Dr. Krishan Kumar

Dr. Krishan Kumar

Share

M.L.A, Bawal - 72 (Haryana)
Retd. Director Health Services, Government Of Haryana

Photos from Dr. Krishan Kumar's post 18/05/2026

आज बावल स्थित बिजली कॉलोनी में बिजली विभाग के कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आयोजित बाबा हनुमानजी के भंडारे में सम्मिलित होकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था, सेवा भाव और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति और सनातन परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करते हैं।

बाबा हनुमानजी से समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

17/05/2026

विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर संचार विभाग से जुड़े समस्त कर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को हार्दिक शुभकामनाएं!

आधुनिक तकनीक, बेहतर संचार व्यवस्था एवं डिजिटल कनेक्टिविटी विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डिजिटल एवं संचार तकनीकों के निरंतर विस्तार से सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से पहुंच रही हैं।

16/05/2026

न्याय, कर्म और सत्य के प्रतीक सूर्यपुत्र भगवान शनिदेव जी की जयंती एवं अमावस्या पर हार्दिक शुभकामनाएं।

शनिदेव महाराज सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और न्यायपूर्ण मार्ग का आशीर्वाद प्रदान करें।

सत्य और कर्म के पथ पर चलने वालों पर सदैव उनकी कृपा बनी रहे।

#शनिदेवजयंती

Photos from Dr. Krishan Kumar's post 14/05/2026

🗞️📰

Photos from Dr. Krishan Kumar's post 13/05/2026

नगर परिषद रेवाड़ी एवं नगर पालिका धारूहेड़ा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज रामपुरा हाउस में विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन श्रीमती विनीता पीपल जी एवं धारूहेड़ा चेयरमैन श्री अजय जांगड़ा जी के साथ उपस्थित होकर हमारे प्रेरणास्त्रोत आदरणीय केंद्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह जी तथा माननीया स्वास्थ्य मंत्री बहनजी आरती राव जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

यह ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के समर्पण और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह विजय उत्सव न केवल सफलता का प्रतीक है, बल्कि आगामी विकास कार्यों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत भी है।

Photos from Dr. Krishan Kumar's post 13/05/2026

नगर परिषद रेवाड़ी एवं नगर पालिका धारूहेड़ा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर आज रेवाड़ी स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। यह शानदार जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी , माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी, माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह जी एवं माननीया स्वास्थ्य मंत्री बहनजी आरती राव जी के नेतृत्व व भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों तथा जनता के अपार विश्वास की जीत है।

रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा की देवतुल्य जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश देकर विकास, सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था पर अपनी मुहर लगाई है।

इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी सम्मानित मतदाताओं, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं भाजपा परिवार के प्रत्येक कर्मयोगी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

13/05/2026

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरमैन पद पर श्रीमती विनीता पीपल जी की ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

यह प्रचंड जीत रेवाड़ी की जागरूक एवं देवतुल्य जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत तथा भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की अटूट आस्था का प्रतीक है।

रेवाड़ी की सम्मानित जनता ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देकर ट्रिपल इंजन सरकार को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की है। साथ ही आदरणीय केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय जननेता श्री राव इंद्रजीत सिंह जी एवं आदरणीया स्वास्थ्य मंत्री बहनजी आरती राव जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं विकास के संकल्प पर भी अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है।

यह विजय जनसेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं विकास के नए अध्याय की शुरुआत है। पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में रेवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

इस ऐतिहासिक विजय हेतु रेवाड़ी की देवतुल्य जनता, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं भाजपा परिवार के सभी कर्मठ साथियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

13/05/2026

धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन पद पर सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा जी को विजय होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। धारूहेड़ा की जागरूक जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन देकर ट्रिपल इंजन सरकार को और मजबूत किया है।

यह विजय हमारे प्रेरणास्त्रोत आदरणीय केन्द्रीय मंत्री श्री Rao Inderjit Singh जी एवं आदरणीया स्वास्थ्य मंत्री बहनजी Arti Singh Rao जी के नेतृत्व में बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और भाजपा परिवार का हृदय से आभार। विश्वास है कि यह जनादेश क्षेत्र में विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।

Nayab Saini BJP Haryana BJP Rewari Vandana Popli BJP Mohan Lal Badoli Bharatiya Janata Party (BJP)

13/05/2026

राष्ट्र प्रथम - कर्तव्य सर्वोपरि! 🇮🇳

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत को सशक्त बनाने के लिए 7 महत्वपूर्ण आह्वान किए -

वर्क फ्रॉम होम अपनाएं, पेट्रोल-डीज़ल की खपत घटाएं, विदेश यात्रा से बचें, स्वदेशी अपनाएं, खाद्य तेल सीमित करें, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें और सोना खरीदने से परहेज करें।

जब करोड़ों भारतीय एकजुट होकर ये छोटे-छोटे बदलाव करें, तो आत्मनिर्भर और सशक्त भारत बनाने से कोई नहीं रोक सकता! जय हिंद।

10/05/2026

आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आइए, अपने मताधिकार का प्रयोग करें और विकास, विश्वास व जनसेवा की सोच को मजबूती दें।

📍 नगर परिषद रेवाड़ी
भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी विनीता पीपल जी को
👉 बैलेट नंबर 2 पर वोट देकर विजयी बनाएं।

📍 नगर पालिका धारूहेड़ा
भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी सत्यनारायण (अजय जांगड़ा) जी को बैलेट नंबर 2 पर भारी मतों से जीत दिलाएं।

साथ ही, सभी वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों को अपना अमूल्य समर्थन दें। आपका एक वोट तय करेगा विकास की दिशा, ट्रिपल इंजन सरकार के साथ
रेवाड़ी और धारूहेड़ा को नई ऊंचाइयों पर ले चलें।
घर से निकलें, वोट करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

Rao Inderjit Singh Arti Singh Rao .ajayjangra

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Rewari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

Bawal
Rewari
123501