Teach To Each

Teach To Each

Share

A Rural Education Initiative.

10/08/2026

सम्मानीय साथियों
जैसा कि आप सबको विदित है कि Teach To Each सामाजिक सरोकारों से सम्बद्ध है जो मुख्यता गरीब परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने एवं शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु प्रयासरत हैं इस हेतु संस्था अपने कोचिंग सेंटर संचालित करती है जिसमें गरीब परिवार के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा दी जाती हैं या अध्ययन हेतु स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

संस्था यह काम विगत कई वर्षों से (2013 से कोरोना काल को छोड़ कर) से लगातार करती आ रही है।यह निरंतरता आप सभी के सहयोग एवं समर्थन के कारण संभव हो पाई है।

संस्था ने अपना नवीन शैक्षणिक सत्र 15 जुलाई 2026 से प्रारंभ कर दिया है आप सभी के सहयोग एवं समर्थन की पुनः अपील है।
आप में से कोई साथी सेंटर का विजिट कर बच्चो का मार्गदर्शन करना चाहते है तथा संस्था के स्वयंसेवियों का मनोबल बढ़ाना चाहते है तो अपनी सहमति देने की कृपा करे।

धन्यवाद
Teach To Each

10/08/2026

सामाजिक सरोकारों से सम्बद्ध संस्था Teach To Each मुख्यतः गरीब परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण #शिक्षा उपलब्ध कराने एवं शैक्षणिक माहौल बनाने हेतु प्रयासरत हैं।

इस हेतु संस्था अपने कोचिंग सेंटर संचालित करती हैं जिसमें गरीब परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा या अध्ययन हेतु स्कॉलरशिप प्रदान की जाती हैं।

संस्था के स्वयंसेवी निरंतर सेंटरों का भ्रमण कर #बच्चो की शैक्षणिक स्थिति का जायजा लेते है तथा गुणवत्ता हेतु आवश्यक सुझाव भी देते है।इसी क्रम में संस्था के संभागीय संयोजक श्री कमलेश्वर जी, जिला संयोजक सीधी श्री रोशन जी ,समाजसेवी श्री विजय जी, समाजसेवी श्री दिलीप जी, समाजसेवी श्री रावेंद्र जी, श्री रामलोटन जी, द्वारा बदवार, महसाव, एवं दुआरी सेंटरों का भ्रमण किया गया।

बदवार सेंटर में संस्था द्वारा बच्चो को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु गाइड भी उपलब्ध कराई गई हैं। स्वयंसेवियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैसे पढ़ना है ये भी बताया।

स्वयंसेवियों द्वारा अध्यापन कार्य भी कराया गया।शिक्षकों को नियमित उपस्थिति लेने,संकल्प कराने, बच्चो को आत्म विश्लेषण डायरी का संधारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।

बदवार में श्री आशीष जी द्वारा, महसाव में श्री विपिन जी द्वारा, दुआरी में श्री राहुल जी एवं श्री सूर्यप्रकाश जी द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाता हैं।

02/06/2026

उस समाज में ही श्रेष्ठ नागरिक पाए जाते है जहाँ प्रतिभाओं का सम्मान होता है।

Teach To Each का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम।

विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी Teach To Each अपने कोचिंग सेंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चो को प्रोत्साहन हेतु संस्था की सचिव इंजी श्रीमती कल्पना पटेल (संचालक विहान हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर रीवा) के मार्गदर्शन में जिला संयोजक रीवा श्री संजीव जी के नेतृत्व में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत महसाव सेंटर से की।इस अवसर पर संस्था के संचालक डॉ राकेश पटेल (सह प्राध्यापक मेडिसिन विभाग मेडिकल कॉलेज रीवा,) जिला संयोजक मऊगंज श्री प्रकाश जी शिक्षक उपस्थित रहे।

साथ ही उन बच्चो को पुरस्कृत किया गया जो :-

1️⃣ #नियमित सेंटर आते थे।
2️⃣नियमित रूप से आत्म विश्लेषण डायरी का संधारण करते थे। 3️⃣. दोस्त से पढ़ाई की चर्चा करते थे....🤔😇
4️⃣ #अपने आसपास के छोटे बच्चों को समय समय पर पढ़ाते हैं।

