Citizen Update

Citizen Update

Share

News Company

25/05/2026
22/05/2026

“कहते हैं बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता होता है… और समस्तीपुर में दो बहनों का यही प्यार उनकी आखिरी सांस तक साथ निभा गया। वारिसनगर थाना क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव में नहाने गई दो सगी बहनें पानी भरे गड्ढे में डूब गईं। 10 साल की चंदन कुमारी का पैर फिसला और वह गहरे पानी में डूबने लगी। अपनी छोटी बहन को बचाने के लिए 16 वर्षीय कोमल कुमारी बिना कुछ सोचे पानी में कूद पड़ी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था… छोटी बहन को बचाने की कोशिश में बड़ी बहन भी गहरे पानी में समा गई। जब तक ग्रामीण और गोताखोर पहुंचते, तब तक दोनों बहनों की सांसें थम चुकी थीं।

22/05/2026

ऑपरेशन लंगड़ा का खौफ : अपराधी डाल रहे हैं हथियार, कुख्यात कैलाश मंडल ने छोड़ी अपराध की दुनिया

भागलपुर, बिहार राज्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन लंगड़ा” का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। अपराधियों में पुलिस कार्रवाई का भय इस कदर बढ़ गया है कि कई अपराधी स्वयं अपराध की दुनिया छोड़ने का ऐलान कर रहे हैं।
इसी क्रम में कैलाश मंडल ने अपराध से तौबा करते हुए अपने हथियारों को गंगाजी में प्रवाहित कर दिया और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की शपथ ली।
कैलाश मंडल ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह अब सामान्य जीवन जीना चाहता है और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करेगा। उसके इस कदम को पुलिस प्रशासन “ऑपरेशन लंगड़ा” की बड़ी सफलता के रूप में देख रहा है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना भी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो अपराधी कानून का पालन करेंगे, उन्हें पुनर्वास और सामाजिक सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा, जबकि अपराध जारी रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लगातार चल रही पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बन रहा है

Want your business to be the top-listed Media Company in Samastipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address

Jahangirpur Kothiya Ward 2
Samastipur
848117L

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm