Mission Ahir Regiment

Mission Ahir Regiment

Share

अहीर रेजिमेंट हक़ है हमारा

12/06/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं गांधीजी के "भामाशाह" बद्री अहीर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

12/06/2026

जहाँ मैटर बड़े होते है, यादव वहा खड़े होते है..!!

12/06/2026

अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में गांव मेई की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अमिता यादव और उनके पुत्र द्रोण यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।

द्रोण यादव – स्वर्ण पदक,अमिता यादव – रजत पदक

78 देशों के 600 से अधिक खिलाड़ियों के बीच मां-बेटे की इस प्रेरणादायक जोड़ी ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा और मेहनत किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।

अमिता यादव इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित द्वितीय एशियाई योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते थे तथा ऑल इंडिया पुलिस गेम्स 2024 में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

वहीं द्रोण यादव ने नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, ऑल इंडिया सीबीएसई स्पोर्ट्स मीट, ऑल इंडिया स्कूली खेलों और खेलो इंडिया गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मां-बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दोनों की सफलता पूरे हरियाणा, नारनौल और यादव समाज के लिए गर्व का विषय है। परिवार के सभी सदस्यों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई, जिनके सहयोग और समर्पण ने इस सफलता को संभव बनाया।

हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं।

11/06/2026

झज्जर के गांव खेड़ी खुम्मार (झज्जर) निवासी नरेन्द्र उर्फ काला की पुत्री समीक्षा ने राष्ट्रीय रैंकिंग सीरीज़ कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से पूरे गांव, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

समीक्षा ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस शानदार उपलब्धि के आधार पर उन्होंने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप ट्रायल के लिए भी सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर लिया है। यह ट्रायल 13 जून को इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

समीक्षा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान है। वह परमजीत स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जहां परमजीत पहलवान जी, नरेंद्र सर एवं अजय कोच के मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

हमें उम्मीद है कि वह आगामी विश्व कैडेट ट्रायल में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

समीक्षा की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

11/06/2026

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं I

10/06/2026

अहीरवाल की पावन धरती महेंद्रगढ़ के इस वीर सपूत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की परंपरा आज भी जीवित है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 7 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के जांबाज अधिकारी मेजर आशीष कुमार यादव को उनकी अदम्य वीरता, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।

नवंबर 2024 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान मेजर आशीष यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना पूरे ऑपरेशन का प्रभावी नेतृत्व किया। उनके साहस, सूझबूझ और रणकौशल के परिणामस्वरूप दो खूंखार आतंकवादी ढेर किए गए और मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

मेजर आशीष कुमार यादव जी को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं कोटि-कोटि नमन।

जय हिंद! वंदे मातरम्!

09/06/2026

रेवाड़ी जिले के गांव कंवाली की बेटी पायल यादव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर दिया है।

बैंकॉक में आयोजित एशियन ओशिनिया ओपन पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की प्रतिभाशाली पैरा पावरलिफ्टर पायल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक और 2 रजत पदक अपने नाम किए।

08/06/2026

राजस्थान के शाहपुरा क्षेत्र के घासीपुरा निवासी श्रीमती पूजा यादव धर्मपत्नी श्री जयराम यादव का राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत) भर्ती परीक्षा में 72वीं रैंक के साथ चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

08/06/2026

मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले फिरोजाबाद जिले के इशाकपुर गाँव के वीर सपूत, अमर शहीद संजय यादव जी को कोटि-कोटि नमन।

07/06/2026

'हम यादववंशी लोग हैं, गाय हमारे लिए हमेशा से पूज्य रही है, उसे बचाने के लिए जो भी बन पड़ेगा हम लोग करेंगे'

Want your organization to be the top-listed Government Service in Rewari?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address

Rewari