RPN News

RPN News

Share

Rewari NEWS

05/06/2026

रेवाड़ी नगर परिषद में एनवायरनमेंट को लेकर नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ मीटंग का आयोजन किया गया

05/06/2026

*विश्व पर्यावरण दिवस पर राज स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज इंटरनेशनल स्कूल द्वारा नेहरू पार्क, सेक्टर-1 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः पौधरोपण से हुई। पर्यावरण क्लब के विद्यार्थियों ने बरगद, पीपल और सहस्रधारा के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही छात्रों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव और स्वच्छता पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर “अब और प्लास्टिक नहीं” का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में भाषण भी दिए गए, जिनमें पर्यावरण बचाने के व्यावहारिक उपायों पर बल दिया गया।
इस दौरान स्कूल निदेशक नवीन सैनी ने कहा कि पर्यावरण शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बच्चों को प्रकृति से जोड़कर व्यावहारिक अनुभव देना आवश्यक है। आज के विद्यार्थी पौधरोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को अपनी आदत में लाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण मिलेगा। इसी सोच के साथ विद्यालय भविष्य में भी हर महीने पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। स्कूल चेयरमैन राजेंद्र सैनी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल देना चाहिए ।
इस मौके पर रामचन्द्र अग्घी प्रधान नेहरु पार्क, निरंजन लाल गुप्ता जनरल सचिव, रविंदर प्रधान RWA सेक्टर-1, अधिवक्ता भूपेंदर नगर पार्षद, डॉ रामफूल, प्रदीप यादव, चेयरमैन- सरस्वती स्कूल, कुसुम गौतम व गणमान्य लोग उपस्थित रहेंI इस अवसर पर पार्क के सफाई कर्मियों को शाल देकर सम्मानित किया व गणमान्य लोगो को भेंट देकर सम्मानित किया I

Photos from RPN News's post 04/06/2026

प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के अंतर्गत आज नगर परिषद रेवाड़ी में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान ऐसे स्ट्रीट वेंडर्स के बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया जिन्होंने शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है तथा विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं स्ट्रीट वेंडर्स के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

03/06/2026

अहीरवाल की बुलंद आवाज़ चिरंजीव राव ने मनाया 40वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं के साथ काटा केक

रेवाड़ी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी, पूर्व विधायक रेवाड़ी चिरंजीव राव ने अपना 40वां जन्मदिवस अपने निवास स्थान मॉडल टाउन, रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके पिता पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव, माताजी श्रीमती शकुंतला यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

जन्मदिवस समारोह के दौरान पूरे दिन उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कांग्रेस कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर चिरंजीव राव को शुभकामनाएं दीं। वहीं सोशल मीडिया पर भी दिनभर शुभकामनाओं की बाढ़ देखने को मिली। हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चिरंजीव राव के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अहीरवाल क्षेत्र की युवा पीढ़ी की मजबूत आवाज़ बताया। समर्थकों ने कहा कि चिरंजीव राव ने संगठन और जनप्रतिनिधि दोनों भूमिकाओं में अपनी अलग पहचान बनाई है तथा वे युवाओं की उम्मीद और कांग्रेस पार्टी के सशक्त युवा नेतृत्व के रूप में उभरे हैं।

चिरंजीव राव ऐसे राजनीतिक परिवार से आते हैं जिसने दशकों तक अहीरवाल क्षेत्र की जनता की सेवा की है। उनके दादा स्वर्गीय राव अभय सिंह इस क्षेत्र के प्रथम विधायक रहे, जबकि उनके पिता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव रेवाड़ी से लगातार छह बार विधायक निर्वाचित होकर इतिहास रच चुके हैं। जनसेवा और विकास की इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए चिरंजीव राव ने भी अपने संघर्ष, संगठनात्मक क्षमता और जनता से जुड़ाव के बल पर राजनीति में विशेष स्थान बनाया है।

छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले चिरंजीव राव ने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह-प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने रेवाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक क्षमता का परिचय दिया। विधायक के रूप में उन्होंने किसानों, युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं समाज के कमजोर वर्गों की आवाज़ को मजबूती से विधानसभा में उठाया।

जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि चिरंजीव राव आज अहीरवाल क्षेत्र के युवाओं की उम्मीद, जन-जन की आवाज़ और कांग्रेस के उभरते हुए राष्ट्रीय नेताओं में से एक हैं। मात्र 40 वर्ष की आयु में उन्होंने जिस प्रकार संगठनात्मक और राजनीतिक नेतृत्व का परिचय दिया है, उससे उनके उज्ज्वल भविष्य की व्यापक संभावनाएं दिखाई देती हैं।

इस दौरान पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में चिरंजीव राव क्षेत्र, प्रदेश और देश की राजनीति में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

03/06/2026

रेवाड़ी - चोर 6 लाख नगद व लाखों रुपये का सोना लेकर हुए फरार* पीड़ित परिवार ने बेटे के इलाज के लिए जमा किए थे रुपये *दो दिन बाद होना था बेटे का ऑपरेशन गुड़गांव के फोर्टीज अस्पताल में

03/06/2026

रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

03/06/2026

रेवाड़ी कुणाल यादव ने टेनिस में हासिल किया प्रथम स्थान

02/06/2026

रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल व 32 पार्षदों का शपथ ग्रहण * केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की शिरकत

02/06/2026

रेवाड़ी से रिंगस तक ट्रेन सेवा शुरू केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

02/06/2026

भाजपा नेता सुनील मूसेपुर ने किस पूर्व पार्षद को कहा लुटेरा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को बताई हकीकत

रेवाड़ी (राजकुमार)
रेवाड़ी की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी का दौर तेज है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और चुनावी रणनीतिकार सुनील मूसेपुर ने एक पूर्व पार्षद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें "लुटेरा" तक कह दिया। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। मूसेपुर का आरोप है कि कुछ लोग केवल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर जनता को भ्रमित करते रहे हैं और वर्षों तक रेवाड़ी के विकास को पीछे धकेलने का काम किया है।
सुनील मूसेपुर ने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और केवल तस्वीरों के आधार पर किसी नेता की विश्वसनीयता तय नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पूर्व जनप्रतिनिधि चुनाव के समय बड़े नेताओं के साथ मंच साझा करते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं और स्वयं को जनता का सबसे बड़ा हितैषी बताने की कोशिश करते हैं, लेकिन वास्तविकता में उनके कार्यकाल के दौरान रेवाड़ी की जम कर लुटा।
मूसेपुर ने कहा कि रेवाड़ी की जनता ने लंबे समय तक ऐसे लोगों को देखा है, जिन्होंने व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता दी और जनहित को पीछे छोड़ दिया। उनका कहना था कि बड़े नेताओं के नाम का सहारा लेकर राजनीति करने वाले कुछ लोग जनता के विश्वास का दुरुपयोग करते रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि केवल राव इंद्रजीत सिंह के साथ तस्वीर खिंचवाने से कोई व्यक्ति जनता का सेवक नहीं बन जाता, बल्कि उसकी पहचान उसके कार्यों से होती है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Rewari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address

Rewari
Rewari
123401