Fans of Ritesh Ranjan

Fans of Ritesh Ranjan

Share

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, बिहार सह सांसद प्रतिनिधि

(संस्थापक :- दस्तक.. एक सामाजिक बदलाव)

25/06/2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा, सहरसा के पूर्व जिलाध्यक्ष मित्रवत श्री बिजय बसंत जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि और मधुरता से सदैव परिपूर्ण रहे। आप दोनों का साथ यूँ ही अटूट बना रहे तथा जीवन का प्रत्येक नया दिन नई सफलताओं, खुशियों और मंगलमय अवसरों का संदेश लेकर आए।💐

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 24/06/2026

सेवा के प्रेरणादायी दो वर्ष – जनविश्वास से जनविकास तक

खगड़िया की महान जनता की आशाओं, विश्वास और आकांक्षाओं का लोकसभा में सशक्त प्रतिनिधित्व करते हुए माननीय सांसद Rajesh Verma जी के सेवा के दो वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए गर्व, संतोष और उत्साह का विषय है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।

खगड़िया खेल भवन में आयोजित सम्मान समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच अटूट विश्वास, जुड़ाव और समर्पण का जीवंत प्रतीक बना। इस अवसर पर माननीय सांसद जी ने बीते दो वर्षों में क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया, जो उनके पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व को दर्शाता है।

सेवा को साधना और जनकल्याण को अपना संकल्प मानकर आपने खगड़िया संसदीय क्षेत्र को विकास की एक नई पहचान दी है। ₹8339 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की स्वीकृति केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि हर गाँव, हर गरीब, हर युवा और हर किसान के सपनों को साकार करने की मजबूत नींव है। यह आपके अथक परिश्रम, दूरदृष्टि और क्षेत्र के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत प्रमाण है।

आपके नेतृत्व में खगड़िया आज विकास, विश्वास और बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में आपके मार्गदर्शन में यह क्षेत्र और भी ऊंचाइयों को छुएगा तथा हर घर में खुशहाली और समृद्धि का प्रकाश पहुंचेगा।

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 21/06/2026

आज सहरसा के पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु सर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किए।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिस दक्षता, संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ कानून-व्यवस्था को संभाला, वह सहरसा के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। मुझे भी कई अवसरों पर उनसे कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विषयों में सहयोग प्राप्त हुआ, जो अत्यंत सराहनीय रहा।

सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है, किंतु अपने उत्कृष्ट कार्यशैली, सहज व्यवहार और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने आमजन के हृदय में जो विशेष स्थान बनाया है, वह सदैव याद किया जाएगा।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी दायित्वों में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 21/06/2026

मेरे जीवन के प्रथम गुरु, मेरे मार्गदर्शक, मेरे आत्मविश्वास की सबसे बड़ी ताकत और मेरी प्रेरणा स्रोत मेरे पूज्य पिताजी को पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आपके संस्कार, संघर्ष, त्याग और स्नेह ने मुझे हर परिस्थिति में आगे बढ़ने और जनसेवा की शक्ति दी है। आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 21/06/2026

बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री व BJP Bihar के कद्दावर नेता श्री Samrat Choudhary जी को शादी की सालगिरह पर ढ़ेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं.....

ईश्वर से प्रार्थना है प्रत्येक नया दिन, आपके दाम्पत्य जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आये। 💐💐💐

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 21/06/2026

योग करें, निरोग रहें!

आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सहरसा द्वारा नगर अध्यक्ष अभिनंदन जी के आवास पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

दोस्तों योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन को भी शांत और स्थिर करता है। आज के सत्र में यह अनुभव और भी गहरा हुआ – शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ मानसिक शांति की अनुभूति हुई। आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि योग को केवल एक दिन की गतिविधि न मानें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

इस योग शिविर में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष साजन शर्मा जी, महामंत्री शशिभूषण सिंह जी, भाजपा नेता विजय बसंत जी, शशिशेखर सम्राट जी, रौशन गांधी जी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 19/06/2026

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बाजार निवासी एवं सुप्रसिद्ध अधिवक्ता श्री मिथलेश भगत जी की माताजी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

आज उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की तथा अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस दुःखद घड़ी में हम सभी की संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 19/06/2026

आज बीबीसी लंदन के वरिष्ठ पत्रकार एवं बनमा इटहरी प्रखण्ड अंतर्गत पहलाम निवासी आदरणीय श्री Manikant Thakur जी से आत्मीय मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।

इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। उनकी गहरी समझ, अनुभव और निष्पक्ष दृष्टिकोण ने कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर नई सोच प्रदान की।

मणिकांत ठाकुर जी जैसे अनुभवी पत्रकार से संवाद हमेशा प्रेरणादायी होता है। उनसे हुई यह मुलाकात निश्चित रूप से ज्ञानवर्धक एवं मार्गदर्शक रही। उनके स्वस्थ, उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना करता हूँ।

Photos from Fans of Ritesh Ranjan's post 19/06/2026

आज हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर रहा, हमारे महारस पंचायत के वर्तमान मुखिया प्रेम कुमार उर्फ पंचू सिंह का नए प्रतिष्ठान राजश्री टेंट एजेंसी सह राजश्री फ्लॉवर डेकोरेशन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।

यह नया प्रतिष्ठान न केवल उनके मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और बेहतर सेवाओं का एक नया अवसर भी प्रदान करेगा। मुखिया जी के दामाद अमित कुमार सोनी को इस नए सफर की शुरुआत के लिए हृदय से ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका यह प्रयास दिन-दूनी रात-चौगुनी प्रगति करे और आप निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

इस शुभ अवसर पर मेरे साथ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार सिंह जी, प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अमित कुमार सोनी जी, मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह जी, पत्रकार कुमोद सिंह आनंद, जदयू बनमा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह जी, घरदौर पंचायत के मुखिया मुकेश शर्मा जी, लोजपा नेता श्याम भारती जी, मोहम्मद इकबाल आलम जी, महारस पंचायत उपमुखिया संतोष यादव जी, रामचंद्र यादव जी, किशोर कुमार वर्मा जी, नवीन कुमार शर्मा जी, सरपंच प्रतिनिधि जयकांत कुमार जी, रंजीत सिंह कुशवाहा जी सहित कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Saharsa?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address

Simri Bakhtiyarpur
Saharsa