Pankaj Mishra
Director on Board of Director Deepza Private Limited & SSEW, Author of" मानव: ईश्वर की अनुपम कृति" Ace Investor.
19/02/2026
The world is full of people troubled by the impact of a life they haven't lived. They become bitter, critical, or rigid, not because the world is unkind to them, but because they've betrayed their own inner potential.
An artist who never creates art thinks ill of those who do.
An artist who never takes the risk of business mocks business.
A thinker who never embraces philosophy mocks faith itself.
And yet, they all suffer, because deep down they know: the life they mock is the life they were meant to live, and they couldn't live it......
18/12/2025
एकलव्य इसलिए भी अद्भुत है कि जिस गुरु ने उसे सिखाने से इनकार किया था, उस गुरु को दक्षिणा देने को तैयार है। और जो मांगे - बेशर्त!
➡️ My Life Experience ❤️
#मानव_ईश्वर_की_अनुपम_कृति
15/12/2025
अब दो प्रेमी बस एक दूसरे की शारीरिक ज़रूरतें पूरी कर रहे हैं कोई आत्मिक जरूरत है ही नहीं,तो जिस दिन शरीर की ज़रूरतें पूरी हो गई या शरीर थक गया तो एक दूसरे से अलग हो जाने के सिवाय उनके पास कोई रास्ता नहीं होता,क्योंकि भीतर से वे जुड़े ही नहीं थे उनका बस शरीर का मिलन था जो की गहरा नहीं हो सकता......
➡️ My Life Experience ❤️
#मानव_ईश्वर_की_अनुपम_कृति
15/12/2025
अगर आपके अंदर पागलपन है,तो दुनिया क्या कह रही है आप पर उसका असर नहीं होना चाहिए क्योंकि आज चारों तरफ इतना शोर है कि हर वक्त कोई ना कोई आकर यह बता देगा कि आपको कैसे रहना चाहिए पर नियति को फर्क नहीं पड़ता कि आप अपनी जिंदगी के साथ क्या करते है,आप भीड़ के साथ चलते हो या इससे अलग...... यह आप पर है।
➡️ My Life Experience ❤️
13/12/2025
सोफिया ने जब उसका साथ छोड़ कर जाने की बात की तो उसने सोफिया से कहा मैं जानता हूं कि मेरे नसीब में किसी औरत का प्यार नहीं है क्योंकि किसी औरत का प्यार पाने के लिए अपना कंट्रोल उसके हाथों में देना होता है यह एक साझेदारी होती है जहां एक बड़ी कीमत चुकानी होती है और मुझे अपनी स्वतंत्रता में साझेदारी पसंद नहीं है......इसलिए मैं नहीं चाहूंगा कि तुम या कोई और मेरी जिंदगी में रुके।
➡️ My Life Experience ❤️
13/12/2025
मैं जीवन को प्रेम करता हूं सिद्धांतों और शास्त्रों को नहीं क्योंकि अगर सिद्धांत और शास्त्रों में मेरा रस हुआ तो मुझे भी उस जाल में फंसना पड़ेगा जिस जाल में पहले ही बहुत सारे लोग फंस चुके हैं क्योंकि सिद्धांत व शास्त्रों की अपनी एक अलग व्यवस्था है........
➡️ My Life Experiences ❤️
12/12/2025
हर नुकसान दुखद नहीं होता—कुछ नुकसान ऐसे होते हैं जब नियति आपके लिए जगह बनाता है,धीरे-धीरे उन चीज़ों को हटाता है जो आप पर बोझ डाल रही थीं, तब भी जब आप बहुत ज़्यादा जुड़े हुए थे,बहुत ज़्यादा उम्मीद लगाए हुए थे,या उस चीज के प्रति बहुत बफादार थे।जब लोग या मौके हाथ से निकल जाते हैं तो दुःख होता है,लेकिन कभी-कभी ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे कभी भी उस इंसान का वज़न उठाने के लिए नहीं बने थे जो आप बन रहे हैं। जिसे आप अंत समझ रहे थे, वह असल में एक चैप्टर की शुरुआत थी जो आपकी जिंदगी में क्लैरिटी लाने वाली थीं......
➡️ My Life Experience ❤️
#मानव_ईश्वर_की_अनुपम_कृति
12/12/2025
जिंदगी पेड़ और उसमें आने वाले लोग पत्तों की तरह हैं पेड़ को पतझड़ में पत्तों के गिरने से निराशा नहीं होती क्योंकि पेड़ जानते हैं कि फिर से नए पत्ते आएंगे जो भविष्य को हरा भरा बनाएंगे......
➡️ My Life Experience ❤️
#मानव_ईश्वर_की_अनुपम_कृति
11/12/2025
जीवन संतुलन में है किसी भी अति में नहीं,एक अति से दूसरी अति पर चले जाना रोग होता है।भोगी योगी हो जाता है;योगी भोगी हो जाता है और दोनों जीवन से चूक जाते हैं क्योंकि दोनों रोगी हैं...... रोग का मतलब अति।योगी आध्यात्म की अति से पीड़ित है भोगी शरीर की अति से पीड़ित है ये दोनों अति के जीवन नैसर्गिक नहीं है।
➡️ My Life Experience ❤️
11/12/2025
वह एक दिल फेंक इंसान था जो आजाद पंछी की तरह स्वच्छंद जीवन जीना चाहता था। वह मदमस्त भंवरे की तरह कभी इस फूल पर तो कभी उस फूल पर मंडराता रहता था पर ऐसे शातिर इंसान को सिर्फ एक चीज धोखा दे सकती है वह है प्यार, और वह अपने ही बुने जाल में फंस जाता,प्यार की यही विडंबना है हम भटकते रहते हैं उसे खोजने के लिए और वह मरीचिका की तरह भ्रमित करता रहता है.....
➡️ My Life Experience ❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Rewa
486001