The Bihar View
"सत्ता का स्थाई विपक्ष"
देश दुनियां सहित बिहार के सभी खबरों को देखने के लिये पेज को लाइक फॉलो करें।
10/06/2026
: समस्तीपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1.25 लाख रुपये लेते रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने दबोचा...
゚
09/06/2026
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की इकलौती उम्मीद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन एक बड़े कानूनी विवाद में फंसने के बाद रद्द हो गया है। रिपोर्ट्स के मुातबिक, नटराजन ने अपने नामांकन फॉर्म में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई थी। प्राप्त अदालती दस्तावेजों ने इस पूरे घटनाक्रम की जो टाइमलाइन उजागर की है, उसने कांग्रेस खेमे में भूकंप ला दिया है, और नटराजन का नामांकन रद्द होना पार्टी के लिए बड़ा झटका है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने की वजह से BJP के महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
09/06/2026
पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर को फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिली है. उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर हुई अहम सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है. मंगलवार को हुई सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं, जिसके बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया. इस फैसले के बाद फिलहाल खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी. हालांकि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई में कोर्ट अंतिम निर्णय लेगा. इस बीच पुलिस भी मामले की जांच जारी रखे हुए है और अगली सुनवाई पर सभी की नजर है।
゚
09/06/2026
भाजपा और पवन सिंह, दोनों के लिए आगे बढ़ने का यही सबसे सुरक्षित रास्ता था। पवन सिंह पहले MLC बन कर राजनीति में स्थापित हों, फिर इसके बाद ऊंची उड़ान भरें। फिलहाल किसी चुनाव से दूर रहना दोनों के फायदेमंद था। पवन सिंह से जुड़े विवाद, उनकी चुनाव राह में रोड़ा बन रहे थे। अच्छे भले वे आसनसोल से चुनाव लड़ रहे थे कि अचानक बंगलिनिया गाना ने सब कुछ बिगाड़ दिया। 2025 के विधानसभा सभा चुनाव में वे उतरने ही वाले थे कि अचानक उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। पवन सिंह चाह कर भी विधान चुनाव नहीं लड़ सके। तब भाजपा के लिए एक ही रास्ता बचा। पवन सिंह को उच्च सदन में भेजा जाए। राज्यसभा चुनाव के समय गठबंधन की मजबूरियों के चलते बीजेपी पवन सिंह को टिकट नहीं दे सकी थी। लेकिन इसकी भरपायी उसने विधान परिषद चुनाव में कर दी।
゚
08/06/2026
खाना पकाने वाली गैस की बढ़ती कीमतों और सब्सिडी पर होने वाले ज्यादा खर्च को देखते हुए, केंद्र सरकार ने सोमवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए सालाना मिलने वाले सब्सिडी वाले गैस सिलिंडरों की संख्या नौ से घटाकर चार कर दी है।
सरकार का कहना है कि यह बदलाव परिवारों द्वारा औसतन इस्तेमाल की जाने वाली गैस की मात्रा को ध्यान में रखकर किया गया है।
मई 2016 में शुरू की गई इस प्रमुख योजना के तहत, लाभार्थियों को शुरू में हर साल 14.2 किलोग्राम वाले 12 सब्सिडी वाले LPG सिलिंडर मिलते थे। पिछले साल इस कोटे को घटाकर 9 सिलिंडर कर दिया गया था और अब इसे और कम करके चार कर दिया गया है।
゚
08/06/2026
पश्चिम बंगाल में विधायक दल में बिखराव के बाद टीएमसी संसदीय दल में टूट कन्फर्म हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद में अलग व्यवस्था देने की मांग की है। सांसदों ने अपने पत्र में बताया है कि वह एनडीए में शामिल होना चाहते हैं।
हस्ताक्षर करने वालों में अरुप चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, शताब्दी राॅय, जगदीश वसुनिया, काकोली घोष दस्तीदार, प्रसून बनर्जी, कालीपदा सोरेन, शर्मिला सरकार, जून मालिया, वापी हलदर, असित मल, सुवेंदु शेखर रॉय समेत 20 सांसद बताए जा रहे हैं। बागी गुट की नेता के तौर काकोली घोष दस्तीदार को मान्यता देने की मांग की गई है।
08/06/2026
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से सास और दामाद की शादी का अनोखा मामला सामने आया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी ही सास से शादी कर ली। दोनों ने कानपुर नगर कोर्ट पहुंचकर कानूनी रूप से विवाह किया और बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नवविवाहित जोड़ा अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए लोगों से आशीर्वाद देने की अपील करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हैरानी फैल गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक युवक अपनी सास के संपर्क में लंबे समय से था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। बाद में दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना साथ रहने का निर्णय लिया। इसके बाद दोनों कानपुर नगर कोर्ट पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शादी कर ली।
रिपोर्ट्स के अनुसार दामाद अपनी सास को घर से लेकर गया था। इसके बाद दोनों की कोर्ट मैरिज की जानकारी सामने आई। वायरल वीडियो में दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है और साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई है।
゚
08/06/2026
फालता से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को राज्य पुलिस की STF ने गिरफ्तार किया है। उन्हें आज सुबह नेपाल बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। काफी दिनों से फरार रहने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
゚
#समस्तीपुर #खानपुर ताड़ी पीने के विवाद में युवक की हत्या।
゚
07/06/2026
| तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपए का इजाफा कर दिया है. जिसके बाद अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपए हो गई है. दिल्ली-एनसीआर में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम अब 942 रुपए हो गए हैं. वहीं 5 किलो वाले सिलेंडर का रेट 339 रुपए है. इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3 हजार 113 रुपए 50 पैसे पर कायम है.
Click here to claim your Sponsored Listing.