2026
पंचायती राज चुनाव हिमाचल प्रदेश
आचार संहिता लागू ।
26 और 28 मई मतदान 30 मई को परिणाम।
Click here to claim your Sponsored Listing.