Chef Raja
In This Page is entertainment purpose
11/09/2025
डाइनिंग स्टाफ और किचन स्टाफ के लिए
नमस्ते मेरे प्यारे सहकर्मियों, डाइनिंग स्टाफ और किचन स्टाफ! आज हम यहाँ एक टीम के रूप में खड़े हैं, लेकिन कभी-कभी हमारे बीच तनाव और आक्रामकता देखने को मिलती है। मैं समझता हूँ कि काम का दबाव, समय की कमी, और एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को लेकर गलतफहमी हो सकती है। लेकिन आज मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ कि हमारा असली लक्ष्य एक ही है - हमारे मेहमानों को खुशी और संतुष्टि देना!
डाइनिंग स्टाफ, आप हमारे मेहमानों के पहले चेहरे हैं। आपकी मुस्कान, आपका व्यवहार, और आपकी मेहनत से ही हमारी रेस्तरां की पहचान बनती है। और किचन स्टाफ, आप हमारे दिल हैं - आपकी कला, आपका जुनून, और आपकी मेहनत से हर थाली में जादू बनता है। लेकिन जब हम एक-दूसरे पर चिल्लाते हैं या गलतियाँ गिनाते हैं, तो हम अपनी ताकत को कमजोर करते हैं।
आइए, एक वादा करें - हर सुबह जब हम काम पर आएँ, तो एक-दूसरे का सम्मान करें। अगर कोई गलती हो, तो उसे सुधारने का मौका दें, न कि दोष देने का। डाइनिंग स्टाफ, किचन की मेहनत को समझें और किचन स्टाफ, फ्रंट की चुनौतियों को महसूस करें। हम एक सिक्के के दो पहलू हैं - अलग, लेकिन एक-दूसरे के बिना अधूरे।
कल्पना करें, जब हम एक साथ मिलकर काम करेंगे - मेहमान मुस्कुराएंगे, बॉस खुश होंगे, और हमारा आत्मविश्वास चमकेगा! तो चलें, आज से हर गुस्से को हँसी में बदलें, हर बहस को बातचीत में, और हर चुनौती को अवसर में। हम एक टीम हैं, और एक टीम के रूप में हम विजयी बनेंगे! 💪🍽️
आप सबमें वह जादू है, बस उसे एक-दूसरे के साथ साझा करें। शुभकामनाएँ!
17/10/2024
सच्चाई के साथ चलने के लिए जो भी कीमत लगती हो लगा देना। क्योंकि अगर नहीं चलोगे, तो और ज़्यादा बड़ी कीमत देनी पड़ेगी ।
recipe for chicken popcorn! with Indian masala!
Saath me jaane chicken popcorn ka itihaas
chicken popcorn kaha ka dish hai
chicken popcorn india me kab se banaya ja raha hai
11/08/2024
popcorn 🍿 recipe resturant style
Unique recipe for chicken popcorn! with Indian masala! @RanveerBrar #foodie #chickenrecipe Unique recipe for chicken popcorn! with Indian masala! Saath me jaane chicken popcorn ka itihaas chicken popcorn kaha ...
30/07/2024
जिसके #हाथ में हुनर होता है वह न किसी के #दबाव में काम करता है ना किसी के #प्रभाव में काम करता है,
उसे अपनी #जिम्मेदारियों का #एहसास होता है इसलिए वह अपने #स्वभाव में काम करता है,
हम #शेफ दुनिया में मशहूर हैं और हमारी एक पहचान यह है कि गलत चाहे कोई भी हो उसका साथ नहीं देते,,
मेरे हिसाब से एक #शेफ जो किचन का हेड होता है उसकी #जिम्मेदारी होती है कि किचन मेंटेन करके चले जितने घंटे हम ड्यूटी पर हैं हमारी #जिम्मेदारी है कि कोई भी काम लापरवाही से न किया जाए,
बाकी यदि हमारे साथ एमडी #कॉडिनेट नहीं कर सकते हैं या वे सिर्फ चापलूसी पसंद करते हैं तो भैया हम आपको राम राम कहकर निकल जाएंगे,
ना बहस ना झगड़ा क्यों कि जिसे चमचे पसंद हैं वह कभी काम की बात समझ ही नहीं सकता चाहे कोई भी हो,
यदि कोई स्टाफ या शेफ आपको भी समझ नहीं आ रहा है तो सामने से स्पष्ट बोल दो,
और सबसे बड़ी बात अपने वसूलों से कोई समझौता नहीं करना है तब चाहे आप मालिक हैं या शेफ,,
एक और अहम बात जो लोग घोड़े गधों को एक ही लाठी से हांकते हैं आखिर में उनके पास सिर्फ गधे ही बचते हैं,
Chef Raja
Proud To all my chef and hotelier Bhai
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 Raja िंद ारत ोहर Facebook Facebook
27/07/2024
#जापान एक ऐसा देश है, जहां पर जब भी कोई खाने वाली वस्तु महंगी हो जाती है तो वहां के लोग उसे खाना ही छोड़ देते हैं, और फिर वह अपने आप सस्ती हो जाती है क्योंकि कोई पूछता ही नहीं उसको और हमारा देश में! यह ऐसा देश है जहां पर जो सामान ज्यादा महंगा होता है लोग उसे खरीद कर अपने आपको बड़ा महसूस करते हैं।
टमाटर पर बहुत चर्चा हो रही है कि टमाटर बहुत महंगा हो गया। टमाटर बहुत महंगा हो गया रे। मैं कहता हूं टमाटर खाना ही छोड़ दो अपने आप सस्ता हो जाएगा! आपको क्या लगता है कि दो-चार या दस दिन टमाटर खाना छोड़ देंगे तो विटामिन की कमी हो जाएगी या फिर आप दुबले हो जाएंगे या फिर आपकी शारीरिक बनावट बदल जाएगी! एक महीना टमाटर खाना छोड़ दीजिए! और हां जापान दुनियां का सबसे विकसित देश और औद्योगिकी के मामले में सबसे बड़ा देश ऐसे ही नहीं बना है उसकी सोच बहुत बड़ी है।
🌸🌺🌼💖🙏💖🌼🌺🌸
22/07/2024
क्या है कहानी टुंडे कबाब की ?
टुंडे के कबाब, जिन्हें गलौटी कबाब के नाम से भी जाना जाता है, वो लखनऊ, भारत की एक मशहूर डिश है। ये बारीक पीसे हुए मांस से बनती है और Awadhi (अवधी) खाने का एक हिस्सा है। कहा जाता है कि इसे बनाने में 160 से भी ज्यादा तरह के मसाले डाले जाते हैं! बनाने में बारीक कटा हुआ भैंस का मांस, दही, गरम मसाला, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, इलायची पाउडर, लौंग का पाउडर, घी, सूखा पुदीना, प्याज़ के छल्ले, सिरका, केसर, गुलाब जल, चीनी और नींबू का इस्तेमाल होता है।
टुंडे के कबाब की कहानी काफी दिलचस्प है। 17वीं सदी में मुग़लों के राज में, अवध राज्य में एक प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें सबसे नरम कबाब बनाने वाले रसोइये को इनाम दिया जाता। हाजी मुराद अली नाम के एक रसोइये ने, जिनके एक हाथ थे और जिन्हें "टुंडा" (एक हाथ वाला) के नाम से जाना जाता था, इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। उन्होंने ऐसे कबाब बनाए थे जो मुंह में रखते ही पिघल जाते थे। ये कबाब इतने मशहूर हो गए कि उन्हें "टुंडे के कबाब" के नाम से जाना जाने लगा। यही नाम चल पड़ा और ये डिश लखनऊ की पहचान बन गई।
"गलौटी कबाब" नाम भी इस कबाब की नरमी को ही बयां करता है। "गलौटी" शब्द हिंदी-उर्दू से आया है, जिसका मतलब है "पिघलने वाली चीज़"। ये बिल्कुल टुंडे के कबाब के टैक्सचर (texture) को बताता है, जो इतना नरम होता है कि मुंह में रखते ही पिघल जाता है।
#इतिहास_की_एक_झलक
Mix Hakka Noodle
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Ranchi
834001