Ajit Kumar RJD
राष्ट्रीय जनता दल
10/06/2026
#हरियर_गमछा
छात्रों, नौजवानों और किसानों के न्याय की आवाज बनकर आज चैनपुर में गूँजा
सभी साथियों का धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया।
किसानों और नौजवानों के हित में तथा बेरोज़गारी और महंगाई के खिलाफ हमारी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। हरियर गमछा यात्रा तब तक चलती रहेगी, जब तक जनता को उसका हक़ और सम्मान नहीं मिल जाता।
09/06/2026
हम सबके हृदय प्रिय और राजनैतिक सफ़र के सहयात्री श्री उमाशंकर जी की माता जी के निधन की दुखद सूचना से हृदय अत्यंत व्यथित है।
माँ का आँचल जब उठ जाता है, तो वह शून्य कोई नहीं भर सकता। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
दुःख की इस कठिन घड़ी में ईश्वर परिवार के सभी सदस्यों को ईश्वर असीम शांति और सहनशक्ति प्रदान करें।
09/06/2026
|| धरना-प्रदर्शन में अवश्य आएँ। ||
08/06/2026
|| विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर अपनों के बीच ||
08/06/2026
07/06/2026
#हरियर_गमछा
आज मोहनिया में छात्रों, युवाओं और किसानों के हक़ की आवाज़ बुलंद हुई। यह आवाज़ जल्द ही पूरे बिहार और देश में गूँजेगी।
सभी साथियों का धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया।
किसानों और नौजवानों के हित में तथा बेरोज़गारी और महंगाई के खिलाफ हमारी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी। हरियर गमछा यात्रा तब तक चलती रहेगी, जब तक जनता को उसका हक़ और सम्मान नहीं मिल जाता।
06/06/2026
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आज एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 9 जून को प्रखंड स्तरीय धरना तथा 17 जून को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया एवं संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की गई।
यह कार्यक्रम जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक दिनारा विधानसभा श्री विजय मंडल जी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री अकलू राम जी ने की, मंच संचालन श्री भोलानाथ सिंह जी ने किया।
बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
06/06/2026
|| स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह जी के जयंती पर उन्हें कोटि- कोटि नमन ||
03/06/2026
रामगढ़ प्रखंड के महुआरी गाँव के राजद परिवार के सम्मानित नेता श्री ओम प्रकाश सिंह जी के पूजनीय पिताजी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
03/06/2026
|| विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अपनों के सुख दुख में शामिल हुआ ||
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Ramgarh
821110