Vindhya Jagran
Digital Media
श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रीयुत परिसर में दी श्रद्धांजलि
रीवा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेसजनों ने एसएफएफ चौराहा स्थित श्रीयुत परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। दोपहर 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीनिवास तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर महापौर अजय मिश्रा, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रहलाद सिंह, लखन खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके बाद अमहिया स्थित श्रीनिवास तिवारी के निज निवास पर भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे और श्रीनिवास तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सेवा संकल्प अभियान में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने किया रक्तदान,
रीवा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत कृष्णा ऑडिटोरियम में हुई। इस दौरान एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने किया और स्वयं भी रक्तदान किया।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि रक्तदान से दोहरे लाभ होते हैं। इससे शरीर में नया रक्त आने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साथ ही दूसरे व्यक्ति को जीवन देने का काम भी होता है।इसके बाद दोपहर में सुंदरकांड का आयोजन तथा शाम को आशीर्वाद स्वरूप ‘घर-घर दीप जले’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
**
सिरमौर चौराहे पर समर्थन में पहुंचे कांग्रेस विधायक पुलिस ने उठाया
रीवा। कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा को पुलिस ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की इस कार्रवाई और धरना स्थल हटाए जाने के बाद सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा समर्थन में सिरमौर चौराहे पहुंचे।विधायक के चौराहे पर पहुंचने के बाद पुलिस और अनुविभागीय अधिकारी ने उन्हें बलपूर्वक वाहन में बैठाकर पुलिस हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति उग्र रूप नहीं ले सकी।मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि कांग्रेस विधायक सिरमौर चौराहे पर बैठे थे, जबकि यहां कोई अधिकृत धरना स्थल नहीं है। चौराहे पर बैठने से यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।सिरमौर चौराहे पर समर्थन में पहुंचे कांग्रेस विधायक, पुलिस ने हिरासत में लिया
रीवा। कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा को पुलिस ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की इस कार्रवाई और धरना स्थल हटाए जाने के बाद सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा समर्थन में सिरमौर चौराहे पहुंचे।विधायक के चौराहे पर पहुंचने के बाद पुलिस और अनुविभागीय अधिकारी ने उन्हें बलपूर्वक वाहन में बैठाकर पुलिस हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति उग्र रूप नहीं ले सकी।मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि कांग्रेस विधायक सिरमौर चौराहे पर बैठे थे, जबकि यहां कोई अधिकृत धरना स्थल नहीं है। चौराहे पर बैठने से यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।
सिरमौर चौराहे पर समर्थन में पहुंचे कांग्रेस विधायक, पुलिस ने हिरासत में लिया
रीवा। कल्पना मिश्रा के पिता रामशिरोमणि मिश्रा को पुलिस ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की इस कार्रवाई और धरना स्थल हटाए जाने के बाद सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा समर्थन में सिरमौर चौराहे पहुंचे।विधायक के चौराहे पर पहुंचने के बाद पुलिस और अनुविभागीय अधिकारी ने उन्हें बलपूर्वक वाहन में बैठाकर पुलिस हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि, बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के कारण स्थिति उग्र रूप नहीं ले सकी।मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि कांग्रेस विधायक सिरमौर चौराहे पर बैठे थे, जबकि यहां कोई अधिकृत धरना स्थल नहीं है। चौराहे पर बैठने से यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते ह
रीवा : अनशन पर बैठे कल्पना के पिता को पुलिस ने बलपूर्वक उठाया, शिफ्ट किया अस्पताल
रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में 26 अगस्त को प्रसव के दौरान कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे परिजनों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरमौर चौराहे पर पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कल्पना के पिता को आज पुलिस ने बलपूर्वक हटाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। लगातार 15 दिन तक अनशन जारी रहने के कारण उनकी सेहत बेहद बिगड़ चुकी थी। मौके पर मौजूद तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि लगातार कल्पना मिश्रा के पिता के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया गया है, और साथ ही स्पष्ट किया कि सिरमौर चौराहे पर किसी भी तरह के धरने की कोई अनुमति नहीं है। प्रशासन की इस का�
रीवा : अनशन पर बैठे कल्पना के पिता को पुलिस ने बलपूर्वक उठाया, शिफ्ट किया अस्पताल
रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में 26 अगस्त को प्रसव के दौरान कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे परिजनों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिरमौर चौराहे पर पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे कल्पना के पिता को आज पुलिस ने बलपूर्वक हटाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। लगातार 15 दिन तक अनशन जारी रहने के कारण उनकी सेहत बेहद बिगड़ चुकी थी। मौके पर मौजूद तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि लगातार कल्पना मिश्रा के पिता के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया गया है, और साथ ही स्पष्ट किया कि सिरमौर चौराहे पर किसी भी तरह के धरने की कोई अनुमति नहीं है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
कल्पना मिश्रा के मामले में लापरवाही बरतने वाली डॉ. सोनम अग्रवाल बर्खास्त
रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में बुधवार को कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक नव नियुक्त डीन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डॉ. सोनम अग्रवाल की लापरवाही के लंबे समय से लंबित मामले में फैसला लेते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। इसी मामले में जारी आदेश का पालन न करने पर डॉ. बीनू सिंह की तीन वेतनवृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोक दी गईं। बता दें कि डॉ. सोनम अग्रवाल ने एक मरीज को निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने की सलाह दी थी। यह मामला विधानसभा तक पहुंचने के बाद जांच समिति गठित की गई थी। समिति ने डॉ. सोनम अग्रवाल को बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी, लेकिन लंबे समय तक इस मामले को दबाया गया। बुधवार की बैठक में अंततः यह निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि कल्पना मिश्रा की मृत्यु के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में डॉ. सोनम अग्रवाल पहले से निलंबित थीं।
रीवा कलेक्टर का स्कूल शिक्षक पर कार्रवाई जवा की पटेहरा स्कूल पहुँचे स्कूल में मिली गंदगी.
रीवा. प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मेडिकल कालेज की स्थिति को लेकर चिता जताई है. उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के चिकित्सक मेडिकल कालेजों को मरीज का सर्चिंग केंद्र समझ कर काम न करें.
स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
रीवा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह पांचवें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला। पुलिस ने मार्तंड स्कूल रोड स्थित तिराहे के पास मार्च को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कार्रवाई के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता एवं विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया।
Category
Website
Address
486001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Vindhya Jagran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.