LIC Rohtak - Life Insurance Updates

LIC Rohtak - Life Insurance Updates

Share

This page is to serve Rohtak city people with the benifits of LIC. They can contact freely to take advice , policies , and problem related to LIC.

Contact 9466457476 JAGAT SINGH GILL

13/12/2021
25/10/2020

LIC का शानदार प्लान, एक किस्त देकर हर महीने पाएं 19 हजार रुपए, जिंदगीभर होगी कमाई!

LIC Jeevan Akshay Policy: एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम जीवन अक्षय-7 (प्लान नंबर 857) है. इसमें आप सिर्फ एक बार पैसा लगाकर जिंदगी भर कमाई कर सकते हैं.

एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम जीवन अक्षय-7

नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए नए-नए इंश्योरेंस प्लान लेकर आती रहती है. कंपनी ने हाल ही में ग्राहकों के लिए एक खास प्लान शुरू किया था, जिसमें आप सिर्फ एक बार पैसा लगाकर जिंदगी भर कमाई कर सकते हैं. इस खास प्लान का जीवन अक्षय है. जिन भी लोगों को बुढ़ापे में पेंशन की चिंता रहती है उनके लिए ये बेस्ट प्लान है. इस प्लान को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इस पॉलिसी के जरिए जिंदगीभर कमाई कर सकते हैं-

क्या है LIC का ये प्लान

एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम जीवन अक्षय-7 (प्लान नंबर 857) है. यह सिंगल प्रीमियम वाली नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और पर्सनल एन्युटी स्कीम है. यह पॉलिसी 25 अगस्त, 2020 से शुरू हो चुकी है.

कौन ले सकता है ये खास प्लान

यह प्लान 30 वर्ष से 85 वर्ष तक की आयु के लिए उपलब्ध है. दिव्यांगजन (विकलांग आश्रित) को फायदा पहुंचाने के लिए भी योजना खरीदी जा सकती है. पॉलिसी जारी होने के तीन महीने बाद लोन की भी सुविधा मिलती है. मतलब ये कि पॉलिसी होल्डर लोन भी ले सकेंगे.

कैसे मिलेंगे 19 हजार रुपये महीना

इस पॉलिसी में आप न्यूनतम 1,00,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. अगर आप इस पॉलिसी में एकमुश्त 4072000 रुपये का निवेश करते हैं तो हर महीने 19 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं.

मिनिमम मिलेगी 12 हजार रुपये एन्युटी

इस प्लान को आप मंथली, 3 महीने, 6 महीने और एक साल की एन्युटी के मोड में खरीद सकते हैं. इसमें ग्राहकों को न्यूनतम 12 हजार रुपए एन्युटी मिल सकती है.

मिल सकती है जॉइंट लाइफ एन्युटी

इस पॉ़लिसी में एक ही परिवार के दो लोगों, एक ही परिवार के वंशजों (दादा-दादी, माता-पिता, बच्चे, नाती-पोते), पति-पत्नी या भाई-बहन के बीच ज्वाइंट लाइफ एन्युटी ली जा सकती है. पॉलिसी जारी होने के तीन महीने बाद या फ्री-लुक अवधि की समाप्ति के बाद (जो भी बाद में) कभी भी लोन सुविधा उपलब्ध होगी.

Want your business to be the top-listed Finance Company in Rohtak?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

Rohtak