और जिन बच्चों का विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहतर है। महसाव सेंटर से दो बच्चे सुपर 100,दो बच्चे NMMS,तथा 6 #बच्चो का कक्षा 10वी का #परीक्षा परिणाम 70% से अधिक रहा हैं।

#बच्चो को पुरस्कृत करते हुए डॉ साहब ने कहा कि" शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम (विशेषकर गरीब परिवार के) जो हमारा, हमारे परिवार और समाज का जीवन स्तर बेहतर कर सकती है।

इसलिए खूब मन लगाकर पढ़िए"। #संस्था आपकी हर संभव मदद करेगी।संस्था के अन्य स्वयंसेवियों ने भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कैसे पढ़े इसकी जानकारी बच्चो को प्रदान की।

उपस्थित अभिभावकों ने संस्था के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद!!
#टीम Teach To Each Kalpana Patel Pradeep Patel Drrakesh Patel Sanjiv Kumar Patel Satya Patel Ashok Patel Kamaleswar Singh

30/01/2026

With Kalpana Patel – I'm on a streak! I've been a top fan for 3 months in a row. 🎉

Thanks for your support!

20/01/2026

Thanks for being a top engager and making it on to my weekly engagement list! 🎉 Deepak K Patel, Saket Shrivastava, Sudhir Patel

Photos from Teach To Each's post 19/01/2026

#रीवा Teach To Each मैराथन 2026 "RUN FOR GIRLS EDUCATION सफलतापूर्वक संपन्न हुआ!!

सभी बेटियों को समान अवसर प्रदान करने की प्रेरणा को लेकर Teach To Each द्वारा आयोजित इस मैराथन मे करीब 800 बेटियों ने भाग लिया।

#मध्यप्रदेश के कई ज़िलो के अलावा उत्तरप्रदेश के कानपुर इलाहाबाद तक से बेटियां दौड़ने आईं। 7.3km की दूरी से COLLECTORATE तक की इस मैराथन में बेटियों ने 20 से 40 mt के बीच पूर्ण किया। य़ाशी सचान जो कानपुर से आयीं थीं उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया उन्हें 20000 का इनाम दिया गया।

भोपाल और जबलपुर की बेटियों ने 2nd और 3rd स्थान पाया ऊँहे भी 10000 और 5000 की राशि इनाम स्वरूप दी गई। प्रथम 20 rank की बेटियों को नकद पुरूस्कार दिया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने मे विश्वविद्यालय के कुलपति और तमाम प्रोफेसर ( प्रो एन पी पाठक, प्रो दिनेश कुशवाहा, प्रो नविता श्रीवास्तव , डॉ अंशुरानी ) , पुलिस प्रशाशन विशेषत: थाना विश्वविद्यालय और थाना सिविल लाइन , सभी विद्यालयों के शिक्षक साथी , सभी संस्थाओं के सहयोगियों, उपस्थित अतिथियों ( CSP राजीव पाठक जी , DSP नेहा प्रजापती जी , माणिमाला सिंह जी , मुकेश येंगल जी , नयन सिंह जी ) , टीच टू ईच के सभी साथियों का तहेदिल से धन्यवाद।

Kalpana Patel Drrakesh Patel Teach To Each Sanjiv Kumar Patel Pradeep Patel Rajrakhan Patel MrManoj Patel Pradeep Patel DrSwatantra Singh Ashish Patel Satya Patel Satya Patel DrAnshu Rani

Teach To Each Girls Marathon 2026

https://www.facebook.com/share/1AxjBmaD2f/

18/01/2026

Newest followers! Excited to have you onboard! Runsport Ballia

Teach To Each Girls Marathon 2026

18/01/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Ashish Patel, Rajeshwariprasad Singh

Drop a comment to welcome them to our community,

Category

Telephone

Address

F-13 Doctor Colony Rewa
Rewa
486111

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Teach To Each posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Rewa.