Think Chhattisgarh
Think CG | Think Positive l Think Politics
Basna : महिला से छेड़छाड़, आरोपी जमानत पर रिहा | महिला सुरक्षा पर सवाल | अब SP से लगाएंगे गुहार..
बसना में हरि कीर्तन एवं आनंद मेला देखकर मोटरसाइकिल से लौट रहे पति-पत्नी को भैसाखुरी–बराड़ोली मार्ग के बीच कथित तौर पर 6 युवकों ने घेरकर डराया-धमकाया। घटना शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर भवरपुर चौकी लाया था, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि रविवार रात करीब 8 बजे SDM की अनुपस्थिति में आरोपियों को जमानत दे दी गई।
घटना के बाद क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर देर रात महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं होती रहें और आरोपियों को तुरंत राहत मिल जाए, तो आम लोगों का भरोसा व्यवस्था पर कैसे बना रहेगा? फिलहाल पीड़िता SP कार्यालय में शिकायत करने की तैयारी कर रही है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक विस्तृत बयान सामने आना बाकी है।
90 साल की सास को पीठ पर ढोकर बैंक पहुंची बहू!
Ambikapur के मैनपाट ब्लॉक से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सरकारी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम कुनिया जंगलपारा की रहने वाली सुखमनिया बाई अपनी 90 वर्षीय सास को पेंशन दिलाने के लिए पीठ पर लादकर करीब 9 किलोमीटर दूर बैंक पहुंचीं। फिंगरप्रिंट सत्यापन और हितग्राही की अनिवार्य उपस्थिति के कारण बुजुर्ग महिला को कठिन रास्तों, नदी-नालों और तेज गर्मी के बीच बैंक ले जाना पड़ा।
यह घटना वनांचल क्षेत्रों में बुजुर्गों की परेशानियों और सरकारी प्रक्रियाओं की जमीनी हकीकत को सामने लाती है।
ग्रामीण पानी के लिए परेशान.😢
बसना : सेमलिया में 85 लाख खर्च, घरों तक नहीं पहुंचा पानी | खराब पानी पीने को मजबूर,आखिर लाखों खर्च होने के बाद भी योजना अधूरी क्यों है?
Bilaspur : तालाब खुदाई में निकला 40 फीट लंबा प्राचीन घाट | सदियों पुराना धार्मिक स्थल | TCG News
बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक के छतौना गांव में तालाब की सफाई के दौरान एक बेहद दुर्लभ और रहस्यमयी प्राचीन संरचना मिलने से पूरे इलाके में उत्साह और कौतूहल का माहौल बन गया है।
Bilaspur, Chhattisgarh
23/05/2026
Sabka Apna Alag Hi Roll Hai 😱
❤️🔥 🤔
23/05/2026
सुशासन की तस्वीरें अब विज्ञापनों में नहीं, लोगों की पीठ पर दिख रही हैं। एक बहू अपनी 90 साल की सास को 9 किलोमीटर तक पीठ पर ढोकर पेंशन दिलाने ले जा रही है, और सत्ता शायद इसे भी व्यवस्था की सफलता मानकर तालियां बजा दे। डिजिटल इंडिया, ऑनलाइन सुविधा, जनसेवा केंद्र और बुजुर्ग सम्मान के बड़े-बड़े दावों के बीच सवाल यह है कि आखिर एक वृद्ध महिला को पेंशन पाने के लिए इतना अपमान और तकलीफ क्यों झेलनी पड़ रही है? क्या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब शरीर से मजबूत होना भी जरूरी शर्त बन चुकी है?
पहले पेंशन घर पहुंचती थी, अब बुजुर्ग खुद घिसटते हुए दफ्तर पहुंच रहे हैं। सुशासन अगर यही है, तो फिर बदहाली किसे कहेंगे? कागजों में संवेदनशील सरकार और जमीन पर यह दृश्य असल सच किसे माना जाए?
🤔
23/05/2026
➡️तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश जारी किया है
➡️इसके साथ ही विजय ने महिला सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन फोर्स’ की शुरुआत की
❤️🔥 😎 ❤️💛❤️
23/05/2026
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार स्थित क्रोकोडाइल पार्क के पीछे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से महुआ शराब से भरा एक थैला भी बरामद हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लंबे समय तक पानी नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से महुआ शराब से भरा एक थैला भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लंबे समय तक पानी नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
23/05/2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ईंधन खपत कम करने के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन लगातार इस ओर कदम बढ़ा रहा है। सुशासन तिहार अभियान के समाधान शिविरों के लिए सभी विभागों के जिला अधिकारी एक बस में सवार होकर पहुंचते है।
23/05/2026
❤️🔥
सांकरा : जोंक नदी में खनिज विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक | अवैध रेत उत्खनन | 7 गाड़ियां और 2 मशीनें जप्त
जानकारी के मुताबिक पिथौरा तहसील के ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में स्वीकृत क्षेत्र के बाहर भारी मशीनों से धड़ल्ले से रेत निकाली जा रही थी। टीम ने औचक निरीक्षण कर अवैध खनन को तुरंत बंद कराया और सभी मशीनों व वाहनों को जप्त कर साकरा थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
Promahasamund Mahasamund CMO Chhattisgarh
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Lal Ganga Shopping Mal
Raipur
492001