IEC Rajsamand

IEC Rajsamand

Share

To Create Awareness In People about Health programs And Demonstrate Information Education and Communication Activities in Rajsamand District

02/06/2026

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत मिल रहा गुणवत्तापूर्ण निशुल्क महंगा उपचार...
CMO Rajasthan
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan
District Collector & Magistrate - Rajsamand

21/05/2026

*हर जिले में मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित होंगे अस्पताल*

*आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मॉडल फैसिलिटी इनिशिएटिव पर चयनित निजी अस्पतालों के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित*
प्रदेश में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत सभी जिलों में एक-एक राजकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान का चयन किया गया है और अब इन्हें मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इन संस्थानों पर आयुष्मान डिजिटल मिशन कम्प्लायंट व हैल्थ मैंनेंजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम में इम्प्लेमेंट करके, हेल्थ केयर फैसिलिटी रजिस्ट्री तथा हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री में पंजीकृत करवाया जाएगा। इसके लिए राजकीय व निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराके एबीडीएम आईडी तैयार करनी होगी। निजी अस्पतालों को इसकी विस्तृत जानकारियां देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को सीफू में एबीडीएम मॉडल फैसिलिटी पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।

मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने कार्यशाला में बताया कि एबीडीएम मॉडल आभा आईडी वाले सभी मरीजों का स्वास्थ्य व उपचार से संबंधित रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिससे अस्पतालों को भी उपचार करने में सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारत के सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण करना होगा और निर्धारित आईडी प्राप्त कर आवश्यक सूचनाएं अपलोड करनी होंगी। उन्होंने बताया कि एबीडीएम इम्प्लीमेंटेशन के लिए मॉडल फैसिलिटी के रूप में चयनित संस्थानों को पूरी तरह से स्पेशल सपोर्ट देकर डिजिटल किया जाएगा और इनमें एंड-टू-एंड आईबीडीएम के सभी कॉम्पोनेन्ट जैसे- स्कैन एंड शेयर, एबीडीएम कम्प्लायंट हैल्थ मैजेंटमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम एडॉप्शन, हेल्थकेयर फैसिलिटी रजिस्ट्री और हेल्थ केयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री करवाकर, सभी पेशेंट का आभा आई डी बनाकर हेल्थ रिकॉर्ड लिंक किया जाएगा।

अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी.शुभमंगला ने कहा कि ये मॉडल संस्थान एबीडीएम इम्प्लीमेंटेशन के लिए मॉडल फैसिलिटी के रूप में चुने गए हैं और इन्हें स्पेशल सपोर्ट देकर डिजिटल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं एकीकृत हो रही हैं और सभी श्रेणी के चिकित्सा संस्थानों व मरीजों का यूनिक आईडेंटीफिकेशन होने से स्वास्थ्य प्रबंधन आसान हो जायेगा।

कार्यशाला में सीईओ राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेेंस एजेंसी श्री हरजी लाल अटल, ओएसडी एनएचएम श्री संतोष गोयल ने भी आवश्यक जानकारियां दी।

नेशनल हैल्थ अॅथारिटी के निदेशक श्री पकंज अरोड़ा ने वीसी के माध्यम से, स्टेट नोडल अधिकारी आईटी श्री विष्णुकांत और स्टेट एबीडीएम टीम की प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती पिंकी बूलचंदानी ने प्रजेंटेशन के माध्यम से मॉडल अस्पतालों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारियां दी।
--------

20/05/2026

राजस्थान का वैश्विक गौरव

तम्बाकू नियंत्रण के क्षेत्र में राजस्थान ने दुनिया भर में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा ‘World No To***co Day Award 2026’ से सम्मानित होना प्रदेश सरकार की जनस्वास्थ्य के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता, प्रभावी नीतियों और सतत जनजागरूकता अभियानों का परिणाम है।

CMO Rajasthan DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan Gajendra Singh Khimsar Department of Medical Education, Rajasthan Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Authority

Photos from IEC Rajsamand's post 29/04/2026

देवगढ़ ब्लॉक के कारकोंद में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता एंटीलार्वा गतिविधियां संपादित करते हुए.....
कृपया अपने घर के अंदर ओर बाहर सप्ताह में एक दिन पानी के पात्रों को खाली कर साफ करे......
CMO Rajasthan
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

27/04/2026

☀️तेज़ धूप और बढ़ता तापमान शरीर पर भारी पड़ सकता है।
लू (Heat Stroke) से बचने के लिए सतर्क रहें, पर्याप्त पानी पिएं और समय रहते सही प्राथमिक उपचार अपनाएं। आपकी छोटी सी सावधानी बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

#निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान
#राजसमंद

27/04/2026

बच्चों और वृद्धजनों का तपती लू में रखे विशेष ध्यान...
हिट वेव से बचाएं...
CMO Rajasthan
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

10/04/2026

बच्चों के स्वास्थ्य का रखे विशेष ध्यान...
बुखार या अन्य कोई बीमारी के लक्षण नजर आए तो तुरंत नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर चिकित्सक से परामर्श लें...
CMO Rajasthan
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

10/04/2026

बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे...
बच्चों में बुखार, सर दर्द, बेहोशी, ताण के लक्षण नजर आने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सक से परामर्श ले....
व्यक्तिगत साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे...
CMO Rajasthan
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

01/04/2026

चिकित्सा संस्थानों का ओपीडी समय...

30/03/2026

टीबी मुक्त भारत अभियान में राजसमंद जिला लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है...
टीबी उन्मूलन के लिए जनसहभागिता ओर विभागीय प्रतिबद्धता जिले में लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी.....

Want your school to be the top-listed School/college in Rajsamand?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address

100 Feet Road
Rajsamand