Fact jini
रोज कुछ नया जानने के लिए हमारे पेज को Follow करे ��
The strangest whale hunting technique 😳 #रील
11/08/2025
क्या आप जानते हैं,वैज्ञानिक के अनुसार अफ्रीका की जमीन धीरे-धीरे दो टुकड़ों में बंट रही है। इस प्रक्रिया में एक नया महासागर जन्म ले सकता है, लेकिन इसमें लाखों साल लग सकते हैं।
11/08/2025
क्या आप जानते हैं,पैरों की बदबू अगर पैरों से बदबू आती हो तो, ढेर सारी प्याज़ की स्लाइस काटें और उसे मोजे में भर कर पहन लें इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
11/08/2025
क्या आप जानते हैं,चीन की Shanghai Maglev दुनिया की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन हैं जिसकी अधिकतम स्पीड 431 किलोमीटर प्रति घंटा हैं।
11/08/2025
क्या आप जानते हैं,सुबह खाली पेट पानी जरूर पीना चाहिए कोशिश करना चाहिए कि तांबा के बतर्न में ही पानी पीएं इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन को यह मल-मूत्र के जरीये डिटॉक्स करता हैं साथ ही साथ शरीर को हाइड्रेट भी करता हैं। #तांबा
11/08/2025
क्या आप जानते हैं,वैज्ञानिकों ने 2021 में एक मछली को खोजा था जिसका नाम डैनियोनेला सेरेब्रम है। जो सिर्फ 12 मिमी की होती है लेकिन इसकी आवाज इतनी तेज होती है कि यह 140 डेसिबल तक पहुंच सकती है। जो सड़क तोड़ने वाली मशीन जैक हैमर (120 dB) और हाथी की चिंधाड (110 dB) से भी ज्यादा है। यह मछली इतनी जोर की आवाज अपने क्षेत्र की रक्षा और संचार के लिए निकालती है।
10/08/2025
क्या आप जानते हैं,आज तक इंसान धरती की गहराई में सिर्फ 12 किलोमीटर तक ही पहुंच पाया है, जबकि पृथ्वी की कुल गहराई लगभग 6,371 किलोमीटर है! रूस में बनी कोला सुपरडीप बोरहोल ही अब तक की सबसे गहरी खुदाई है। उसके नीचे क्या है, ये अब भी एक रहस्य है। हम चांद पर पहुंच गए, लेकिन अपनी धरती के अंदर नहीं!
10/08/2025
क्या आप जानते हैं,वैसे तो लहसुन की तासीर गर्म होती है, लेकिन यह बुखार ठीक करने में बहुत उपयोगी होता है। यह आपके शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है
10/08/2025
क्या आप जानते हैं,निकोला टेस्ला 1891 में ऐसा वायरलेस सिस्टम बनाना चाहते थे जिससे बिना तार के बिजली ट्रांसमिट हो सके! उन्होंने Tesla Coil और Wardenclyffe Tower बनाया था, जिससे पूरे शहर को हवा में बिजली पहुंचाई जा सके। ये तकनीक बिल्कुल मोबाइल नेटवर्क जैसी होती, पर फ्री बिजली देती! लेकिन फंडिंग रुक गई और यह प्रोजेक्ट बंद हो गया। अगर सफल होता, तो बिजली आज लगभग मुफ्त होती !
10/08/2025
क्या आप जानते हैं,जब आप मोबाइल चार्जर की मेटल पिन को छूते हैं तो करंट क्यों नहीं लगता? इसका कारण है कि चार्जर का आउटपुट केवल 5 से 20 वोल्ट और बहुत कम एम्पेयर (करीब 1-3A) का होता है, जो इंसानी शरीर के लिए खतरनाक नहीं होता। मानव शरीर 50 वोल्ट तक के करंट को सहन कर सकता है। 50 वोल्ट से ऊपर करंट हो तो झटका लग सकता है। इसलिए चार्जर से डरने की जरूरत नहीं!
Click here to claim your Sponsored Listing.