Hum Mazdoor

Hum Mazdoor

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hum Mazdoor, Digital creator, rajeev nagar rohtak, Rohtak.

'हम' मजदूरों के साथ थे और रहेंगें। मजदूरों-शोषितों की उन आवाज़ों को,जिसको अनसुना किया जाता या दबा दिया जाता है, उठाने का काम करते हैं। आप इस पेज को फॉलो।
📱9416093439
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें 👇
https://www.youtube.com/@HumMazdoor

Photos from Hum Mazdoor's post 18/06/2026

रोहतक में मिड डे मिल वर्कर्स का प्रदर्शन।

Photos from Hum Mazdoor's post 18/06/2026

वर्षों पुरानी बेगारी बर्दाश्त नहीं, सभी ग्रामीण चौकीदारों को कुशल श्रेणी के मजदूर का न्यूनतम वेतन दे सरकार।

प्रेस विज्ञप्ति
पानीपत (18 जून 2026) सभी ग्रामीण चौकीदारों को कुशल श्रेणी के मजदूर का न्यूनतम वेतन देने काम के घंटे निर्धारित करने,5लाख रू रिटायरमेंट बेनिफिट देने समेत लंबित मांगों को लेकर 21 जून को मतलोड़ा में पंचायत मंत्री के आवास पर मास डेपुटेशन से होगा निर्णायक आंदोलन का आगाज।
उक्त निर्णय आज सीटू जिला कार्यालय में आयोजित हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की राज्यस्तरीय कन्वेंशन में लिया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा के राज्य प्रधान मदन कलरा ने की और मंच संचालन महासचिव कलीराम ने किया। कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए सीटू हरियाणा के प्रांतीय उपाध्यक्ष और ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि अंतोदय का नारा देने वाली वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों की बजाय पूंजीपतियों की सेवा में लगी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दिसंबर 2025 में न्यूनतम वेतन रिवाइज करने को लेकर बनी त्रिपक्षीय वार्ता कमेटी के 23196 न्यूनतम वेतन करने की सिफारिश को खारिज कर सरकार ने एकतरफा ढंग से 15220 रुपए की घोषणा करके प्रदेश के मजदूरों की पीठ में छुरा होता है। अब इस घोषित न्यूनतम वेतन को लागू करवाने की मांग कर रहे हैं मजदूरों की जायज आवाज को सुनने के लिए बजाय सरकार अभी भी खुले तौर मजदूरों के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चौकीदार जो समाज के सबसे वांछित हिस्सों से आते हैं,उनके मानदेय में बढ़ोतरी न करके उनके साथ छलावा कर रही है। उन्होंने प्रदेश भर से आए ग्रामीण चौकीदारों का आह्वान करते हुए कहा कि देशव्यापी आंदोलन के तहत केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त को होने वाले जेल भरो आंदोलन में बढ़ चढ़कर ग्रामीण चौकीदार पर चढ़कर हिस्सेदारी करने का आह्वान किया।

कन्वेंशन में बोलते हुए सीटू राज्य सचिव कामरेड विनोद ने कहा कि वर्षों से ग्रामीण चौकीदार के रूप में गांव में सेवाएं दे रहे हैं ग्रामीण चौकीदारों को कुशल श्रेणी के मजदूर का दर्जा मिलना चाहिए। अलग-अलग तरह से ग्रामीण चौकीदारों से ली जा रही है बेगारी पर रोक लगाई जाए। सभी ग्रामीण चौकीदारों को इएसआई के तहत कर कर रिटायरमेंट पर 500000रू रिटायरमेंट बेनिफिट दिया जाए। इसके साथ ही ग्रामीण चौकीदार की अचानक मृत्यु होने पर मुआवजे के साथ उसके परिवार को चौकीदार की नौकरी सुनिश्चित की जाए।
आगामी आंदोलन की घोषणा करते हुए ग्रामीण चौकीदार सभा के अध्यक्ष मदन कलर और महासचिव कलीराम ने कहा कि आने वाली 21 जून को ग्रामीण चौकीदार सभा का मास डेपुटेशन मतलोडा में पंचायत मंत्री की आवास पर प्रदर्शन करेगा। इसके बाद 20 जून से 30 जून तक प्रदेश के सभी ब्लॉकों में सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए के ख़िलाफ़ विरोध कार्रवाई आयोजित की जाएगी और आगामी 5 जुलाई को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर प्रदेश भर से हजारों ग्रामीण चौकीदार पडाव डालेंगे ।

कन्वेंशन को सभा के पूर्व राज्य अध्यक्ष परवारा राम, उपाध्यक्ष बाबूराम, कोषाध्यक्ष भगत सिंह, सचिवमंडल सदस्य संजीत, सुशील, श्रवण, ललिता, भतेरी देवी, अनिल कुमार, इमरान, वेद प्रकाश, ज्ञानेंद्र पलवल, बलवान, राजेश गन्नौर ने भी अपने विचार रखें।
जारीकर्ता
कलीराम, महासचिव, हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा (सीटू)

Photos from Hum Mazdoor's post 18/06/2026

कैथल की मिड डे मिल वर्कर्स उतरी सड़कों पर।

Photos from Hum Mazdoor's post 18/06/2026

यमुनानगर में मिड डे मिल वर्करों का जोरदार प्रदर्शन।

Photos from Hum Mazdoor's post 18/06/2026

अंबाला में मिड डे मिल वर्करों ने किया पुतलादहन।

Photos from Hum Mazdoor's post 18/06/2026

कुरुक्षेत्र में मिड डे मिल वर्करों ने किया शिक्षा मंत्री का पुतलादहन।

Photos from Hum Mazdoor's post 18/06/2026

नाबालिग लड़की के साथ दुराचार के खिलाफ होगा अपराधी को कड़ी सजा दिलवाने के लिए संयुक्त आंदोलन।
#

18/06/2026

श्रम कल्याण बोर्ड की पूर्ण बहाली तथा मजदूरों को सभी लाभ न मिलने तक निर्माण मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा!

17/06/2026
17/06/2026

सिवानी में पुलिस और मजदूर आमने सामने।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rohtak?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Rajeev Nagar Rohtak
Rohtak
124001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm