Alumni_kvno1rewa
A platform to bring together the Assets of KV NO 1 REWA over a single stage. We all should remain connected and make KV NO. 1 REWA feel proud altogether.
स्थापना दिवस प्रतिवेदन (14/12/2024)
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, रीवा में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के उपप्राचार्य श्री अंकुर तिवारी सर ने बताया कि 15 दिसंबर 1963 को 20 रेजीमेंट केंद्रीय विद्यालयों के साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना की गई । इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में आए हुए सभी पूर्व छात्रों का स्वागत किया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रविता पाठक ने पूर्व छात्रों को तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर उनका स्वागत किया । विद्यालय की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में विद्यालय में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका (विज्ञान) पद पर कार्यरत श्रीमती अनीता पांडे मैडम ने पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए पुरानी एवं सुनहरी स्मृतियों को स्मरण कराया । सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों ने ताइक्वांडो का सुंदर प्रदर्शन किया एवं भारत का स्वर्णिम गौरव गीत गाया, उड़िया नृत्य पर सबका मन झूम उठा । केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, रीवा के पूर्व छात्र डॉक्टर प्रमोद जैन ने प्रार्थना सभा में बच्चों को जन्मदिन कार्ड देकर बधाइयां दीं, एवं बताया कि हम स्वयं में अनुपम, अतुलनीय एवं अदभुत हैं, किसी से ईर्ष्या न करते हुए आगे बढ़ना चाहिए । इसके साथ ही पूर्व छात्रों ने तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप स्काउट एंड गाइड में प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया । डॉ. प्रमोद जैन, डॉ. राहुल कुंदर, डॉ. लवकुश तिवारी, श्री शशांक दीक्षित , श्री विवेक सिंह परिहार, डॉ. केवल सिंह बघेल अनीता पांडे, विभा सिंह, डॉ रितु तिवारी, कविता पाठक, शिवानी कोरी, प्रसून तिवारी, अभिषेक पांडे, अविनाश, अक्षत पांडे, अनुष्का सिंह, अभिषेक कुमार शर्मा, गौरव शुक्ला एवं अन्य सभी पूर्व छात्रों ने अपना परिचय दिया। पूर्व छात्रों के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें डॉ.राहुल कुंदर सर विजयी रहे, उपप्राचार्य सर ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया । पूर्व छात्र अविनाश ने योग का प्रदर्शन किया। विद्यालय के पोडकास्ट चैनल ‘गूंज’ का शुभारंभ उपप्राचार्य श्री अंकुर तिवारी, मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद जैन तथा पूर्व छात्रों के द्वारा किया गया । मुख्य अध्यापिका श्रीमती विभा सिंह मैडम के द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक साथियों का पूर्ण सहयोग रहा ।
09/07/2024
03 Days of 53rd RSM
venue:- PM SHRI KV 1 REWA
*सत्र 2024-25, कक्षा 2 एवम अन्य उच्चतर कक्षाओं में प्रवेश के संबंध में आवश्यक सूचना*
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रीवा में *सत्र 2024-25 में कक्षा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 एवं 9 में KVS प्रवेश मार्गदर्शिका के अनुसार प्रवेश हेतु कोई भी स्थान रिक्त नहीं है।*
अतः उपरोक्त कक्षाओं में प्रवेश हेतु कृपया विद्यालय में संपर्क न करें।
प्राचार्य
पीएम श्री के वि क्र. 1 रीवा
15/06/2023
नई शिक्षा नीति और g20 के अंतर्गत आयोजित हुईं विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रीवा ने जून महीने के प्रथम पखवाड़े में दिनांक 1 से 15 जून तक नई शिक्षा नीति, बुनियादी साक्षरता संख्यात्मकता के साथ ही g20 की उपयोगिता को दर्शाते हुए प्रत्येक दिवस अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की। इन गतिविधियों स्लोगन लेखन, पोस्टर, चित्रकला, योग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, साइकल रैली , पदयात्रा के माध्यम ने उपरोक्त विषय के प्रति जनमानस में जागरूकता फैलाने का पूरा प्रयास किया । इन सभी गतिविधियों ने छात्रों, अभिभावकों तथा रीवा जिले के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस कड़ी का समापन केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रीवा द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के साथ हुआ जिसमें जिले भर के सभी विद्यालयों से लगभग 100 शिक्षकों , छात्रों और अभिभावकों ने ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से भारत के द्वारा जी-20 की अध्यक्षता की उपयोगिता, नई शिक्षा नीति की आवश्यकता और बुनियादी साक्षरता तथा संख्यात्मकता के बारे में समझा। कार्यशाला में डॉ। दिनेश कुमार पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा श्रीमती मंजुलता सिंह (प्रधानाध्यापिका ललितपुर उ प्र ) तथा श्री राजेंद्र यादव , शिक्षक मा. शा. अटरिया प्रमुख वक्ता रहे।
इन गतिविधियों के आयोजन में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती महालक्ष्मी पांडेय ने महती भूमिका निभाई । प्राचार्य के निर्देशन में विद्यालय के सदस्य श्रीमती विभा सिंह, श्री उपेंद्रमणि शुक्ला, श्री सोमनाथ ओझा , श्री अंजनी प्रसाद शर्मा, श्रीमती रविता पाठक ने सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
“सूचनार्थ”
*******
सत्र 2023-24 के लिए केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो रही है। पहली कक्षा में प्रवेश हेतु पंजीकरण 27/03/2023 से 17/04/2023 तक होंगे। यह प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न होगी, जिसे आप साइट के या एंडरायड एप के माध्यम से भर सकते हैं। एडमिशन साइट के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक करें-
https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in
एप के लिए इस लिंक पर जाएं।
https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps/.
-------
कक्षा प्रथम के अलावा शेष कक्षाओं के प्रवेश रिक्तियों के आधार पर ऑफलाइन माध्यम से होंगे।
नोट: वर्तमान में सत्र 23-24 हेतु केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रीवा में कक्षा 1 के अतिरिक्त किसी भी अन्य कक्षा में कोई स्थान रिक्त नहीं है।
-----
प्रवेश तिथियों की जानकारी के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/Admission_Schedule%202023-24.pdf
--------
प्रवेश संबंधी नियम व निर्देश हेतु ‘केवीएस प्रवेश नियमावली 2023-24’ के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें...https://kvsangathan.nic.in/sites/default/files/hq/Admission_Guidelines_2023-24%20%28English%29.pdf
(इस सूचना को जनहितार्थ साझा कर सकते हैं या संबन्धित अभिभावकों को प्रेषित कर सकते हैं)
Contractual Panel Interview 2023-24
https://forms.gle/SieCyv4CfsfrW13x5
Application form for applying online for various contractual posts in KV 1 Rewa. Please publicize for good registration. Arts Coach also added. Detailed advertisement available in the Google form Description Section Also. Visit www.no1rewa.kvs.ac.in website for more details. Registration open from 15/02/2023 to 21/02/2023 02:00 pm only. Interviews on 22, 23 february and 01 March 2023.
Google Forms: Sign-in Access Google Forms with a personal Google account or Google Workspace account (for business use).
27/01/2023
https://youtu.be/zzg99Ju7uo4
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रीवा की अटल उपलब्धि
हमारे विद्यालय का अटल टिंकरिंग लैब नित नए सोपान रच रहा है।
छात्रों की कल्पना को नए पंख मिल रहे हैं नई उड़ान भर रहा है।
लगातार दूसरे वर्ष परीक्षा पर चर्चा के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी से रूबरू हुए हमारे विद्यालय के विद्यार्थी यह बड़े गौरव की बात है ।
इस विद्यालय और विंध्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
केंद्रीय विद्यालय संगठन जबलपुर के लिए एक नया आयाम है।
पिछले वर्ष यह मौका मिला था कक्षा 9 के ही हर्ष बाजपेई को और इस वर्ष पुनः कक्षा 9 की रेणुका मिश्रा ने यह उपलब्धि हासिल की।
हमारे विद्यालय के बच्चे निरंतर यूँ ही आगे बढ़ते रहें, समस्त विद्यालय परिवार यह आशीर्वाद देता है और अपनी संपूर्ण ऊर्जा के साथ अपने सभी शिक्षक अपने छात्रों को हर स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में संलग्न हैं, संकल्परत हैं।।
देखें केंद्रीय विधालय रीवा की रेणुका ने बनाया कैसा माउस ? PM मोदी ने की चर्चा... Virat24News is best and fastest Growing channel in Vindhya Region ! Subscribe our channel for regular update about your city and don't forget to hit the bell...
27/01/2023
On the eve of KVS FOUNDATION DAY , we present our very proud ALUMNUS Dr. Sonal Diksh*t. First Batch (1989 pass out KV 1 REWA) student.
The values inculcated by KVs add colors to their talents.
Let's see how they remember their AlmaMater..
Proud stories of KV ALUMNI, never ending list
Exploring the treasures around, all come out from KVs
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Rewa
486001